Cochin Shipyard Recruitment 2018: अगर आप किसी सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे है तो आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए है। दरअसल अभी हाल ही में कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। पदों की कुल संख्या 35 है। ये सभी पद एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेफ्टी, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी फाइनेंस और ह्यूमन रिसोर्स) के है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2018 है। आवेदन करने से पहले इस वैकेंसी से जुड़ी ऑफिसियल जानकारी जरूर देख लें।

ऑफिसियल जानकारी इस प्रकार-
| CRITERIA | DETAILS |
| Name Of The Posts | एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेफ्टी, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी फाइनेंस और ह्यूमन रिसोर्स) |
| Organisation | कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) |
| Educational Qualification | मान्यता प्राप्त संस्थान से मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, सेफ्टी, इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी में बीई या बीटेक। इसके अलावा फाइनेंस और ह्यूमन रिसोर्स में एमबीए, सीए की डिग्री होना जरूरी है। |
| Experience | फ्रेशर |
| Job Location | कोचिन, केरल |
| Application End Date | August 20, 2018 |
| पदों की संख्या | 35 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा और ग्रुप डिस्कशन |
| आयु सीमा | 27 वर्ष (आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी गई है।) |
| आवेदन फीस | 750 रूपये (आरक्षित वर्ग को आवेदन फीस में छूट दी गई है।) |
ऐसे करें आवेदन-
अगर आप इन पदों के लिए जरूरी योग्यता रखते है तो 20 अगस्त 2018 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए आपको ऑफिसियल वेबसाइट https://www.cochinshipyard.com पर जाकर आवेदन करना होगा।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहां देखें-
ये भी पढ़ें- Rajasthan Constable Recruitment 2018: कांस्टेबल के 623 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
For Quick Alerts
For Daily Alerts
English summary
Cochin Shipyard Recruitment 2018: कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 35 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2018 है। Cochin Shipyard Limited (CSL) has invited applications for recruitment on 35 posts of executive trainee. Apply before August 20 2018. Check Notification, Vacancies List, Eligibility Criteria, Online Application Form, Pay Scale, Examination Dates and much more at Careerindia.


Click it and Unblock the Notifications











