पद्म पुरस्कार 2023: कैसे होता है नामांकन?, जानिए अंतिम तीथि

'पद्म पुरस्कार' भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक हैं। जिसकी घोषणा प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस पर की जाती है। ये पुरस्कार तीन कैटेगरियां में दिया जाता है, यानी कि पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री। जहां 'असाधारण एंव विशिष्ट सेवा के लिए' पद्म विभूषण दिया जाता है। वहीं 'उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए' पद्म भूषण और 'विशिष्ट सेवा के लिए' पद्मश्री दिया जाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनवरी 2021 में अपनी पहली 'मन की बात' में देश के लोगों को संबोधित करते हुए ऐसे "गुमनाम नायकों" के बारे में जानने का आग्रह किया जो कि निस्वार्थ भाव से देश के लिए काम करते हैं। इसके बाद जुलाई में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर PEOPLE'S PADMA के लिए देश के लोगों से नामांकन करने के लिए कहा।

पद्म पुरस्कार 2023: कैसे होता है नामांकन?, जानिए अंतिम तीथि

PEOPLE'S PADMA ने बनाया आम लोगों को खास

पद्म पुरस्कारों को 'पीपुल्स पद्म' में बदलने की भारत सरकार दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ कोशिश कर रही है। पिछले कुछ वर्षों में, पद्म पुरस्कारों ने नामांकित व्यक्तियों द्वारा किए गए कार्यों पर उनकी पहचान की तुलना में अधिक जोर दिया है। इसके अलावा, पारंपरिक दृष्टिकोण से हटकर जहां चयनित व्यक्तियों ने नामांकन की सिफारिश की थी, नामांकन प्रक्रिया तेजी से व्यापक हो गई है, नामांकन बड़े पैमाने पर जनता के लिए खोले जा रहे हैं।

इससे जमीनी स्तर पर वास्तविक नायकों को पहचानना संभव हुआ है, जिनके अथक प्रयासों और उल्लेखनीय कारनामों ने उनके समुदायों और उसके बाहर जीवन को छुआ है। इस प्रकार पद्म पुरस्कार एक जन आंदोलन बन गए हैं, जो एक नए भारत के निर्माण के लिए जन-भागीदारी में एक आदर्श बदलाव का प्रतीक है।

पद्म पुरस्कार 2023 के लिए नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम त‍िथ‍ि

पद्म पुरस्कार 2023 के लिए ऑनलाइन नामांकन 1 मई 2022 से शुरू हो गए हैं, जिसकी अंतिम तिथि 15 सितंबर 2022 है। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in/ पर ऑनलाइन प्राप्त किया जाएगा।

पद्म पुरस्कार के लिए नामांकन कैसे करें

  • चरण 1 padmaawards.gov.in पर जाकर नामांकन के लिए इंस्ट्रक्शंस पीडीएफ को डाउनलोड करें।
  • चरण 2 इंस्ट्रक्शंस को पढ़ने के बाद दाएं कोनें में By Citizen टैब पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • चरण 3 रजिस्ट्रेशन करने के बाद पद्म पुरस्कार के लिए दिए गए फॉर्म को भरें।
  • चरण 4 ध्यान रखें की नामांकन करते समय 800 शब्द से ज्यादा का डिस्क्रिप्शन न लिखें।

यूपीएससी, एसएससी या यूं कहें की भारत में जितनी भी सरकारी नौकरी के लिए परिक्षाएं होती है उनमें अक्सर पद्म पुरस्कार से जुड़े प्रश्न जरुर पूछे जाते हैं।

पद्म पुरस्कार एक नजर में- सरकारी परीक्षा देने वाले छात्र जरूर पढ़े

· भारत में पद्म पुरस्कार अर्थात् पद्म विभूषण, पद्म भूषण और, पद्मश्री देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। जिसकी शुरुआत सन् 1954 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर हुई थी। तब से लेकर आज तक इन पुरस्कारों की घोषणा प्रतेक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है लेकिन कुछ कारणों के चलते वर्ष 1978, 1979, 1993 से 1997 के दौरान इनकी घोषणा नहीं की गई थी।

· इन पुरस्कारों को प्रदान करने का आशय किसी विशेष कार्य को मान्यता प्रदान करना है तथा ये पुरस्कार सभी प्रकार की गतिविधियों/क्षेत्रों जैसे कि कला, साहित्य और शिक्षा, खेल-कूद, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान और इंजीनियरिंग, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार और उद्दोग आदि में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवाओं के लिए प्रदान किए जाते हैं।

· ये पुरस्कार बिना किसी भेदभाव के सभी व्यक्ति जाति, व्यवसाय, पद या लिंग के लिए पात्र हैं। तथापि, सरकारी कर्मचारी डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छोड़कर सार्वजनिक उपक्रमों के साथ काम करने वाले सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कार के लिए पात्र नहीं हैं।

· ये पुरस्कार सामान्यत: मरणोपरान्त प्रदान नहीं किए जाते हैं। तथापि, अत्यधिक पात्र मामलों में सरकार मरणोपरान्त पुरस्कार प्रदान करने पर विचार कर सकती है, यदि सम्मानित किए जाने के लिए प्रस्तावित व्यक्ति का निधन हाल ही में अर्थात् उस वर्ष के गणतंत्र दिवस से एक वर्ष पूर्व की अवधि के भीतर हुआ हो जिस पर पुरस्कार को घोषित किया जाना प्रस्तावित हो।

· इन पुरस्कारों की घोषणा प्रति वर्ष 26 जनवरी यानि की गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है तथा पुरस्कार समारोह का आयोजन राष्ट्रपति भवन में किया जाता है। जिसमें की भारत के राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। यह समारोह सामान्यत: मार्च या अप्रैल माह में आयोजित किया जाता है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Know all about Padma Awards. Which is the highest civilian award in Padma? Who can get Padma awards? And many more answers to the questions about Padma Awards.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X