इंडियन प्रीमियर लीग भारत में सालाना आयोजित होने वाले सबसे बड़े क्रिकेट खेल आयोजनों में से एक है। आईपीएल की स्थापना सन् 2007 में BCCI समिति द्वारा की गई, जिसके प्रथम अध्यक्ष ललित मोदी थे। बता दें कि 2007-2008 इंडियन प्रीमियर लीग का लॉन्चिंग सीजन था।
इस साल आईपीएल 2022 के लिए प्लेऑफ की टीमें गुजरात टाइटन्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर हैं। गुजरात टाइटंस ने प्रमुख अंकों के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था जबकि राजस्थान रॉयल्स, आरसीबी को हराते हुए फाइनल में प्रवेश करने वाली दूसरी टीम बनी थी।
आईपीएल से जुड़े प्रतियोगी परिक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्न

1. किस टीम ने अभी तक सबसे ज्यादा बार आईपीएल का खिताब जीता है?
मुंबई इंडियंस ने अभी तक कुल 5 बार आईपीएल खिताब जीता है।
2. किस कप्तान के नेतृत्व में अभी तक आईपीएल का खिताब सबसे ज्यादा बार जीता गया है?
रोहित शर्मा के नेतृत्व में अभी तक मुंबई इंडियंस 5 बार आईपीएल खिताब जीत चुकी है।
3. आईपीएल के पहले संस्करण का विजेता कौन है?
आईपीएल का पहला संस्करण 2008 में आयोजित किया गया था और जो कि शेन वॉन की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने जीता था। शेन वॉन का निधन हाल ही में हार्ट अटैक की वजह से हुआ है।
4. कौन सी टीम अभी तक एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है?
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
5. आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी कौन से है?
विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)
6. आईपीएल के इतिहास में सबसे लंबा छक्का मारने वाले खिलाड़ी में कौन से हैं?
एडम गिलक्रिस्ट
7. आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला कौन सा खिलाड़ी है?
ड्वेन ब्रावो सबसे ज्यादा 171 विकेटों लेने वाले खिलाड़ी है।
8. आईपीएल में न्यूनतम स्कोर बनाने वाली कौन सी टीम है?
आईपीएल के इतिहास में सबसे कम स्कोर बनाने वाली टीम आरसीबी है जिसने की 23 अप्रैल 2017 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कुल 49 रन बनाए थे।
9. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 का टाइटल स्पोंसर कौन है?
इस साल आईपीएल का टाइटल स्पांसर भारतीय कंपनी टाटा ग्रुप को चुना गया है।
10. आईपीएल 2022 का खिताब किसने जीता?
राजस्थान रॉयल्स
आईपीएल विजेताओं की सूची 2022: List of ILP Winners List 2022
साल | विजेता | रनर अप | स्थान | |
1 | 2008 | राजस्थान रॉयल्स | चेन्नई सुपर किंग्स | मुंबई |
2 | 2009 | डेक्कन चार्जर्स | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | जोहानसबर्ग |
3 | 2010 | चेन्नई सुपर किंग्स | मुंबई इंडियंस | मुंबई |
4 | 2011 | चेन्नई सुपर किंग्स | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | चेन्नई |
5 | 2012 | कोलकाता नाइट राइडर्स | चेन्नई सुपर किंग्स | चेन्नई |
6 | 2013 | मुंबई इंडियंस | चेन्नई सुपर किंग्स | कोलकाता |
7 | 2014 | कोलकाता नाइट राइडर्स | किंग्स इलेवन पंजाब | बैंगलोर |
8 | 2015 | मुंबई इंडियंस | चेन्नई सुपर किंग्स | कोलकाता |
9 | 2016 | सनराइजर्स हैदराबाद | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | बैंगलोर |
10 | 2017 | मुंबई इंडियंस | राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स | हैदराबाद |
11 | 2018 | चेन्नई सुपर किंग्स | सनराइजर्स हैदराबाद | मुंबई |
12 | 2019 | मुंबई इंडियंस | चेन्नई सुपर किंग्स | हैदराबाद |
13 | 2020 | मुंबई इंडियंस | दिल्ली कैपिटल्स | दुबई |
14 | 2021 | चेन्नई सुपर किंग्स | कोलकाता नाइट राइडर्स | दुबई |
15 | 2022 | गुजरात टाइटंस | राजस्थान रॉयल्स | अहमदाबाद |