ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) की प्रवेश परीक्षा देकर रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। जी हाँ एम्स की प्रवेश परीक्षा 2018 का रिजल्ट आज घोषित किया जा रहा है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि आज एम्स एमबीबीएस एंट्रेस परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। आपको बता दें कि इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से नई दिल्ली एम्स के साथ ही पटना, भोपाल, जोधपुर, भुवनेश्वर, ऋषिकेश, रायपुर, गुंटूर और नागपुर के एमबीबीएस पाठ्यक्रम में दाखिला दिया जाता है। अगर आप एम्स 2018 का रिजल्ट देखना चाहते है तो ऑफिसियल वेबसाइट http://mbbs.aiimsexams.org पर जाकर देख सकते है।

आपको बता दें कि एम्स एमबीबीएस एंट्रेस एग्जाम का आयोजन इस साल 26 और 27 मई को देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित किया गया था। वेबसाइट पर उम्मीदवारों के मार्क्स और पर्सेंटाइल जारी किए जाएंगे। इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को तय समय पर कॉलेज में जाकर रिपोर्ट करना होगा। पिछले साल एम्स 2017 के रिजल्ट की बात करें तो इसके नतीजे 15 जून को जारी किए गये थे।
अगर आप एम्स एमबीबीएस एंट्रेस 2018 के रिजल्ट देखना चाहते है तो इन स्टेप्स को फॉलों करके देख सकते है।
ऐसे देखें रिजल्ट-
स्टेप-01
सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट http://mbbs.aiimsexams.org पर जाएं।
स्टेप-02
उसके बाद रिजल्ट की लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप-03
अब रोल नंबर और बाकी जानकारी भरकर सबमिट करें।
स्टेप-04
अब आपका रिजल्ट आपके सामने होगा।


Click it and Unblock the Notifications











