List of Most Overworked Countries: 51% भारतीय कर्मचारी प्रति सप्ताह 49 घंटे से अधिक करते हैं काम

List of Most Overworked Countries: बीते कई दिनों से भारत में कार्यस्थलों में लंबे समय तक काम करने या लॉन्गेस्ट वर्किंग आवर पर चर्चा हो रही है। भारतीय आईटी क्षेत्र की टॉप कंपनी इन्फोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति अपने हफ्ते में 70 घंटे काम करने वाले अपने बयान को लेकर सूर्खियों में रहे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा विश्व के उन सभी देशों की सूची जारी की गई जहां कर्मचारी सबसे ज्यादा काम करते हैं।

विश्व के सबसे अधिक घंटे काम करने वाले देशों की सूची, जानिए भारत कितने नंबर पर है?

दुनिया भर में काम करने की अवधि और कार्य संस्कृति में काफी भिन्नता पाई जाती है। कुछ देश ऐसे हैं जहां लोग सप्ताह में औसतन 40 घंटे काम करते हैं, जबकि कुछ देशों में यह संख्या 50 से 60 घंटे तक पहुंच जाती है। लंबे समय तक काम करने की प्रवृत्ति न केवल व्यक्तिगत जीवन को प्रभावित करती है, बल्कि इसका सीधा असर व्यक्ति के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है।

आर्थिक स्थिति, रोजगार नीतियां और कार्य संस्कृति के कारण अलग-अलग देशों में कार्य घंटों की सीमा में अंतर होता है। जो देश लंबे समय तक काम करने के लिए जाने जाते हैं, वे अक्सर अपने कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता की वजह से चर्चा में रहते हैं। हालांकि, लंबे कार्य घंटे का मतलब हमेशा उच्च उत्पादकता नहीं होता। कई बार यह कर्मचारियों के स्वास्थ्य और संतुलित जीवन शैली को भी नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है।

क्या कहते हैं अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के आंकड़ें?

अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत विश्व में सबसे अधिक काम करने वाले देशों में से एक है। भारत में विभिन्न क्षेत्रों में कर्मचारी सबसे अधिक घंटों तक काम करते हैं। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के अनुसार औसत भारतीय कर्मचारी प्रति सप्ताह 46.7 घंटे अपने कार्यस्थल पर काम करने में बिताता है। यहां प्रति सप्ताह विश्व में सबसे अधिक घंटे काम करने वाले देशों की सूची दी जा रही है।

क्या है भारत का हाल? कितने नंबर पर है भारत?

आपको जान कर आश्चर्य होगा कि भारत में करीब 51 प्रतिशत कार्यबल साप्ताहिक 49 या उससे ज़्यादा घंटे काम करता है। इससे भारत उन देशों में दूसरे स्थान पर आ गया है, जहां एक्सटेंडेट (extended working hours) यानी लंबे घंटों तक कार्य करने की दर सबसे ज़्यादा है। वहीं इस सूची में भूटान 61 प्रतिशत कार्यबल के साथ वैश्विक सूची में सबसे आगे है। भूटान में कर्मचारी 49 घंटे से ज़्यादा काम करते हैं, वहीं बांग्लादेश (47 प्रतिशत) और पाकिस्तान (40 प्रतिशत) जैसे अन्य दक्षिण एशियाई देश लंबे समय तक काम करने के क्षेत्रीय टॉप 10 सूची में शामिल हैं।

विश्व में सबसे अधिक घंटे काम करने वाले देशों की सूची

आइए इस लेख के माध्यम से हम दुनिया में सबसे अधिक घंटे काम करने वाले देशों की सूची के बारे में जानते हैं।

प्रति सप्ताह 49 या उससे अधिक घंटे काम करने वाले टॉप 10 देशों की सूची

देशप्रति सप्ताह 49 या उससे अधिक घंटे काम करने वाले कर्मचारियों का परसेंटेज
भूटान61 प्रतिशत
भारत51 प्रतिशत
बांग्लादेश47 प्रतिशत
मॉरिटानिया46 प्रतिशत
कांगो45 प्रतिशत
बुर्किना फासो41 प्रतिशत
पाकिस्तान40 प्रतिशत
संयुक्त अरब अमीरात39 प्रतिशत
लेबनान38 प्रतिशत
म्यांमार38 प्रतिशत

साप्ताहिक औसत से अधिक घंटों तक कार्य करने वाले टॉप देश

देशप्रति कार्यरत व्यक्ति प्रति सप्ताह औसत घंटे
भूटान54.4
संयुक्त अरब अमीरात50.9
लेसोथो50.4
कांगो48.6
कतर48
लाइबेरिया47.7
मॉरिटानिया, लेबनान47.6
मंगोलिया47.3
जॉर्डन47
बांग्लादेश, पाकिस्तान46.9
भारत46.7
FAQs
दुनिया में कौन से देश के लोग सबसे ज्यादा काम करते हैं?

अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के अनुसार, दुनिया में सबसे अधिक काम करने वाले देशों में भूटान टॉप पर है। भूटान में कर्मचारी आमतौर पर हफ्ते में औसतन 54.4 घंटे काम करते हैं।

दुनिया में कौन से देश के लोग सबसे कम काम करते हैं?

दुनिया में सबसे कम काम करने वाले देशों में वानुअतु, किरिबाती, और माइक्रोनेशिया शामिल हैं। वहीं नीदरलैंड भी उन देशों में शामिल है, जहां औसतन कामकाजी घंटे कम होते हैं।

क्या भारत ओवरवर्क्ड देशों की सूची में आता है?

हां, कह सकते हैं। भारत में कई सेक्टर्स खासकर प्राइवेट सेक्टर और स्टार्टअप्स में लॉन्ग वर्किंग आवर्स है। भारत में करीब 51 प्रतिशत कार्यबल साप्ताहिक 49 या उससे ज़्यादा घंटे काम करते हैं।

कौन सा देश सबसे ज्यादा रोजगार देता है?

दुनिया में सबसे अधिक रोजगार देने वाले देशों की सूची लंबी है। हालांकि सबसे ज्यादा रोजगार देने वाले देशों की सूची में कतर टॉप पर है। हालिया मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कतर में 88.8 प्रतिशत लोगों को रोजगार प्राप्त होता है।

किस देश में सबसे अधिक छुट्टियां मिलती हैं?

दुनिया में सबसे ज्यादा छुट्टियां भारत के पड़ोसी देश नेपाल में दी जाती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नेपाल में सालाना 30 से अधिक सार्वजनिक छुट्टियां होती हैं।

CareerIndia Career & Education
For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Discover the top 10 countries with the longest working hours according to the International Labour Organisation. Learn which countries have the highest average working hours and the impact on their workforce. Check the list of most overworked countries in the world and detailed information in Hindi.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+