Independence Day 2022: भारत में स्वतंत्रता से पहले, स्वतंत्रता के समय और वर्तमान में कितने राज्य है

भारत 75वां स्वतंत्रता मनाने की तैयारी में पूर्ण रूप से जुटा है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा फहराए जा चुके हैं। आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत समस्त भारत में जगह-जगह स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राजधानी दिल्ली में 500 तिरंगे फरहाए जा चुके हैं। यदि इस समय आप कहीं बहार घुमने निकलेंगे तो आपको चारों तरफ तिरंगे ही तिरंगे दिखेंगे जो कि आप गौरवान्वित करेंगे।

अक्सर छात्रों से प्रतियोगी परिक्षाओं में ये प्रश्न पूछा जाता है कि भारत में कितने राज्य है, स्वतंत्रता के समय कितने राज्य थे, और स्वतंत्रता से पहले भारत में कितने राज्य था। तो चलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं सवालो के जवाब देते हैं।

भारत में स्वतंत्रता से पहले, स्वतंत्रता के समय और वर्तमान में कितने राज्य है
  • स्वतंत्रता पूर्व युग में भारतीय राज्य कितने थे?

ब्रिटिश भारत में 17 प्रांत और 584 रियासतें थी। प्रांत निम्नलिखित थे:
1. अजमेर-मेरवाड़ा (अब राजस्थान का हिस्सा)
2. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
3. असम (सात बहन राज्य और बांग्लादेश के कुछ हिस्से)
4. बलूचिस्तान (आजादी के बाद पाकिस्तान में शामिल)
5. बंगाल (पश्चिम बंगाल और पूर्वी पाकिस्तान (बांग्लादेश) में विभाजित)
6. बिहार
7. बॉम्बे (महाराष्ट्र और कर्नाटक के हिस्से शामिल हैं)
8. मध्य प्रांत और बरार (वर्तमान समय में यह मध्य प्रदेश है)
9. कूर्ग (अब कर्नाटक का हिस्सा)
10. दिल्ली (अब दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का हिस्सा है)
11. मद्रास (वर्तमान तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के कुछ हिस्सों से मिलकर)
12. उत्तर-पश्चिम सीमांत (स्वतंत्रता के बाद पाकिस्तान में शामिल)
13. उड़ीसा (वर्तमान समय में यह ओडिशा है)
14. पंथ-पिपलोदा (अब मध्य प्रदेश का हिस्सा)
15. पंजाब (भारत और पाकिस्तान के बीच दो भागों में विभाजित)
16. सिंध (आजादी के बाद पाकिस्तान में शामिल)
17. संयुक्त प्रांत (वर्तमान समय में यह उत्तर प्रदेश है)

रियासतें
• ब्रिटिश शासन से भारत की स्वतंत्रता के बाद, 584 रियासतें या तो भारतीय संघ या पाकिस्तान में शामिल हो गईं।
• सिक्किम 1975 में भारतीय संघ में शामिल होने वाली आखिरी रियासत थी।

  • स्वतंत्रता के समय भारत में कितने राज्य थे?

15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता के समय, भारत में निम्नलिखित 12 राज्य थे।
1. असम
2. बंगाल
3. बिहार
4. बॉम्बे
5. मध्य भारत
6. मध्य प्रांत
7. मद्रास
8. मैसूर
9. ओडिशा
10. पंजाब
11. राजपूताना
12. संयुक्त प्रांत

• 26 जनवरी 1950 को जब भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य बना, तब तक हैदराबाद, जम्मू और कश्मीर, सिक्किम, मणिपुर और त्रिपुरा जैसे राज्य भी भारतीय संघ में शामिल हो गए थे।

  • वर्तमान भारत में कुल कितने राज्य हैं?

• वर्तमान समय में, भारत संघ में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं।
• भारत में सबसे नया राज्य तेलंगाना है, जिसने 02 जून 2014 को राज्य का दर्जा हासिल किया।
• भारत में सबसे नया केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव है जिसे 26 जनवरी 2020 को तत्कालीन दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव को मिलाकर बनाया गया था।

भारत में 28 राज्यों की सूची
1. आंध्र प्रदेश
2. अरुणाचल प्रदेश
3. असम
4. बिहार
5. छत्तीसगढ
6. गोवा
7. गुजरात
8. हरियाणा
9. हिमाचल प्रदेश
10. झारखंड
11. कर्नाटक
12. केरल
13. मध्य प्रदेश
14. महाराष्ट्र
15. मणिपुर
16. मेघालय
17. मिजोरम
18. नगालैंड
19. उड़ीसा
20. पंजाब
21. राजस्थान
22. सिक्किम
23. तमिलनाडु
24. तेलंगाना
25. त्रिपुरा
26. उत्तर प्रदेश
27. उत्तराखंड
28. पश्चिम बंगाल

भारत में आठ केंद्र शासित प्रदेशों की सूची
1. अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह
2. चंडीगढ़
3. दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव
4. दिल्ली
5. जम्मू और कश्मीर
6. लद्दाख
7. लक्षद्वीप
8. पुदुचेरी

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Often students are asked this question in competitive exams that how many states are there in India, how many states were there at the time of independence, and how many states were there in India before independence. How many Indian states were there in the pre-independence era? How many Indian states were there in the pre-independence era? British India had 17 provinces and 584 princely states. How many states were there in India at the time of independence? There were 12 states in India at the time of independence.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X