अगर आप किसी अच्छी सरकारी नौकरी के लिए इंतजार कर रहे है तो आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए है। दरअसल अभी हाल ही में ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। ये सभी पद प्रोडक्शन मैनेजर, कैमरा मैन, वीडियो स्विचर ऑपरेटर, ऑडियो मिक्सर, टेक्नीशियन के है। अगर आप इन पदों के लिए जरूरी योग्यता रखते है तो 21 मई 2018 तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। आवेदन करने से पहले इस वैकेंसी से जुड़ी जानकारी जरूर पढ़ लें।

ऑफिसियल जानकारी इस प्रकार है-
| ऑर्गनाइजेशन का नाम | ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट इंडिया लिमिटेड (BECIL) |
| पदों के नाम | प्रोडक्शन मैनेजर, कैमरा मैन, वीडियो स्विचर ऑपरेटर, ऑडियो मिक्सर, टेक्नीशियन |
| पदों की कुल संख्या | 10 |
| योग्यता | किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, मॉस कम्यूनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिनेमेटोग्राफी आदि में डिग्री या डिप्लोमा। |
| एक्सपीरियंस | 01 से 03 वर्ष |
| चयन प्रक्रिया | पर्सनल इंटरव्यू |
| आवेदन फीस | 500 रूपये (एससी एसटी को आवेदन फीस में छूट दी गई है) |
| सैलरी | 17,000 - 25,000 रूपये प्रतिमाह |
| आयु सीमा | 23 - 40 वर्ष |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 21 मई 2018 |
ऐसे करें आवेदन-
अगर आप इन पदों के लिए जरूरी योग्यता रखते है और आवेदन करना चाहते है तो ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए आपको एक निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और जरूरी डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी के साथ 21 मई 2018 तक निम्न पते पर भेज सकते है।
आवेदन भेजने का पता-
Broadcast Engineering Consultants India Limited
Regional Office (RO)
#162, 1st Cross,
2nd Main, AGS Layout
RMV 2nd stage
Banglore- 560094


Click it and Unblock the Notifications











