Bihar BTSC Staff Nurse Bharti 2025: नर्सिंग डिग्री हो तो जल्दी करें, 11389 पदों पर निकली बंपर भर्ती, लिंक यहां

Bihar BTSC Staff Nurse Bharti 2025: यदि आपने नर्सिंग की पढ़ाई की है और नर्सिंग जॉब की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण खबर लेकर आए हैं। दरअसल बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स पदों के लिए बंपर भर्ती निकाली है। इस संबंध में एक आधिकारिक अधिसूचना भी जारी की गई है।

बिहार बीटीएससी स्टॉफ भर्ती 2025 आवेदन कैसे करें

बिहार बीटीएससी स्टॉफ नर्स वैकेंसी 2025 के तहत योग्य नर्सिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, बीटीएससी स्टॉफ नर्सिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बिहार बीटीएससी स्टॉफ नर्स भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार बीटीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।

बिहार तकनीकी सेवा आयोग की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, तकरीबन 11,389 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बिहार बीटीएससी स्टॉफ नर्स पदों पर आवेदन करने के पात्र उम्मीदवार 25 अप्रैल 2025 से लेकर आगामी 23 मई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।​

बता दें कि बिहार बीटीएससी नर्सिंग पदों पर भर्ती के तहत नौकरी पाने के लिए इन पदों पर आवेदन करने से पहले बीटीएससी की और से जारी विस्तृत आधिकारिक अधिसूचना को अच्छी तरह पढ़ने की सलाह दी जाती है। इस अधिसूचना में बीटीएससी स्टॉफ नर्सिंग पदों के लिए पात्रता मानदंड, वैकेंसी विवरण, आयु सीमा, आवेदन शुल्क एंव आवेदन प्रक्रिया समेत अन्य कई महत्वपूर्ण विवरणों का उल्लेख किया गया है।

Bihar BTSC Staff Nurse Recruitment 2025 हाइलाइट्स

बीटीएससी स्टॉफ नर्स भर्ती 2025 पूरी जानकारी एन नजर में..

भर्ती संगठन का नामबिहार तकनीकी सेवा आयोग
भर्ती का नामबीटीएससी स्टॉफ नर्स भर्ती 2025
पद का नामस्टॉफ नर्स
नौकरी का प्रकारसरकारी
रिक्तियों की संख्या11,389 पद
अधिसूचना जारी होने की तिथिअप्रैल 2025
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन की प्रारंभिक तिथि25 अप्रैल 2025
आवेदन की अंतिम तिथि23 मई 2025
आयु सीमा21 वर्ष से लेकर 42 वर्ष तक
आवेदन शुल्क150 रुपये से लेकर 600 रुपये
चयन प्रक्रियाअधिसूचना देखें
वेतन34,800 रुपये
आधिकारिक वेबसाइटbtsc.bihar.gov.in

Bihar Staff Nurse Recruitment 2025 Notification PDF

BTSC Staff Nurse Vacancy 2025 ऱिक्ति विवरण

आधिकारिक अधिसूचना की मानें तो बिहार बीटीएससी स्टॉफ नर्स पदों पर करीब 11,389 योग्य नर्सों की भर्ती की जाएगी। इस पदों पर आरक्षण लागू है। विभिन्न जाति से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए रिक्तियां आरक्षित हैं। बीटीएससी नर्सिंग स्टॉफ भर्ती के लिए रिक्ति विवरण नीचे दिए गए हैं-

  • सामान्य - 3134 पद (1097 महिलाओं के लिए)
  • आर्थिक रूप से कमजोर - 784 पद (274 महिलाओं के लिए)
  • अनुसूचित जाति - 2853 पद (440 महिलाओं के लिए)
  • अनुसूचित जनजाति - 121 पद (27 महिलाओं के लिए)
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग - 3117 पद (494 महिलाओं के लिए)
  • पिछड़ा वर्ग - 933 पद (327 महिलाओं के लिए)
  • पिछड़े वर्गों की महिला - 447 पद
  • कुल - 11,389 पद (2659 महिलाओं के लिए)

BTSC Staff Nurse Vacancy 2025 महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन प्रारंभ: 25 अप्रैल 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 23 मई 2025
  • परीक्षा तिथि: घोषित की जाएगी​

Bihar BTSC Staff Nurse Vacancy 2025 शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास भारतीय नर्सिंग परिषद, नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त संस्थान से जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी डिप्लोमा या बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों को बिहार नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल, पटना में पंजीकरण अनिवार्य है। ​

वहीं यदि बात आयु सीमा की करें तो उम्मीदवारों को आगामी 01.08.2025 को न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा पुरुषों के लिए 37 वर्ष, महिलाओं के लिए 40 वर्ष प्राप्त होना अधिवार्य है। वहीं आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।​

BTSC Nurse Recruitment 2025 आवेदन शुल्क

बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा नर्सिंग पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। बीटीएससी स्टॉफ नर्स भर्ती 2025 के तहत आवेदन शुल्क का विवरण नीचे दिए जा रहा है।

  • सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: 600 रुपए
  • एससी / एसटी / पीएच / सभी महिला उम्मीदवार: 150 रुपए ​

Bihar Staff Nurse Vacancy 2025 चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा
  • दस्तावेज़ सत्यापन​

बीटीएससी स्टॉफ नर्स भर्ती 2025 आवेदन प्रक्रिया

बिहार बीटीएससी स्टॉफ नर्स वैकेंसी 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नीचे दिए गए चरणों का पालन कर उम्मीदवार बीटीएससी स्टॉफ नर्स भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं-

चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं।
चरण 2. स्टॉफ नर्स भर्ती 2025 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. पंजीकरण करें और लॉगिन करें।
चरण 4. आवेदन फॉर्म भरें
चरण 5. आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें
चरण 6. शुल्क का भुगतान करें।
चरण 7. आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद फॉर्म की कॉपी डाउनलोड करे
चरण 8. भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित प्रिंटआउट ले लें।​

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें और सभी आवश्यक दस्तावेज़ तैयार रखें। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Get All the information about Bihar BTSC Staff Nurse Recruitment 2025 here. Know the vacancy, dates, qualification, salary, application fee and selection process of Staff Nurse Recruitment in Hindi.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+