Tripura High Court Chief Justice List: त्रिपुरा उच्च न्यायालय, जिसे आमतौर पर "त्रिपुरा हाईकोर्ट" के नाम से जाना जाता है, त्रिपुरा राज्य का उच्चतम न्यायिक संगठन है। यह न्यायालय भारतीय संघ के अधिन है और इसका काम त्रिपुरा राज्य में कानूनी मामलों के संबंध में न्याय दिलाना है। यह न्यायालय त्रिपुरा राज्य की राजधानी, अगरतला में स्थित है।

त्रिपुरा उच्च न्यायालय का उद्देश्य न्याय दिलाना और कानूनी मामलों के फैसलों को सुनिश्चित करना है। इसमें न्यायिक प्रक्रियाओं को संचालित करने, विभिन्न प्रकार के मामलों को सुनने और फैसला करने का काम होता है।
त्रिपुरा उच्च न्यायालय की स्थापना 23 मार्च 2013 को भारत के संविधान और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम, 1971 में उपयुक्त संशोधन करने के बाद की गई थी। इससे पहले, भारत के उत्तर-पूर्व के अन्य छह राज्यों के साथ त्रिपुरा राज्य गुवाहाटी उच्च न्यायालय के अधीन था, जो गुवाहाटी उच्च न्यायालय की एक स्थायी पीठ थी।
त्रिपुरा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice) कौन हैं?
वर्तमान में त्रिपुरा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरपेश कुमार सिंह है, जिनका जन्म 7 जुलाई, 1965 को हुआ। अरपेश कुमार सिंह ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.ए. ऑनर्स और एल.एल.बी की डिग्री प्राप्त की। वर्ष 1990 में, वह वकील के रूप में नामांकित हुए और 1990 से 2000 तक पटना उच्च न्यायालय में और 2001 से झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत होने तक उन्होंने झारखंड उच्च न्यायालय में अभ्यास किया।
24 जनवरी, 2012 को झारखंड उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में उन्हें नियुक्त किया गया और 16 जनवरी, 2014 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में उनकी पुष्टि की गई। जिसके बाद अप्रैल, 2021 से अरपेश कुमार सिंह को झारखंड राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। और फिर 20 दिसंबर, 2022 से 19 फरवरी, 2023 तक उन्हें झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया।
त्रिपुरा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों की सूची
| क्रं. | मुख्य न्यायाधीश | कार्यकाल (कब से) | (कब तक) |
|---|---|---|---|
1 | अपरेश कुमार सिंह | 13 अप्रैल 2023 | वर्तमान |
2 | जसवन्त सिंह | 15 फरवरी 2023 | 22 फरवरी 2023 |
3 | इंद्रजीत महंती | 12 अक्टूबर 2021 | 10 नवंबर 2022 |
4 | अकील अब्दुलहामिद कुरेशी | 16 नवंबर 2019 | 11 अक्टूबर 2021 |
5 | संजय करोल | 14 नवंबर 2018 | 10 नवंबर 2019 |
6 | अजय रस्तोगी | 1 मार्च 2018 | 1 नवंबर 2018 |
7 | टी. वैफेई | 21 सितंबर 2016 | 28 फरवरी 2018 |
8 | दीपक गुप्ता | 23 मार्च 2013 | 15 मई 2016 |


Click it and Unblock the Notifications











