अगर आप किसी अच्छी सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे है तो आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए है। जी हाँ अभी हाल ही में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (CSPHCL)ने संविदा आधार पर कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। ये सभी पद लाइनमेन के है पदों की कुल संख्या 77 है। अगर आप इन पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता रखते है तो 30 जून 2018 तक आवेदन कर सकते है। आवेदन करने से पहले इस वैकेंसी से जुड़ी ऑफिसियल जानकारी करियर इंडिया हिंदी पर जरूर देख लें।

ऑफिसियल जानकारी इस प्रकार-
| ऑर्गनाइजेशन का नाम | छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (CSPHCL) |
| पदों के नाम | लाइनमेन |
| पदों की संख्या | 77 |
| शैक्षणिक योग्यता | मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास |
| चयन प्रक्रिया | उम्मीदवारों का चयन स्वास्थ्य परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षा और अंत में 10वीं में उनके प्रदर्शन के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और उसके आधार पर अंतिम रूप से चयन किया जायेगा। |
| आयु सीमा | 18 से 35 वर्ष |
| आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि | 31 मई 2018 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 30 जून 2018 |
| सैलरी | 9051 रूपये प्रतिमाह |
| एक्सपीरियंस | फ्रैशर |
| आवेदन फीस | नि:शुल्क |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
ऐसे करें आवेदन-
अगर आप इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते है तो 30 जून 2018 तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए आपको निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर सभी संबंधित दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतिलिपियों के साथ 30 जून 2018 तक निम्न पते पर भेजना होगा।
आवेदन भेजने का पता-
1.मुख्य अभियंता (उत्पादन)
मडवा तेंदूभाठा 2X500 मेगावाट
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी लिमिटेड
जांजगीर चांपा
2.कार्यालय निदेशक (उत्पादन)
डीएसपीएम टीपीएस
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी लिमिटेड
कोरबा पूर्व
3.मुख्य अभियंता (उत्पादन)
एच टी पी एस
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी लिमिटेड
कोरबा पश्चिम


Click it and Unblock the Notifications











