CISF Constable Recruitment 2025: मैट्रिक पास हैं, तो कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन करें, पहले जान लें सैलरी

CISF Constable Recruitment 2025: क्या आप भी मैट्रिक पास हैं और किसी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। यदि हां तो आपको बता दें कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने सीआईएसएफ कांस्टेबल/ट्रेड्समैन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। सीआईएसएफ कांस्टेबल भर्ती 2025 के तहत एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर इस संबंध में जानकारी दी गई।

सीआईएसएफ में कांस्टेबल के 1161 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया  5 मार्च से होगी शुरू

सीआईएसएफ कांस्टेबल वैकेंसी के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। कांस्टेबल भर्ती के संबंध में जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सीआईएसएफ कांस्टेबल पदों पर नौकरी पाने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सीआईएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in के माध्यम से अपने ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए सीआईएसएफ कांस्टेबल भर्ती 2025 अधिसूचना को देखने की सलाह दी जाती है।

अधिसूचना के अनुसार सीआईएसएफ कांस्टेबल भर्ती 2025 के अंतर्गत इस भर्ती अभियान के माध्यम से संगठन में कुल 1161 पदों पर योग्य कांस्टेबलों की भर्ती की जाएगी। सीआईएसएफ कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आगामी 5 मार्च से शुरू होगी। सीआईएसएफ कांस्टेबल वैकेंसी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 3 अप्रैल, 2025 को समाप्त होगी।

सीआईएसएफ कांस्टेबल भर्ती 2025 पात्रता, रिक्ति विवरण, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी के लिए इस लेख को पूरा अवश्य पढ़ें।

सीआईएसएफ कांस्टेबल भर्ती 2025 हाइलाइट्स

भर्ती संगठन का नामकेंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF)
भर्ती का नामसीआईएसएफ भर्ती 2025
पद का नामकांस्टेबल
नौकरी का प्रकारसरकारी
रिक्तियों की संख्या1161 पद
अधिसूचना जारी होने की तिथिफरवरी 2025
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन की प्रारंभिक तिथि05 मार्च 2025
आवेदन की अंतिम तिथि03 अप्रैल 2025
आयु सीमा18 वर्ष से लेकर 23 वर्ष
आवेदन शुल्क100 रुपये
चयन प्रक्रियाअधिसूचना देखें
आधिकारिक वेबसाइटhttps://cisfrectt.cisf.gov.in

CISF Constable Vacancy रिक्तियों का विवरण

सीआईएसएफ ने विभिन्न कांस्टेबल पदों पर शामिल होने और सरकारी पद प्राप्त करने के इच्छुक व्यक्तियों को जानकारी के लिए बता दें कि इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 05 मार्च 2025 से 3 अप्रैल 2025 तक खुली होगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1161 रिक्तियों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। नीचे सीआईएसएफ कांस्टेबल भर्ती 2025 रिक्तियों का विवरण दिया गया है।

पद का नामरिक्तियों की संख्या
कांस्टेबल/रसोइया493 पद
कांस्टेबल/मोची9 पद
कांस्टेबल/तैलर (दर्जी)23 पद
कांस्टेबल/नाई199 पद
कांस्टेबल/धोबी262 पद
कांस्टेबल/स्वीपर152 पद
कांस्टेबल/पेंटर2 पद
कांस्टेबल/बढ़ई9 पद
कांस्टेबल/इलेक्ट्रिशियन4 पद
कांस्टेबल/माली4 पद
कांस्टेबल/वेल्डर1 पद
कांस्टेबल/चार्ज मैकेनिक1 पद
कांस्टेबल/एमपी अटेंडेंट2 पद

CISF Constable Recruitment 2025 Notification PDF

CISF Constable Recruitment 2025 पात्रता मानदंड

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सीआईएसएफ कांस्टेबल पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन होना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवारों को कुशल ट्रेडों के लिए यानी नाई, बूट मेकर/मोची, दर्जी, रसोइया, बढ़ई, माली, पेंटर, चार्ज मैकेनिक, वॉशर मैन, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन और मोटर पंप अटेंडेंट) औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षित कर्मियों को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 1 अगस्त, 2025 तक 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

सीआईएसएफ कांस्टेबल भर्ती 2025 आवेदन कैसे करें?

सीआईएसएफ कांस्टेबल भर्ती 2025 आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-

चरण 1: उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाएं।
चरण 2: पंजीकरण और आवेदन दोनों के लिए सीधे लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अपना पंजीकरण पूरा करें, आवश्यक विवरण भरें
चरण 4: आवेदन जमा करें।
चरण 5: आवेदन पत्र की कॉपी डाउनलोड करें।
चरण 6: भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट ले लें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Applications for CISF Constable Recruitment 2025 will start from March 5. Know complete details about CISF vacancy, eligibility, salary and application process. Read the important details for CISF Constable Recruitment 2025 here.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+