क्या आप भी 1,000 नहीं 1K लिखते हैं? दावे के साथ कहते हैं,आपको नहीं पता होगा "K" लिखने का असली कारण!

Why K is used with Digits to Write Thousand: क्या आप भी बार-बार भूल जाते हैं कि हजार के आगे कितने शून्य लगाने हैं। घबराएं नहीं, ये केवल आपकी समस्या नहीं है। ऐसे कई लोगों के साथ होता है। ऐसे कई चीजें हैं जो आज के समय में ट्रेंड पर हैं, लेकिन आप और हम में से कुछ ही लोग होंगे, जिन्हें सारे ट्रेंड्स का अर्थ और कारण दोनों पता होगा।

शॉर्टकट के इस डिजीटल युग में कई शब्द बाजार में रोजाना बदलें और इस्तेमाल किये जाते हैं। ट्रेंड के साथ चलने के लिए लोग इन शब्दों का उपयोग करना बेहतर समझते हैं। ऐसा ही एक चलन है हजार के लिए "K" अक्षर का इस्तेमाल। आपने अक्सर देखा होगा कि हजार लिखने के लिए "K" एल्फाबेट का उपयोग किया जाता है। लेकिन क्या कभी सोचा हैं कि क्यों?

हजार लिखने के लिए

"के" (K) अक्षर का इस्तेमाल हजार (1000) को लिखने के लिए आमतौर पर डिजिटल मीडिया प्लैटफॉर्म और कई व्यावसायिक कार्यों में किया जाता है। लेकिन शायद ही आपको पता होगा कि "K" को हजार के लिए क्यों चुना गया और यह प्रचलन में कब आया? सोशल मीडिया से लेकर इंटरनेट के गलियारों तक ये सवाल कईयों के मन में आ रहा है कि आखिर हज़ार को "K" क्यों कहा जाता है और इसका मतलब क्या है? आइए इन प्रश्न का उत्तर जानें विस्तार से-

"K" का इतिहास क्या है? | What is the meaning of K

आजकल डिजिटल दुनिया में आप और हम अक्सर "K" अक्षर का उपयोग हजार को व्यक्त करने के लिए करते हैं, जैसे 1K = 1000, 5K = 5000। यह आज के समय में शॉर्टकट और क्विक रिस्पॉन्स का तरीका बन गया है। यह अब कई सामान्य व्यावसायिक और सोशल मीडिया भाषा के रूप में उपयोग का हिस्सा बन चुका है। इसके पीछे एक दिलचस्प ऐतिहासिक कारण है।

ग्रीक और रोमन सभ्यताओं एवं उनकी परंपराओं का प्रभाव पश्चिमी देशों में बहुत ज्यादा रहा है। के अक्षर का उपयोग भी सबसे पहले प्राचीन ग्रीक संस्कृति में किया गया था। इसका इतिहास पुराने ग्रीक शब्द "chilioi" से जुड़ा है, जिसका अर्थ होता है "हजार"। "K" का इस्तेमाल सबसे पहले 1,000 को शॉर्ट में कहने के लिए इस्तेमाल किया गया था।

किलो से "K" शब्द की उत्पत्ति की कहानी बेहद रोचक है। प्राचीन ग्रीक शब्दावली में "chilioi" शब्द का वर्णन है। "चिलियोई" शब्द का स्पष्ट अर्थ हजार है। प्राचीन ग्रीक में चिलियोई शब्द का इस्तेमाल व्यापक रूप में किया गया। जिसके बाद "चिलियोई" शब्द ने धीरे-धारे करीबी अनुवाद हजार का रूप ले लिया। "चिलियोई" का इस्तेमाल शुरुआत में अनिश्चित बहुवचन को समझने के लिए किया जाता था। हालांकि इसका कोई ठोस प्रमाण नहीं है "चिलियोई" शब्द का शाब्दिक अर्थ हजार है।

कहां-कहां होता है "K" अक्षर का उपयोग?

"K" अक्षर का उपयोग केवल हजार के परिवर्तन में नहीं किया जाता, बल्कि आज इस "के" अक्षर का उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग अर्थ समझने के लिए किया जाता है। चाहे बात पैसों की हो या फिर सोशल मीडिया पर व्यूज, लाइक्स, कमेंट्स और सब्क्रिप्शन की संख्या को दर्शाने के लिए "K" अक्षर का उपयोग किया जाता है। इतना ही नहीं मैराथन दौड़ में स्टेप्स को दर्शाने के लिए 5K और 10K शब्द का उपयोग किया जाता है। सरल शब्दों में कहें तो 'हज़ार' की जगह "K" का इस्तेमाल किया जाता है।

"K" का इस्तेमाल क्यों किया जाता है?

"K" का इस्तेमाल एक शॉर्टकट के रूप में किया जाता है। प्राचीन ग्रीक भाषा के "kilo" शब्द का उपयोग 1,000 के लिए हुआ था और इसने समय के साथ "K" का रूप ले लिया। युनानियों द्वारा "चिलियोई" से "K" का उपयोग विशेष रूप से तकनीकी, गणना और वाणिज्यिक क्षेत्रों में शुरू हुई। कहा जाता है उस दौरान जहां छोटी और संक्षिप्त जानकारी की आवश्यकता होती थी उसे "चिलियोई" से संदर्भित किया जाता था।

"K" का इस्तेमाल सबसे पहले 19वीं शताब्दी के दौरान विज्ञान और गणना के क्षेत्र में किया गया था। ये वो समय था जब मेट्रिक प्रणाली (Metric System) का व्यापक रूप से पालन किया जाने लगा। "Kilo" शब्द का प्रयोग तब से होता आ रहा है, जब 1,000 का मानक रूप था। के अक्षर का उपयोग समय के साथ बहुत तेजी से लोकप्रिय हुआ और आज यह हर क्षेत्र में एक मानक शॉर्टकट बन चुका है। विशेष रूप से सोशल मीडिया और डेटा में, जैसे कि 1K Followers, 50K Views इत्यादि।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Why is 'K' used to represent thousand in numbers? Learn about the origin, country of use, and history of how 'K' came to symbolize 1,000. Detailed explanation in Hindi.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+