Canara Bank Recruitment 2018: अगर आप किसी सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे है तो आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए है। दरअसल अभी हाल ही कैनरा बैंक ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। पदों की संख्या 31 है और ये सभी पद मैनेजर- सिक्योरिटी इन मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-II के है। इन पदों पर वे लोग आवेदन कर सकते है जिन लोगों ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ ही सेना, नौसेना, वायुसेना आदि में 5 वर्ष कमीशन सेवा के साथ ही एक अधिकारी और कप्तान या समकक्ष पद से पैरा सैन्य बलों में अधिकारी आदि के रूप में काम किया हो। आपको बता दें कि इन पदों पर चयन शॉर्टलिस्टिंग, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जाएगा। आवेदन से पहले इस वैकेंसी से जुड़ी ऑफिसियल जानकारी जरूर देख लें।

ऑफिसियल जानकारी इस प्रकार है (Canara Bank Recruitment 2018)-
| CRITERIA | DETAILS |
| Name Of The Posts | सिक्योरिटी इन मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-II |
| Organisation | कैनरा बैंक |
| Educational Qualification | मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ ही सेना, नौसेना, वायुसेना आदि में 5 वर्ष कमीशन सेवा के साथ ही एक अधिकारी और कप्तान या समकक्ष पद से पैरा सैन्य बलों में अधिकारी आदि के रूप में काम किया हो। |
| Experience | 5 Year |
| Job Location | ऑल इंडिया |
| Salary Scale | 31705 -1145/1 – 32850 – 1310/10 - 45950 रूपये प्रतिमाह |
| Application End Date | December 3, 2018 |
| पदों की संख्या | 31 पद |
| आयु सीमा | 25 - 40 वर्ष |
| आवेदन फीस | 708 रूपये (एससी एसटी पीडब्ल्यूडी 118 रूपये) |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
| चयन प्रक्रिया | शॉर्टलिस्टिंग, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर |
ऐसे करें आवेदन-
अगर आप कैनरा बैंक के इन पदों पर मांगी गई योग्यता रखते है तो 3 दिसंबर 2018 तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए आपको निर्धारित प्रारूप में आवेदन भरकर बेंगलुरु के पते पर भेजना होगा। आवेदन भेजने का पता इस प्रकार है-
मैनेजर,
कैनरा बैंक रिक्रूटमेंट सेल
एचआर विंग हेड ऑफिसर
112 जेसी रोड़ बेंगलुरु- 560002


Click it and Unblock the Notifications











