BPSC Civil Services Exam 2018: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा घोषित 64वीं संयुक्त परीक्षा 2018 के पदों की संख्या बढ़ी दी गई है। जी हाँ पिछले दिनों बिहार लोक सेवा आयोग से 1255 पदों पर निकली भर्ती परीक्षा के पदों की संख्या बढ़ाकर 1395 कर दी गई है। 64वीं संयुक्त परीक्षा 2018 140 पदों को जोड़ा गया है जिसके बाद पदों की संख्या बढ़कर 1395 हो गई है।
आपको बता दें ये सभी पद पुलिस उपाधीकक्ष, काराधीक्षक, वाणिज्य कर अधिकारी, अपर निबंधक, अपर निर्वाचन पदाधिकारी, नियोजन पदाधिकारी, जिला अंकेक्षण पदाधिकारी, सहायक निबंधक, प्रशाखा पदाधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, बिहार प्रोबेशन सेवा, ईख पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण विकास पदाधिकारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, राजस्व अधिकारी, आपूर्ति निरीक्षक, प्रखंड अनु. जाति जनजाति, प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण आदि के है।
बिहार लोक सेवा आयोग के इन पदों पर भर्ती के लिए जरूरी योग्यता के रूप में मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में ग्रेजुएट होना जरूरी है। शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए आप ऑफिसियल नोटिफिकेशन देख सकते है। अगर आप बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 64वीं संयुक्त परीक्षा 2018 के लिए आवेदन करना चाहते है तो 3 अगस्त 2018 से 31 अगस्त 2018 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। आवेदन करने से पहले इस वैकेंसी से जुड़ी ऑफिसियल जानकारी जरूर देख लें।
ऑफिसियल जानकारी इस प्रकार है-
ऑर्गनाइजेशन का नाम | बिहार लोक सेवा आयोग |
परीक्षा का नाम | 64वीं संयुक्त परीक्षा 2018 |
पदों की संख्या | 1255 + 140 = 1395 |
शैक्षणिक योग्यता | मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में ग्रेजुएट होना जरूरी है। शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए आप ऑफिसियल नोटिफिकेशन देख सकते है। |
आवेदन की प्रारंभिक तिथि | 3 अगस्त 2018 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 31 अगस्त 2018 |
सैलरी | लेवल-9 (9,300 - 34,800 + 4,800 पीबी-2) रूपये प्रतिमाह |
आयु सीमा | 20 - 37 वर्ष (आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी गई है।) |
आवेदन फीस | 600 रूपये |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
चयन प्रक्रिया | प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू |