मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची (List of Chief Minister of Madhya Pradesh)

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची: मध्य प्रदेश की स्थापना 1 नवंबर, 1956 को हुई थी और यह छत्तीसगढ़ अलग होने से पहले क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य था। मध्य प्रदेश के अलावा 1 नवंबर को कई राज्यों कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा का गठन किया गया था। हालांकि, मध्य प्रदेश का पुनर्गठन छत्तीसगढ़ राज्य बनाने के बाद 1 नवंबर 2000 को हुआ था। मध्य प्रदेश भारत का सबसे प्रसिद्ध हिन्दी भाषी राज्य है। यह राज्य भारत के नक्शा में ठीक मध्य में स्थित है इसलिए इसे भारत का दिल भी कहा जाता है। देश के मध्य में स्थित होने के कारण ही इस राज्य का नाम मध्य प्रदेश पड़ा। मध्यप्रदेश वनों का राष्ट्रीयकरण करने वाला भारत का प्रथम राज्य है। मध्य प्रदेश सफेद शेर के लिए भी जाना जाता है। यहां के एकमात्र जिला रीवा में सफेद शेर संरक्षित हैं। जिस वजह से इसे टाइगर स्टेट भी कहा जाता है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची (List of Chief Minister of Madhya Pradesh)

मध्य प्रदेश असंख्य जिलों और विभिन्न स्थलाकृतिक और जलवायु विशेषताओं का एक समूह है। शानदार विंध्याचल पर्वत श्रृंखला, नदी घाटियों और पठार का आवास मध्य प्रदेश अपनी अद्भुत कला, शिल्प, संगीत और नृत्य के लिए प्रसिद्ध है। भौगोलिक किस्मों से समृद्ध इस राज्य में कई महत्वपूर्ण खदानें भी हैं, जिनका देश की अर्थव्यवस्था पर अच्छा प्रभाव है। ज्यादातर कृषि गतिविधियों में संलग्न, राज्य कई आदिवासी जातियों की मातृभूमि है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची निम्नलिखित है

मुख्यमंत्रीकार्यकाल (कब से कब तक)पार्टी
शिवराज सिंह चौहान
23 मार्च 2020वर्तमानबीजेपी
कमलनाथ
18 दिसंबर 2018
23 मार्च 2020कांग्रेस
शिवराज सिंह चौहान
14 दिसंबर 2013
17 दिसंबर 2018
बीजेपी
शिवराज सिंह चौहान
13 दिसंबर 2008
13 दिसंबर 2013बीजेपी
शिवराज सिंह चौहान
29 नवंबर 2005
12 दिसंबर 2008
बीजेपी
बाबूलाल गौर23 अगस्त 200429 नवंबर 2005बीजेपी
उमा भारती
08 दिसंबर 2003
23 अगस्त 2004बीजेपी
दिग्विजय सिंह
01 दिसंबर 1998
08 दिसंबर 2003
कांग्रेस
दिग्विजय सिंह
07 दिसंबर 1993
01 दिसंबर 1998
कांग्रेस
राष्ट्रपति शासन
16 दिसंबर 1992
06 दिसंबर 1993
सुंदरलाल पटवा05 मार्च 1990
15 दिसंबर 1992
बीजेपी
श्यामा चरण शुक्ल
09 दिसंबर 1989
04 मार्च 1990कांग्रेस
मोतीलाल वोरा25 जनवरी 1989
08 दिसंबर 1989
कांग्रेस
अर्जुन सिंह14 फरवरी 198824 जनवरी 1989कांग्रेस
मोतीलाल वोरा13 मार्च 198513 फरवरी 1988कांग्रेस
अर्जुन सिंह11 मार्च 198512 मार्च 1985कांग्रेस
अर्जुन सिंह08 जून 198010 मार्च 1985कांग्रेस
राष्ट्रपति शासन
18 फरवरी 198008 जून 1980
सुंदरलाल पटवा20 जनवरी 198017 फरवरी 1980जनता पार्टी
वीरेंद्र कुमार सकलेचा
18 जनवरी 197819 जनवरी 1980जनता पार्टी
कैलाश चंद्र जोशी
26 जून 197717 जनवरी 1978जनता पार्टी
राष्ट्रपति शासन
29 अप्रैल 1977
25 जून 1977
श्यामा चरण शुक्ल
23 दिसंबर 1975
29 अप्रैल 1977
कांग्रेस
प्रकाश चंद्र सेठी
23 मार्च 1972
22 दिसंबर 1975
कांग्रेस
प्रकाश चंद्र सेठी
29 जनवरी 197222 मार्च 1972कांग्रेस
श्यामा चरण शुक्ल
26 मार्च 196928 जनवरी 1972कांग्रेस
राजा नरेशचन्द्र सिंह
13 मार्च 196925 मार्च 1969कांग्रेस
गोविंद नारायण सिंह
30 जुलाई 196712 मार्च 1969कांग्रेस
द्वारका प्रसाद मिश्र
09 मार्च 196729 जुलाई 1967कांग्रेस
द्वारका प्रसाद मिश्र
30 सितंबर 1963
08 मार्च 1967कांग्रेस
भगवंतराव मंडलोई
12 मार्च 1962
29 सितंबर 1963
कांग्रेस
कैलाश नाथ काटजू14 मार्च 195711 मार्च 1962कांग्रेस
कैलाश नाथ काटजू31 जनवरी 195714 मार्च 1957कांग्रेस
भगवंतराव मंडलोई
01 जनवरी 195730 जनवरी 1957कांग्रेस
पं. रविशंकर शुक्ल
01 नवंबर 1956
31 दिसंबर 1956
कांग्रेस

मध्य प्रदेश से जुड़े प्रश्नोत्तर निम्नलिखित है

1. मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन है?
शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री है।

2. मध्य प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?
पं. रविशंकर शुक्ल मध्य प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री थे।

3. मध्य प्रदेश में राष्ट्रपति शासन कितनी बार लगा है?
मध्य प्रदेश में राष्ट्रपति शासन दो बार लगा है 18 फरवरी 1980 से 08 जून 1980 तक और 16 दिसंबर 1992 से 6 दिसंबर 1993 तक।

यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद, आप हमसे हमारे टेलीग्राम चैनल पर भी जुड़ सकते हैं।

SSC GD Constable Marksheet 2022 Download Link एसएससी जीडी कांस्टेबल मार्कशीट 2022 डाउनलोड करेंSSC GD Constable Marksheet 2022 Download Link एसएससी जीडी कांस्टेबल मार्कशीट 2022 डाउनलोड करें

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
List of Chief Ministers of Madhya Pradesh: Madhya Pradesh was established on 1 November 1956 and was the second largest state in India in terms of area before it was carved out from Chhattisgarh. Apart from Madhya Pradesh, several states Karnataka, Kerala, Chhattisgarh, Punjab, Haryana were formed on 1 November. However, Madhya Pradesh was reorganized on 1 November 2000 after creating the state of Chhattisgarh.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X