भारतीय राजकीय फूलों की सूची: किस राज्य को किस फूल के लिए जाना जाता है

भारतीय राजकीय फूल भारतीय विविधता को दर्शाते हैं यहां के प्रत्येक राज्य का फूल राज्य के प्रतीक के रूप में कार्य करते हैं। बता दें कि भारत में प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश का अपना एक अलग राज्य फूल है जबकि कमल भारत में राष्ट्रीय फूल है। अक्सर प्रतियोगी परीक्षा में, छात्रों को राज्य के फूलों के नाम या भारत के राष्ट्रीय फूल के नाम से संबंधित कम से कम एक प्रश्न पूछा ही जाता है। इसलिए यदि आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको राजकीय फूल की सूची से अपडेट रहना आवश्यक है।

भारतीय राजकीय फूलों की सूची

भारतीय राजकीय फूलों की सूची निम्नलिखित है

राज्यफूल का नाम
आंध्र प्रदेशचमेली
अरुणाचल प्रदेशफॉक्सटेल आर्किड
असमफॉक्सटेल आर्किड
बिहार
आर्किड ट्री (कचनार)
छत्तीसगढमैरीगोल्ड
गोवाफ्रांगीपानी
गुजरातअफ्रीकी गेंदा
हरियाणाकमल फूल
हिमाचल प्रदेश
गुलाबी रोडोडेंड्रोन
झारखंडपलाश
कर्नाटककमल का फूल
केरलअमलतास
मध्य प्रदेशलिलि
महाराष्ट्रजरुल
मणिपुरसिरोय कुमुदिनी
मेघालय
लेडी स्लिपर आर्किड
मिजोरमरेड वांडा
नगालैंड
रोडोडेंड्रॉन (गुराँस)
उड़ीसाअशोक वृक्ष
पंजाबग्लेडियोलस
राजस्थानरोहिड़ा
सिक्किमनोबल डेन्ड्रोबियम
तमिलनाडुकलिहारी
तेलंगानातरवड़
त्रिपुरानाग केसर
उत्तर प्रदेशपलाश
उत्तराखंडब्रह्म कमल
पश्चिम बंगालप्राजक्ता
केंद्र शासित प्रदेश
फूल का नाम
अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह
अंडमान पायिनमा
चंडीगढ़पलाश
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव
अभी तक नामित नहीं
दिल्लीअल्फाल्फा
जम्मू और कश्मीरकमल का फूल
लद्दाखअभी तक नामित नहीं
लक्षद्वीपनीलकुरिंजी
पुदुचेरीकैननबॉल फूल

भारतीय फूलों से संबंधित प्रश्नोत्तर

1. भारत का राष्ट्रीय फूल कौन सा है?
भारत का राष्ट्रीय फूल कमल (नेलुम्बो न्यूसीफेरा गर्टन) है। जो कि एक पवित्र फूल माना जाता है और प्राचीन भारत की कला और पौराणिक कथाओं में एक अद्वितीय स्थान रखता है। कमल का फूल प्राचीन काल से ही भारतीय संस्कृति में शुभ का प्रतीक माना जाता है।
2. कमल का फूल किन राज्यों का प्रतीक माना जाता है?
कर्नाटक, हरियाणा और जम्मू कश्मीर का राजकीय पुष्प कमल है।
3. भारत का कौन सा राज्य फूलों के लिए प्रसिद्ध है?
रोडोडेंड्रोन - हिमाचल प्रदेश/जम्मू और कश्मीर
जीनस रोडोडेंड्रोन की प्रजातियां भारतीय हिमालय और हिमाचल प्रदेश, नागालैंड और जम्मू और कश्मीर के राज्य फूल में पाई जाती हैं।
4. भारत के किस फूल को सबसे सुंदर माना जाता है?
सूरजमुखी
भारत में सूरजमुखी को सबसे सुंदर फूल माना जाता है। सूरजमुखी के फूल सभी पीले फूलो की प्रजाति में सबसे बड़े होते है। इन फूलो की चौड़ाई लगभग 7-15 सेंटीमीटर तक होती है। जब इनका बीच का भाग पूरी तरह से खुल जाता है, तो यह 30 सेंटीमीटर से भी ज्यादा चौड़े हो जाते है। यह घरो और बगीचों में सुंदरता बढ़ाने के लिए लगाएं जाते है। बता दें कि इन फूलों को सूर्य की तरह दिखने के लिए जाना जाता है।
5. भारत में किस फूल को फूलों की रानी कहा जाता है?
गुलाब के फूल
अक्सर कहा जाता है कि गुलाब के पौधे के बिना एक बगीचा अधूरा माना जाता है।
6. कौन सा फूल प्रेम का प्रतीक माना जाता है?
दुनिया भर में लाल गुलाब को प्यार का प्रतिक माना जाता है। लाल गुलाब का इस्तेमाल प्यार का इजहार करने के लिए किया जाता है।
7. किस फूल का अर्थ मृत्यु से है?
गुलदाउदी। इस फूल को पारंपरिक रूप से मौत के फूल के रूप में देखा जाता है।
8. भारत के किस फूल का उपयोग दवा में किया जाता है?
कैलेंडुला को पॉट मैरीगोल्ड फूल के रूप में भी जाना जाता है, ये फूल वार्षिक होते हैं और एक चमकीले पीले और नारंगी रंग के होते हैं। ये फूल दवा के लिए सबसे आम फूलों में से एक है जिसका उपयोग हर्बल तेल, साल्व और क्रीम बनाने के लिए किया जाता है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
The Indian state flowers represent the diversity of India, the flower of each state here serves as a state symbol. Explain that each state and union territory in India has its own state flower whereas the lotus is the national flower in India.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X