महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों की सूची (List of Chief Minister of Maharashtra)

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों की सूची: बॉम्बे राज्य के विघटन के बाद 1 मई 1960 को भारतीय राज्य महाराष्ट्र का गठन किया गया। जिसके बाद यशवंतराव चव्हाण, जो 1956 से बंबई राज्य के तीसरे मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत थे, वे देश के सबसे धनी राज्य - महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री बने। आज के इस लेख में हम आपके लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों की सूची लेकर आए हैं।

बता दें कि महाराष्ट्र राज्य में कुल 288 विधानसभा सीटें हैं जो भारत में तीसरी सबसे ज्यादा हैं और कुल 48 लोकसभा सीटें हैं, जो उत्तर प्रदेश के बाद दूसरी सबसे अधिक है। हालांकि, फिलहाल महाराष्ट्र राज्य में शिवसेना के एकनाथ शिंदे है जो कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी के साथ फिर से गठबंधन करके महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री बने।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों की सूची (List of Chief Minister of Maharashtra)

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों की सूची निम्नलिखित है।

मुख्यमंत्रीकार्यकालपार्टी
यशवंतराव चव्हाण
1 मई 1960 से 19 नवंबर 1962 तक
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
मरोतराव कन्नमवार
20 नवंबर 1962 से 24 नवंबर 1963 तक
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
पी के सावंत
25 नवंबर 1963 से 4 दिसंबर 1963 तक
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
वसंतराव नाइक
5 दिसंबर 1963 से 1 मार्च 1967 तक
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
शंकरराव चव्हाण
21 फरवरी 1975 से 16 मई 1977 तक
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
वसंतदादा पाटिल
17 मई 1977 से 5 मार्च 1978, 5 मार्च 1978 से 18 जुलाई 1978
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (उर्स)
शरद पवार
18 जुलाई 1978 से 17 फरवरी 1980 तक
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (समाजवादी)
अब्दुल रहमान अंतुले
9 जून 1980 से 12 जनवरी 1982 तक
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
बाबासाहेब भोसले
21 जनवरी 1982 से 1 फरवरी 1983 तक
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
वसंतदादा पाटिल
2 फरवरी 1983 से 1 जून 1985 तक
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर
3 जून 1985 से 6 मार्च 1986 तक
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
शंकरराव चव्हाण
12 मार्च 1986 से 26 जून 1988 तक
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
शरद पवार
26 जून 1988 से 25 जून 1991 तक
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
सुधाकरराव नाइक
25 जून 1991 से 22 फरवरी 1993 तक
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
शरद पवार
6 मार्च 1993 से 14 मार्च 1995 तक
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
मनोहर जोशी
14 मार्च 1995 से 31 जनवरी 1999 तक
शिवसेना (शिवसेना-बीजेपी)
नारायण राणे
1 फरवरी 1999 से 17 अक्टूबर 1999 तक
शिवसेना (शिवसेना-बीजेपी)
विलासराव देशमुख
18 अक्टूबर 1999 से 16 जनवरी 2003 तक
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
(कांग्रेस-एनसीपी)
सुशील कुमार शिंदे
18 जनवरी 2003 से 30 अक्टूबर 2004 तक
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
(कांग्रेस-एनसीपी)
विलासराव देशमुख
1 नवंबर 2004 से 4 दिसंबर 2008 तक
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
(कांग्रेस-एनसीपी)
अशोक चव्हाण
7 नवंबर 2009 से 9 नवंबर 2010 तक
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
(कांग्रेस-एनसीपी)
पृथ्वीराज चव्हाण
11 नवंबर 2010 से 26 सितंबर 2014
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
(कांग्रेस-एनसीपी)
देवेंद्र फडणवीस
31 अक्टूबर 2014 से 12 नवंबर 2019
भारतीय जनता पार्टी
(भाजपा-शिवसेना)
देवेंद्र फडणवीस
23 नवंबर 2019 से 26 नवंबर 2019
भारतीय जनता पार्टी
(भाजपा-शिवसेना)
उद्धव ठाकरे
28 नवंबर 2019 से 29 जून 2022 तक
शिवसेना
एकनाथ शिंदे
30 जून 2022 से अब तक
शिवसेना
(शिवसेना-बीजेपी)

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों से जुड़ी रोचक बातें।

  • वसंतराव नाइक महाराष्ट्र के सबसे लंबे समय तक रहने वाले मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में 11 साल और 77 दिनों तक सेवा की। वह दिसंबर 1963 से फरवरी 1975 तक कार्यालय में थे। वसंतराव नाइक महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री थे जिन्होंने अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा किया।
  • महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस थे।
  • शरद पवार महाराष्ट्र के सबसे युवा (38 साल की उम्र में) मुख्यमंत्री बने थे। जबकि 44 वर्ष की आयु में, देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के दूसरे सबसे युवा मुख्यमंत्री थे।

यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद, आप हमसे हमारे टेलीग्राम चैनल पर भी जुड़ सकते हैं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
ist of Chief Ministers of Maharashtra: The Indian state of Maharashtra was formed on 1 May 1960 after the dissolution of Bombay State. Following which Yashwantrao Chavan, who had served as the third Chief Minister of Bombay State since 1956, became the first Chief Minister of the country's richest state - Maharashtra. Explain that there are a total of 288 assembly seats and a total of 48 Lok Sabha seats in the state of Maharashtra.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X