अगर आप किसी अच्छी सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे है तो आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए है। जी हाँ अभी हाल ही में डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकल हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर, राजस्थान ने नर्स ग्रेड-2, प्रयोगशाला सहायक और सहायक रेडियोग्राफर के बंपर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है।

पदों की कुल संख्या 8459 है। इनमें नर्स ग्रेड-2 के 6035 पद, प्रयोगशाला सहायक के 1267 पद और सहायक रेडियोग्राफर के 1157 पद है। अगर आप इन पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता रखते है तो आखिरी तारीख से पहले आवेदन कर सकते है। सभी पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख अलग-अलग है। आवेदन करने से पहले इस वैकेंसी से जुड़ी ऑफिसियल जानकारी करियर इंडिया हिंदी पर जरूर देख लें।
ऑफिसियल जानकारी इस प्रकार-
| ऑर्गनाइजेशन का नाम | डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकल हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर, राजस्थान |
| पदों के नाम | नर्स ग्रेड-2, प्रयोगशाला सहायक और सहायक रेडियोग्राफर |
| पदों की संख्या | 8459 नर्स ग्रेड-2- 6035, प्रयोगशाला सहायक- 1267, सहायक रेडियोग्राफर- 1157 |
| शैक्षणिक योग्यता | मान्यता प्राप्त संस्थान से बायोलॉजी विषय के साथ 12वीं पास और जीएनएम, डीएमएलटी या बीएमएलटी, रेडियोग्राफी में कोई कोर्स किया हो। |
| चयन प्रक्रिया | मेरिट के आधार पर |
| आयु सीमा | 18 - 40 वर्ष |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | नर्स ग्रेड पद के लिए- 16 जून 2018 प्रयोगशाला सहायक के लिए- 30 जून 2018 सहायक रेडियोग्राफर के लिए- 28 जून 2018 |
| सैलरी | नर्स ग्रेड-2- 26,500 रूपये प्रतिमाह प्रयोगशाला सहायक- 14,600 रूपये प्रतिमाह सहायक रेडियोग्राफर- 18,500 रूपये प्रतिमाह |
| एक्सपीरियंस | फ्रैशर और एक्सपीरियंस दोनों आवेदन कर सकते है। |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऐसे करें आवेदन-
अगर आप डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकल हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर, राजस्थान के इन पदों के लिए योग्यता रखते है तो आखिरी तारीख से पहले ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए आपको http://www.rajswasthya.nic.in पर जाना होगा। या फिर आप राज्य के विभिन्न ईमित्र केंद्रों पर जाकर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।


Click it and Unblock the Notifications











