BPSC Notification बिहार हेड मास्टर भर्ती 2022 आवेदन वेतन चयन समेत पूरी डिटेल

बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी हेड मास्टर भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बीपीएससी नोटिफिकेशन के तहत, बिहार शिक्षा विभाग के प्राथमिक विद्यालयों में 40,506 प्रधान शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

BPSC Head Teacher Recruitment 2022 बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी हेड मास्टर भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बीपीएससी नोटिफिकेशन के तहत, बिहार शिक्षा विभाग के प्राथमिक विद्यालयों में 40506 प्रधान शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। बीपीएससी हेड मास्टर भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू हो गई है। योग्य उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के माध्यम से बीपीएससी हेड मास्टर भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बीपीएससी हेड मास्टर भर्ती 2022 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अप्रैल निर्धारित की गई है। बीपीएससी हेड मास्टर भर्ती 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां, पात्रता मानदंड, शिक्षा योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन और आवेदन समेत पूरी डिटेल नीचे दी गई है।

BPSC Notification बिहार हेड मास्टर भर्ती 2022 आवेदन वेतन चयन समेत पूरी डिटेल

बीपीएससी हेडमास्टर भर्ती 2022 महत्वपूर्ण तिथियां
बीपीएससी हेडमास्टर अधिसूचना तिथि: 23 मार्च, 2022
बीपीएससी हेडमास्टर पंजीकरण प्रारंभ तिथि: 28 मार्च 2022
बीपीएससी हेडमास्टर पंजीकरण अंतिम तिथि: 22 अप्रैल 2022
बीपीएससी हेडमास्टर भर्ती परीक्षा: जून 2022 (संभावित)

बीपीएससी हेडमास्टर भर्ती 2022 आवेदन शुल्क
सामान्य ओबीसी वर्ग : 750 रुपए
एसटी एससी पीएच : 200 रुपए
महिला उम्मीदवार : 200 रुपए

बीपीएससी हेडमास्टर भर्ती 2022 पात्रता मानदंड
उम्मीदवार एक भारतीय नागरिक और बिहार का निवासी होना चाहिए। उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम निर्धारित अंकों में 5% की छूट दी जाएगी। मौलाना मजहरुल हक अरबी और फारसी विश्वविद्यालय, पटना / बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड से प्राप्त 'आलिम' की डिग्री और कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय से शास्त्री की डिग्री को स्नातक के समकक्ष माना जाएगा।

बीपीएससी हेडमास्टर प्राथमिक परीक्षा पैटर्न 2022
परीक्षा दो भागों में आयोजित होगी, जिसमें 150 MCQ होंगे।

सामान्य अध्ययन से 75 अंकों के लिए 75 प्रश्न शामिल होंगे।
डीएलएड से 75 अंकों के लिए 75 प्रश्न शामिल होंगे।

परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।

बीपीएससी हेडमास्टर सिलेबस
उम्मीदवार नीचे दिए गए पीडीएफ पर क्लिक करके सिलेबस चेक कर सकते हैं।
सामान्य अध्ययन
डीएलएड

बीपीएससी हेडमास्टर भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें?
चरण 1: बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर बीपीएससी हेडमास्टर भर्ती 2022 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
चरण 4: अपना पंजीकरण करें और आवेदन पत्र के साथ आगे बढ़ें।
चरण 5: आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करके प्रिन्ट आउट ले लें।

BPSC Head Master Recruitment 2022 Registration Apply Online Link

BPSC Head Teacher Recruitment 2022 Notification PDF Download

BPSC Recruitment 2022 बिहार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू, 6421 पदों के लिए आवेदन करेंBPSC Recruitment 2022 बिहार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू, 6421 पदों के लिए आवेदन करें

BPSC LDC Admit Card 2022 बीपीएससी एलडीसी एडमिट कार्ड 2022 Direct डाउनलोड करेंBPSC LDC Admit Card 2022 बीपीएससी एलडीसी एडमिट कार्ड 2022 Direct डाउनलोड करें

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
BPSC Head Master Recruitment 2022 Notification: Bihar Public Service Commission has released the notification for BPSC Head Master Recruitment 2022. Under the BPSC notification, 40506 head teachers will be recruited in the primary schools of Bihar Education Department. The application process for BPSC Head Master Recruitment 2022 has started from March 28. Eligible candidates can apply online for BPSC Head Master Recruitment 2022 through official website of BPSC at bpsc.bih.nic.in. The last date to apply for BPSC Head Master Recruitment 2022 has been set as April 22.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X