महिला क्रिकेट विश्व कप 2022: जानिए किस टीम ने कितनी बार जीता है महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप

महिला क्रिकेट विश्व कप खेलों में सबसे पुरानी विश्व चैंपियनशिप है, जो कि वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा आयोजित की जाती है। महिला क्रिकेट विश्व कप का पहला संस्करण 1973 में इंग्लैंड में सात टीमों के साथ खेला गया था। सन् 2005 के बाद से ये विश्व कप हर चाल साल के अंतराल के साथ खेला जाता है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम सात खिताब (1978, 1982, 1988, 1997, 2005, 2013 और 2022) के साथ महिला विश्व कप विजेताओं की सूची में हावी है। ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम लगातार तीन बार ये विश्व कप जीतने वाली भी एकमात्र टीम हैं।

जबकि इंग्लैंड महिला विश्व कप विजेताओं की सूची में चार खिताबों के साथ दूसरे स्थान पर है। उन्होंने रशेल हेहो फ्लिंट की कप्तानी में उद्घाटन महिला विश्व कप की मेजबानी की और जीत हासिल की। हालांकि, इंग्लैंड तीन बार (1973, 1993 और 2017) इस महिला विश्व कप की मेजबानी करने वाली एकमात्र टीम है।

जानिए किस टीम ने कितनी बार जीता है महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप

महिला विश्व कप विजेताओं की सूची निम्नलिखित है

सालविजेताउपविजेतामेज़बान स्थान
1973इंगलैंडऑस्ट्रेलियाइंगलैंडएजबेस्टन
1978ऑस्ट्रेलियाइंगलैंडभारत
लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम, हैदराबाद
1982ऑस्ट्रेलियाइंगलैंडन्यूजीलैंड
लैंकेस्टर पार्क, क्राइस्टचर्च
1988ऑस्ट्रेलियाइंगलैंडऑस्ट्रेलिया
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड
1993इंगलैंडन्यूजीलैंडइंगलैंडलंडन
1997ऑस्ट्रेलियान्यूजीलैंडभारत
ईडन गार्डन्स, कोलकाता
2000न्यूजीलैंडऑस्ट्रेलियान्यूजीलैंड
लिंकन में बर्ट सटक्लिफ ओवल
2005ऑस्ट्रेलियाभारतदक्षिण अफ्रीका
सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन
2009इंगलैंडन्यूजीलैंडऑस्ट्रेलिया
उत्तरी सिडनी ओवल, सिडनी
2013ऑस्ट्रेलियावेस्ट इंडीजभारत
ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई
2017इंगलैंडभारतइंगलैंडलॉर्ड्स, लंदन
2022ऑस्ट्रेलियाइंगलैंडन्यूजीलैंडहॅगले ओव्हल

महिला क्रिकेट विश्व कप से संबंधित प्रश्नोत्तर

1. महिला क्रिकेट विश्व कप सबसे अधिक बार किसने जीता है?
ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक सबसे अधिक सात बार ये खिताब जीता है और तीन उपविजेता रही है। जबकि इंग्लैंड ने ये खिताब चार बार और न्यूजीलैंड ने एक बार ये खिताब जीता है। हालांकि भारतीय महिला टीम दो बार इस प्रतियोगिता में उपविजेता रह चुकी है।
2. पहला महिला क्रिकेट विश्व कप किस देश ने जीता?
इंगलैंड
3. क्या भारतीय महिला क्रिकेट विश्व कप जीता है?
भारतीय महिला क्रिकेट टीम 1978 से महिला क्रिकेट विश्व कप में भाग ले रही है। जिसके बावजूद भारतीय महिला टीम अभी तक महिला क्रिकेट विश्व कप नहीं जीत पाई है। बता दें कि भारतीय महिला टीम 2017 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ नौ रन से हार गई थी। जबकि 2005 के फाइनल में भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया से 98 रन से हार गई थी।
4. वर्तमान भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान कौन है?
मिताली दोराई राज एक भारतीय क्रिकेटर हैं जो दाएं हाथ की बल्लेबाज के रूप में खेलती हैं। उन्होंने 1999 में भारतीय महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलना शुरु किया था। मिताली महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं और उन्हें अब तक की सबसे महान महिला क्रिकेटरों में से एक माना जाता है।
5. महिला क्रिकेट विश्व कप 2022 के विजेता कौन है?
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर जीत के साथ आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2022 जीता। ऑस्ट्रेलिया ने क्राइस्टचर्च में इंग्लैंड पर 71 रन से जीत के साथ अपना सातवां आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप जीता।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Women's Cricket World Cup 2022 Winners List: The Women's Cricket World Cup is the oldest world championship in the sport, currently organized by the International Cricket Council (ICC). The first edition of which was played in 1973 in England with seven teams. Since 2005, this World Cup is played with an interval of every trick year.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X