CISF Constable Recruitment 2025: मैट्रिक पास के लिए सीआईएसएफ में जॉब का सुनहरा मौका, सैलरी 69,100 रु

CISF Constable Recruitment 2025: क्या आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं? क्या आप सीआईएसएफ में कांस्टेबल या ड्राइवर पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने कांस्टेबल या ड्राइवर पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है।

सीआईएसएफ कांस्टेबल/ड्राइवर भर्ती 2024 कैसे करें आवेदन

सीआईएसएफ कांस्टेबल या ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार कांस्टेबल/ड्राइवर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सीआईएसएफ कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया बीते 3 फरवरी 2025 से शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार जो भर्ती अभियान के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर अपने आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सीआईएसएफ कांस्टेबल/ड्राइवर भर्ती 2024 अभियान के तहत संगठन में करीब 1124 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। सीआईएसएफ कांस्टेबल वैकेंसी के लिए आवेदन करने के लिए प्रक्रिया सरल है। उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि सीआईएसएफ ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण आगामी 4 मार्च 2025 को समाप्त हो जाएगा।

सीआईएसएफ की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सीआईएसएफ कांस्टेबल भर्ती 2025 रिक्तियों की संख्या, पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया और वेतना समेत अन्य जानकारी इस लेख में दी जा रही है।

CISF Constable Recruitment 2025 हाइलाइट्स

भर्ती संगठन का नामकेंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF)
भर्ती का नामसीआईएसएफ भर्ती 2025
पद का नामकांस्टेबल/ड्राइवर
नौकरी का प्रकारसरकारी
रिक्तियों की संख्या1124 पद
अधिसूचना जारी होने की तिथिजनवरी 2025
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन की प्रारंभिक तिथि03 फरवरी 2024
आवेदन की अंतिम तिथि04 मार्च 2024
आयु सीमा21 वर्ष से लेकर 27 वर्ष
आवेदन शुल्क₹100
चयन प्रक्रियाअधिसूचना देखें
आधिकारिक वेबसाइटcisfrectt.cisf.gov.in

CISF Recruitment 2025 Notification PDF

CISF Constable Vacancy Details रिक्तियों की संख्या

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में कांस्टेबल या ड्राइवर पदों पर भर्ती अभियान के माध्यम से संगठन में कुल 1124 पद भरे जाएंगे। विवरण नीचे दिए गए हैं:

  • कांस्टेबल/ड्राइवर : 845 पद
  • कांस्टेबल/(ड्राइवर-कम-पंप-ऑपरेटर) (यानी अग्निशमन सेवाओं के लिए ड्राइवर) : 279 पद

CISF Constable Vacancy 2025 पात्रता मानदंड

सीआईएसएफ की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सीआईएसएफ कांस्टेबल और ड्राइवर पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करते समय योग्यता संबंधी जानकारी होनी आवश्यक है। सीआईएसएफ भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन या समकक्ष योग्यता उत्तीर्ण होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की आयु 21 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिसूचना के अनुसार, आयु सीमा निर्धारित करने के लिए महत्वपूर्ण कट-ऑफ तिथि उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि यानी 04/03/2025 होगी।

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार इच्छुक उम्मीदवार केवल एक आवेदन जमा कर सकते हैं। सीआईएसएफ कांस्टेबल/ड्राइवर और कांस्टेबल/डीसीपीओ दोनों के लिए पात्र होंगे। उम्मीदवारों को कांस्टेबल/ड्राइवर और कांस्टेबल/डीसीपीओ या इसके विपरीत के लिए अपनी पहली और दूसरी वरीयता देनी होगी। उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि आवेदन जमा करते समय दिया गया विकल्प अंतिम होगा।

सीआईएसएफ कांस्टेबल को कितनी सैलरी मिलेगी?

अधिसूचना के अनुसार, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में कांस्टेबल/ड्राइवर और कांस्टेबल/ड्राइवर-कम-पंप-ऑपरेटर (अग्निशमन सेवाओं के लिए ड्राइवर) के अस्थायी पदों को भरने के लिए पात्र पुरुष भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। इन पदों के लिए वेतन मैट्रिक्स में लेवल-3 के तहत 21,700 रुपये - 69,100 रुपये के साथ-साथ समय-समय पर केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिलने वाले सामान्य और स्वीकार्य भत्ते दिए जायेंगे।

CISF Constable Recruitment 2025 आवेदन शुल्क क्या है?

सीआईएसएफ भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक यूआर, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 100 रुपये का ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/ईएसएम से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। सीआईएसएफ भर्ती के तहत कांस्टेबल पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग के माध्यम से क्रेडिट या डेबिट या रुपे कार्ड और यूपीआई का उपयोग करके या एसबीआई शाखाओं में एसबीआई चालान बनाकर नकद के माध्यम से किया जा सकता है।

सीआईएसएफ कांस्टेबल/ड्राइवर भर्ती 2024 कैसे करें आवेदन

सीआईएसएफ कांस्टेबल/ड्राइवर भर्ती 2024 के तहत आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाएं।
चरण 2: अगर आप नए उपयोगकर्ता हैं, तो पहले रजिस्टर करें।
चरण 3: अपने सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
चरण 4: आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर आदि अपलोड करें।
चरण 5: ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
चरण 6: आवेदन पत्र सबमिट करें और डाउनलोड करें
चरण 7: भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
CISF Constable Recruitment 2024: Apply online at cisfrectt.cisf.gov.in. Check CISF vacancy details, eligibility, salary, selection process, and application steps in Hindi.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+