BHEL Apprenticeship 2018: अगर आप किसी सरकारी नौकरी के लिए इंतजार कर रहे है तो आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए है। दरअसल अभी हाल ही में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। ये सभी पद ट्रेड अप्रेंटिस के है। पदों की कुल संख्या 51 है। जिसमें फिटर-24, वेल्डर-18, मैकेनिक मशीन-02, प्रोग्रामिंग और सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन असिस्टेंट-02, मैकेनिक रेफ्रिजरेटर और एसी-02, प्लंबर-02 और कारपेंटर-02 पद शामिल है। अगर आपने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं की परीक्षा पास की है इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में किसी मान्यता प्राप्त आईटीआई संस्थान या एनसीटीवीटी से 2 वर्षीय कोर्स किया है तो इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। इन पदों पर 10 अक्टूबर 2018 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करने के लिए आपको BHEL की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.bheltry.co.in पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन करने से पहले इस वैकेंसी से जुड़ी ऑफिसियल जानकारी जरूर पढ़ लें।

ऑफिसियल जानकारी इस प्रकार है (BHEL Apprenticeship 2018)-
| CRITERIA | DETAILS |
| Name Of The Posts | ट्रेड अप्रेंटिस |
| Organisation | भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) |
| Educational Qualification | मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं की परीक्षा पास की है इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में किसी मान्यता प्राप्त आईटीआई संस्थान या एनसीटीवीटी से 2 वर्षीय कोर्स किया है तो इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है |
| Experience | फ्रेशर |
| Skills Required | टेक्निकल |
| Job Location | Thirumayam |
| Salary Scale | 9892 - 11,129 रूपये प्रतिमाह स्टाइपेंड |
| Application Start Date | October 3, 2018 |
| Application End Date | October 10, 2018 |
| पदों की संख्या | 51 (फिटर-24, वेल्डर-18, मैकेनिक मशीन-02, प्रोग्रामिंग और सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन असिस्टेंट-02, मैकेनिक रेफ्रिजरेटर और एसी-02, प्लंबर-02 और कारपेंटर-02 पद ) |
| आयु सीमा | 18 - 27 वर्ष (आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी गई है।) |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| चयन प्रक्रिया | शॉर्टलिस्टिंग |
ऐसे करें आवेदन (BHEL Apprenticeship 2018)-
अगर आप इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते है तो ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने के लिए आपको भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), Thirumayam की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.bheltry.co.in पर जाना होगा।


Click it and Unblock the Notifications











