BSPHCL Recruitment 2018: अगर आप किसी सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे है तो आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए है। दरअसल अभी हाल ही में बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। पदों की कुल संख्या 2050 है जिसमें असिस्टेंट ऑपरेटर के 300, स्विच बोर्ड आपरेटर के 1000, जूनियर लाइनमैन के 500 और टेक्नीशियन के 250 पद है। अगर आपने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास करने के साथ ही आईटीआई किया है तो इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। इन पदों पर 18 सितंबर 2018 से 8 अक्टूबर 2018 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। आपको बता दें कि इन पदों पर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा। अगर आप इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते है तो आवेदन करने से पहले इस वैकेंसी से जुड़ी ऑफिसियल जानकारी जरूर देख लें।

ऑफिसियल जानकारी इस प्रकार है (BSPHCL Recruitment 2018)-
| CRITERIA | DETAILS |
| Name Of The Posts | असिस्टेंट ऑपरेटर, स्विच बोर्ड ऑपरेटर-II, जूनियर लाइनमैन और टेक्निशियन ग्रेड-IV |
| Organisation | बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) |
| Educational Qualification | मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं बोर्ड पास होने के साथ ही इलेक्ट्रिशियन ट्रेड से आईटीआई किया होना जरूरी है। |
| Experience | फ्रेशर |
| Skills Required | टेक्निकल, आईटीआई |
| Job Location | बिहार |
| Salary Scale | 9,200-15,500 Level - 3 रूपये प्रतिमाह |
| Application Start Date | September 18, 2018 |
| Application End Date | October 8, 2018 |
| पदों की संख्या | 2050 (असिस्टेंट ऑपरेटर के 300, स्विच बोर्ड आपरेटर के 1000, जूनियर लाइनमैन के 500 और टेक्नीशियन के 250 पद है) |
| आयु सीमा | 18 - 37 वर्ष (आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी गई है) |
| आवेदन फीस | 1000 रूपये (आरक्षित वर्ग के लिए 250 रूपये) |
| चयन प्रक्रिया | कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर मेरिच लिस्ट बनाई जाएगी |
ऐसे करें आवेदन-
अगर आप इन पदों के लिए जरूरी योग्यता तो 18 सितंबर 2018 से 8 अक्टूबर 2018 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने के लिए बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.bsphcl.bih.nic.in पर जाकर इन स्टेप्स को फॉलों करें।
स्टेप-01
सबसे पहले बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.bsphcl.bih.nic.in पर पर जाएं।
स्टेप-02
अब Online Applications are invited for the post of Assistant Operator/Switch Board Operator-II/Junior Line Man/Technician GR-IV पर क्लिक करें।
स्टेप-03
अब आप एक नए पेज पर होंगे।
स्टेप-04
अब Register Now पर क्लिक करना है।
स्टेप-05
अब आपको एप्लिकेशन भरना है।
स्टेप-06
अब कैप्चा कोड एंटर करें।
स्टेप-07
अब Submit and Continue पर क्लिक करें।
स्टेप-08
अब आप एक नए पेज पर होंगे यहां पर मांगी गई जानकारी एंटर करें और आवेदन फीस का भुगतान करें।


Click it and Unblock the Notifications











