मिसेज वर्ल्ड विजेताओं की सूची: हाल ही में 17 दिसंबर, 2022 को भारत की सरगम कौशल को मिसेज वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट की विजेता का ताज पहनाया गया। मिसेड वर्ल्ड का ताज जीतकर उन्होंने भारत का 21 साल का इंतजार खत्म कर दिया है। सरगल कौशल की जीत पर भारत के सेलेब्स और फैंस बेहद खुश हुए हैं। बता दें कि सरगम को पूर्व मिसेज वर्ल्ड संयुक्त राज्य अमेरिका की श्शायलिन फोर्ड द्वारा ताज पहनाया गया। सरगम कौशल मिलेज वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली दूसरी भारतीय हैं, उनसे पहले अदिति गोवित्रिकर ने 2001 में मिसेज वर्ल्ड जीता था। दरअसल, 32 वर्षीय सरगम कौशल जम्मू-कश्मीर के रहने वाली हैं। वह एक मॉडल होने के साथ-साथ एक कंटेंट राइटर और पेंटर भी हैं।
अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में मिस वर्ल्ड, मिसेज वर्ल्ड से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। जिस वजह से प्रतियोगी परीक्षाओं के छात्रों के लिए आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए 1984 से 2021 तक मिस वर्ल्ड विजेताओं की सूची लेकर आए हैं।

मिसेज वर्ल्ड विजेताओं की सूची निम्नलिखित है।
| वर्ष | देश | विजेता | होस्ट | |
| 2022 | भारत | सरगम कौशल | लास वेगास, नेवादा, संयुक्त राज्य अमेरिका | |
| 2021 | संयुक्त राज्य अमेरिका | शायलिन फोर्ड | ||
| 2020 | आयरलैंड | केट श्नाइडर (अनुमानित) | ||
| श्रीलंका | कैरोलीन जूरी (इस्तीफा दे दिया) | |||
| 2019 | वियतनाम | जेनिफर ले | ||
| 2018 | हॉगकॉग | ऐलिस ली गियानेटा | जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका | |
| 2017 | पेरू | गुइलियाना मिरियम ज़ेवैलोस | इंचियोन, दक्षिण कोरिया | |
| 2016 | दक्षिण अफ्रीका | कैंडिस अब्राहम | डोंगगुआन, चीन | |
| 2014 | बेलोरूस | मरीना अलेक्सेइचिक | मैरीलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका | |
| 2013 | संयुक्त राज्य अमेरिका | केली स्पार्कलिंग | कैंटन, चीन | |
| 2011 | संयुक्त राज्य अमेरिका | अप्रैल लुफरु | ऑरलैंडो, फ्लोरिडा, संयुक्त राज्य अमेरिका | |
| 2009 | रूस | विक्टोरिया राडोचिंस्काया | वुंग ताऊ, वियतनाम | |
| 2008 | यूक्रेन | नतालिया शमरेंकोवा | कैलिनिनग्राद, रूस | |
| 2007 | संयुक्त राज्य अमेरिका | डायने टकर | सोची, रूस | |
| 2006 | रूस | सोफिया अर्झकोवस्काया | सेंट पीटर्सबर्ग, रूस | |
| 2005 | इजराइल | सिमा बखर | एंबी वैली सिटी, भारत | |
| 2003 | थाईलैंड | सुजाना विचिन्रुत | लास वेगास, नेवादा, संयुक्त राज्य अमेरिका | |
| 2002 | संयुक्त राज्य अमेरिका | निकोल ब्रिंक | ||
| 2001 | भारत | अदिति गोवित्रीकर | ||
| 2000 | संयुक्त राज्य अमेरिका | स्टारला स्टेनली | होनोलूलू, हवाई, संयुक्त राज्य अमेरिका | |
| 1999 | संयुक्त राज्य अमेरिका | स्टारला के स्टेनली | येरूशलम, इसरायल | |
| 1995 | कोस्टा रिका | मैरिसोल सोटो डी वोलियो | सैन जोस, कोस्टा रिका | |
| 1989 | पेरू | ल्यूसिला बोगियानो | लास वेगास, नेवादा, संयुक्त राज्य अमेरिका | |
| 1988 | संयुक्त राज्य अमेरिका | पामेला कील | होनोलूलू, हवाई, संयुक्त राज्य अमेरिका | |
| 1987 | न्यूज़ीलैंड | बारबरा रिले | सैन जोस, कोस्टा रिका | |
| 1986 | कोलंबिया | एस्ट्रिड डी नविया | होनोलूलू, हवाई, संयुक्त राज्य अमेरिका | |
| 1984 | श्रीलंका | रोजी सेनानायके | क्वींसलैंड, ऑस्ट्रेलिया |
मिलेज वर्ल्ड 2022 इवेंट का आयोजन अमेरिका में किया गया था और यह एक ब्यूटी कॉम्पीटिशन है जिसमें बॉलीवुड के बड़े स्टार्स ने शिरकत की। बता दें कि मिसेज वर्ल्ड विवाहित महिलाओं के लिए एक अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता है और यह अपनी तरह का पहला सौंदर्य प्रतियोगिता है, जिसमें विवाहित महिला, उसके परिवार और उसके समुदाय की विशिष्टता का जश्न मनाया जाता है।
गौरतलब है कि मिसेज वर्ल्ड की शुरुआत 1988 में की गई इससे पहले इस सौंदर्य प्रतियोगिता को 1984 से 1987 तक, मिसेज वुमन ऑफ द वर्ल्ड के रूप में जाना जाता था। ध्यान देने योग्य 1985, 1990, 1991, 1992, 1993, 1994 और 2021 में मिसेज वर्ल्ड की कोई प्रतियोगिता आयोजित नहीं की गई थी। लेकिन 2001 के बाद 2022 में यानि की 21 साल बाद जब मिसेज वर्ल्ड का खिताब भारत के नाम हुआ, तो सरगम कौशल के साथ-साथ पूरे भारत में इस जीत का जश्न मनाया गया।


Click it and Unblock the Notifications











