Chandigarh Police Recruitment 2023: चंडीगढ़ पुलिस ने खेल कोटा के तहत 45 कांस्टेबल (कार्यकारी) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिसके लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट chandigarhpolice.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बता दें कि चंडीगढ़ पुलिस भर्ती 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर है।

चंडीगढ़ पुलिस भर्ती 2023 रिक्ति विवरण
चंडीगढ़ पुलिस भर्ती 2023 का यह अभियान कांस्टेबल (कार्यकारी) की 45 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।
चंडीगढ़ पुलिस भर्ती 2023 शैक्षणिक योग्यता
चंडीगढ़ पुलिस भर्ती 2023 का उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मैट्रिक उत्तीर्ण होना चाहिए।
चंडीगढ़ पुलिस भर्ती 2023 आयु सीमा
- सामान्य वर्ग के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए।
- एससी वर्ग के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
चंडीगढ़ पुलिस भर्ती 2023 आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹1000 है।
- ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹800 है।
- एससी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 है।
चंडीगढ़ पुलिस भर्ती 2023 के लिए कैसे करें आवेदन?
चंडीगढ़ पुलिस भर्ती 2023 के आवेदन के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें।
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट chandigarhpolice.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।
चरण 3: इसके बाद, "स्पोर्ट्स कोटा के तहत कांस्टेबलों (कार्यकारी) की भर्ती" पर क्लिक करें।
चरण 4: आवेदन पत्र भरें।
चरण 5: आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
चरण 6: सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
चरण 7: भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट लें।


Click it and Unblock the Notifications











