CSIR IIIM Jammu Recruitment: अगर आप किसी सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे है तो आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए है। दरअसल अभी हाल ही में CSIR-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटिव मेडिसिन (IIIM) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। ये सभी पद प्रोजेक्ट असिस्टेंट-II और प्रोजेक्ट असिस्टेंट-I के है। पदों की कुल संख्या 16 है। अगर आप इन पदों के लिए जरुरी योग्यता रखते है तो 25 जुलाई 2018 को होने वाले वॉक-इन-इंटरव्यू में हिस्सा लें सकते है। आवेदन करने से पहले इस वैकेंसी से जुड़ी ऑफिसियल जानकारी जरूर देख लें।

ऑफिसियल जानकारी इस प्रकार-
| CRITERIA | DETAILS |
| Name Of The Posts | प्रोजेक्ट असिस्टेंट-II (3 पद) और प्रोजेक्ट असिस्टेंट-I (13) |
| Organisation | CSIR-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटिव मेडिसिन (IIIM) |
| Educational Qualification | मान्यता प्राप्त संस्थान से एग्रीकल्चर, हॉर्टिकल्चर, बॉटनी, में 55 प्रतिशत अंकों के साथ बीएससी, एमएससी किया होना जरूरी है। इसके साथ ही मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 55 प्रतिशत अंकों के साथ 3 वर्षीय डिप्लोमा किया होना जरूरी है। (शैक्षणिक योग्यता सभी पदों के लिए अलग-अलग है।) |
| Experience | फ्रेशर और एक्सपीरियंस दोनों आवेदन कर सकते है। |
| Job Location | श्रीनगर |
| Salary Scale | 15,000 - 25,000 रूपये प्रतिमाह |
| Industry | CSIR-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटिव मेडिसिन (IIIM) |
| Application End Date | July 25, 2018 |
| पदों की संख्या | 16 |
| आयु सीमा | अधिकतम 30 वर्ष |
| वॉक इन इंटरव्यू की तिथि और समय | 25 जुलाई 2018 सुबह 9.00 - 10.00 बजे तक |
ऐसे करें आवेदन-
अगर आप इन पदों के लिए जरूरी योग्यता रखते है तो 25 जुलाई 2018 को होने वाले वॉक-इन-इंटरव्यू में हिस्सा ले सकते है। वॉक-इन-इंटरव्यू के दिन आपको निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर प्रस्तुत करना होगा। आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट http://www.iiim.res.in पर जाना होगा। यहां से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके उसे निर्धारित प्रारूप में भरकर संबंधित दस्तावेजों की फोटोकॉपी के साथ इंटरव्यू वाले दिन उपस्थित रहे।
वॉक-इन-इंटरव्यू का पता-
कांफ्रेंस हॉल, CSIR-IIIM ब्रांच,
संतनगर
श्रीनगर- 190005
जम्मू और कश्मीर


Click it and Unblock the Notifications











