महाराष्ट्र के बारे में कितना जानते हैं आप, जानिए महत्वपूर्ण तथ्य

भारत के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित, महाराष्ट्र क्षेत्रफल के मामले में भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है जबकि जनसंख्या के मामले में दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। 2011 की रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र 112.4 मिलियन की कुल अनुमानित आबादी के साथ 3,08,000 वर्ग किमी में फैला हुआ है। यहां की राजधानी बॉम्बे या मुंबई केवल महाराष्ट्र की राजधानी नहीं है बल्कि ये भारत की वित्तीय राजधानी भी कहलाती है। बता दें कि मुंबई, दुनिया के सबसे बड़े फिल्म उद्योग 'बॉलीवुड' का भी घर है, जिसका कारोबार कई छोटे देशों के सकल घरेलू उत्पाद से अधिक है। जिसकी वजह से मुंबई दुनिया का छठा सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र है और भारत का सबसे बड़ा और सबसे अधिक आबादी वाला शहर है।

महाराष्ट्र के बारे में कितना जानते हैं आप, जानिए महत्वपूर्ण तथ्य

महाराष्ट्र राज्य का गठन कब और कैसे हुआ?

• सन् 1956 में भाषा की तर्ज पर पुनर्गठन से दो आंदोलनों का उदय हुआ - संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन और महागुजरात आंदोलन। इन आंदोलनों ने नए बॉम्बे राज्य को एक मराठी भाषी राज्य और एक गुजराती भाषी राज्य में तोड़ने की मांग की। जिन्हें आज हम महाराष्ट्र और गुजरात राज्यों के रूप में जानते हैं।
• बॉम्बे पुनर्गठन अधिनियम 1960 के परिणामस्वरूप महाराष्ट्र और गुजरात 1 मई 1960 को आधिकारिक रूप से अस्तित्व में आए। इसलिए इस दिन को न केवल महाराष्ट्र दिवस बल्कि गुजरात दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले महाराष्ट्र ये जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-

• गठन: 1 मई 1960 (महाराष्ट्र दिवस)
• राजधानी: मुंबई, नागपुर (शीतकालीन)
• मुख्यमंत्री: उद्धव ठाकरे
• उपमुख्यमंत्री: अजित पवार
• राज्यपाल: भगत सिंह कोश्यारी
• जिले: 36
• भूमि क्षेत्र (2021): 3,08,000 वर्ग किमी
• जनसंख्या (2011 की जनगणना): 112.4 मिलियन
• राज्य (आधिकारिक) भाषा: मराठी
• मुद्रा: भारतीय रुपया (रु.)
• प्रमुख शहर: मुंबई, पुणे, नागपुर, नासिक, ठाणे, सोलापुर, कोल्हापुर, सांगली, औरंगाबाद, अमरावती और, रत्नागिरी।

प्रतियोगी परिक्षा देने वाले छात्रों के लिए ध्यान देने योग्य बिंदु-

• महाराष्ट्र, भारत के पश्चिमी तट पर स्थित है जो कि गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गोवा और केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली के साथ सीमा साझा करता है।
• भौगोलिक दृष्टि से, महाराष्ट्र की समुद्री सीमा 720 कि.मी है जो कि तटीय पट्टी यानी कोंकण क्षेत्र से पश्चिमी घाट तक फैली हुई है। जबकि महाराष्ट्र की उत्तरी सीमा सतपुड़ा पहाड़ियाँ और पूर्वी सीमा भामरागढ़-चिरोली-गाइखुरी पर्वतमाला तक है जो प्राकृतिक सीमा के रूप में काम करती हैं, जबकि दक्कन का पठार बीच में स्थित है।
• 'महाराष्ट्र' भारत में राजमार्गों का सबसे बड़ा नेटवर्क है, जिसकी लंबाई 18 राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ 17,757 किलोमीटर है।
• महाराष्ट्र में अन्य राज्यों के मुकाबले में सबसे अधिक 5 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल स्थित है- छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, अजन्ता की गुफाएँ, एलिफेंटा की गुफाएं, एलोरा की गुफाएँ, और कैलासा मंदिर।
• भारत में लगभग 1200 गुफाएँ हैं, जिनमें से 800 गुफाओं महाराष्ट्र के 65 विभिन्न स्थानों का स्थित है जो कि लगभग 1500 से 2200 साल पहले खोदी गई थी।
• महाराष्ट्र में 6 राष्ट्रीय उद्यान स्थित है-
1.पेंच राष्ट्रीय उद्यान, 2.नवेगांव राष्ट्रीय उद्यान 3.संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान 4.गुगामाल राष्ट्रीय उद्यान 5.चंदोली राष्ट्रीय उद्यान और 6.तडोबा राष्ट्रीय उद्यान।
• महाराष्ट्र में स्थित संरक्षण रिजर्व के नाम-
अंजनेरी कंजर्वेशन रिजर्व, कोलामार्का संरक्षण रिजर्व, ममदापुर संरक्षण रिजर्व, मुक्ताई भवानी संरक्षण रिजर्व, तोरणमल संरक्षण रिजर्व, भोरकड़ा संरक्षण रिजर्व, और तिलारी संरक्षण रिजर्व।
• महाराष्ट्र करीब 450 किले है जिस वजह से ये सबसे ज्यादा किले वाला राज्य कहलाता है।
• ध्यान देने वाली बात ये है कि महाराष्ट्र अकेले भारत के कुल सकल घरेलू उत्पाद में 15% से अधिक और, भारत के निर्यात में 20% से अधिक का योगदान देता है। पिछले दो दशकों में महाराष्ट्र ने भारत में लगभग 30% एफडीआई निवेश को आकर्षित किया है।

महाराष्ट्र के बारे में अधिक रोचक तथ्य-

• मुंबई, भारत की वाणिज्यिक राजधानी है जो कि वैश्विक वित्तीय केंद्र के रूप में विकसित हुई है। यह शहर कई वैश्विक बैंकिंग और वित्तीय सेवा प्रदाताओं का घर है।
• महाराष्ट्र आईटी और आईटीईएस, इलेक्ट्रॉनिक्स और कैप्टिव बिजनेस आउटसोर्सिंग उद्योगों के लिए एक प्रमुख केंद्र माना जाता है।
• महाराष्ट्र में 16 हवाई अड्डों के अलावा दो बड़े और 48 छोटे बंदरगाह हैं।
• महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी), सिडको और सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया ने 37 सार्वजनिक आईटी पार्क विकसित किए, जो राज्य में 18,000 करोड़ (2.5 अरब अमेरिकी डॉलर) रुपये के निवेश के साथ काम कर रहे हैं। ।
• एमआईडीसी ने 92,484 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश के साथ 546 निजी आईटी पार्कों को मंजूरी दी। जिसमें से 199 पार्क पहले से ही 29,729 करोड़ के कुल निवेश के साथ चालू हैं।
• महाराष्ट्र ने 2019-20 में लगभग 6.64 मिलियन की कपास के साथ 409 मीट्रिक टन कच्चे रेशम का भी उत्पादन किया।
• 2019-20, महाराष्ट्र में अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की कुल जमा राशि और ऋण करिब 370 से 394 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा।
• दिसंबर 2020, मुंबई में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) ने ऑक्युलर ट्यूमर के इलाज के लिए स्वदेशी 'Ruthenium 106 Plaque' यानि कि आंखों के कैंसर के लिए थेरेपी का विकास किया।
• अक्टूबर 2020 में, एशियाई विकास बैंक (ADB) और भारत सरकार ने राज्य में 450 किमी राजमार्गों और प्रमुख जिला सड़कों के उन्नयन के लिए 177 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ऋण पर हस्ताक्षर किए।
• दिसंबर 2020 में, केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री, महेंद्र नाथ पांडे ने मुंबई में भारतीय कौशल संस्थान के पहले बैच का उद्घाटन किया, जो भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) और टाटा भारतीय संस्थान के बीच एक संयुक्त पहल है।
• राज्य के बजट 2021-22 के तहत, सरकार ने अपने बजट का 5.2% सड़कों और पुलों पर खर्च किया है, जो कि राज्यों द्वारा 4.3% (22,608 करोड़ रुपये या 3.06 बिलियन अमेरिकी डॉलर) सड़कों और पुलों के लिए औसत आवंटन है।
• राज्य के बजट 2021-22 के तहत, सरकार ने 235 किलोमीटर की प्रस्तावित लंबाई और 16,039 करोड़ रुपये (2.18 बिलियन अमेरिकी डॉलर) की अनुमानित लागत के साथ पुणे-नासिक मध्यम उच्च गति रेलवे लाइन के निर्माण को मंजूरी दे दी है।
• महाराष्ट्र में 2019 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, घरेलू पर्यटकों का आगमन 149.2 मिलियन हुआ जबकि विदेशी पर्यटकों का आगमन 5.5 मिलियन रहा।

भारतिय इतिहास में शिवाजी का नाम क्यों प्रसिद्ध है-

छत्रपति शिवाजी महाराज भारत के सबसे महान राजाओं में से एक हैं। उनकी युद्ध प्रणालियाँ आज भी आधुनिक युग में अपनायीं जातीं हैं। उन्होंने अकेले दम पर मुग़ल सल्तनत को चुनौती दी थी। शिवाजी महाराज मराठा साम्रज्य के संस्थापक भी कह जाते हैं। वे अपनी बहादुरी, रणनीति और प्रशासनिक कौशल के लिए प्रसिद्ध थे।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Maharashtra is the third largest state in India in terms of area while the second largest in terms of population. According to the 2011 reports, Maharashtra is spread over an area of 3,08,000 sq km with a total estimated population of 112.4 million. The capital here Bombay or Mumbai is not only the capital of Maharashtra but it is also called the financial capital of India.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X