9 सितंबर 2022 के टॉप 10 करेंट अफेयर्स (Current Affairs 9 September 2022)

Current Affairs 9 September 2022: भारत में दिन-प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्रों का कॉम्पीटिशन बढ़ता जा रहा है। रेलवे, एसएसी, यूपीएससी जैसी प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रत्येक वर्ष लाखों छात्र आवेदन करते हैं। बता दें कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए करेंट अफेयर्स और एतिहासिक दिन से जुड़े से प्रश्नोत्तर पूछे जाते हैं। हालांकि, करेंट अफेयर्स एक ऐसा टॉपिक है जिससे डे टू डे अपडेट रहना जरूरी है। क्योंकि हर दिन कुछ न कुछ देश-दुनिया में घटना जरूर घटित होती है और हर दिन से जुड़ा कुछ न कुछ इतिहास जरूर होता है। इसलिए यदि आप भी किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको करेंट अफेयर्स और उस दिन से जुड़ा इतिहास रोज़ाना पढ़ना चाहिए।

बता दें कि करियर इंडिया हिंदी टीम आपके लिए डेली करेंट अफेयर्स और दिन के इतिहास से जुड़ी सिरीज लेकर आई है। जिसमें की हम आज आपको 9 सितंबर 2022 से जुड़े 10 करेंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्नोत्तर और 9 सितंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताएंगे।

9 सितंबर 2022 के टॉप 10 करेंट अफेयर्स

9 सितंबर 2022 के टॉप 10 करेंट अफेयर्स

1. कोविड महामारी से निपटने के लिए नाक से लिए जाने वाले किस टीके को CDSCO ने मंजूरी दी है?
कोविड महामारी से निपटने के लिए नाक से लिए जाने वाले CHAD-36 टीके को CDSCO ने मंजूरी दी है।

2. 'सर्वश्रेष्ठ गंतव्य पुरस्कार'से किस राज्य को संस्कृत के लिए सम्मानित किया गया है?
पश्चिम बंगाल को संस्कृत के लिए 'सर्वश्रेष्ठ गंतव्य पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है।

3. 'लोकनायक फाउंडेशन साहित्य पुरस्कार' किसे दिया गया है?
तनिकेला भरणी को 'लोकनायक फाउंडेशन साहित्य पुरस्कार' दिया गया है।

4. किस ग्रह पर नासा ने ऑक्सिजन की खोज की है?
नासा ने मंगल (Mars) पर ऑक्सिजन की खोज की है।

5. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को किस देश के राष्ट्रपति ने 'तेजस' घोड़ा उपहार में दिया है?
मंगोलिया के राष्ट्रपति ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को 'तेजस' घोड़ा उपहार में दिया है।

6. 'अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस'कब मनाया जाता है?
प्रत्येक वर्ष 8 सितंबर को 'अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस'मनाया जाता है।

7. साल 2022 में किस देश के द्वारा सबसे ज्यादा भारतीय छात्रों को वीजा जारी किए गए है?
अमेरिका द्वारा साल 2022 में सबसे ज्यादा भारतीय छात्रों को वीजा जारी किए गए है।

8. 14वां 'CII ग्लोबल मेडटेक समिट'हाल ही में कहां आयोजित हुआ है?
हाल ही में 14वां 'CII ग्लोबल मेडटेक समिट' नई दिल्ली में आयोजित हुआ है।

9. इंडिगो ने किसे अपना नया सीईओ नियुक्त किया है?
पीटर एल्बर्स को इंडिगो ने अपना नया सीईओ नियुक्त किया है।

10. भारत के किन शहरों को 'यूनेस्को ग्लोबल नेटवर्क ऑफ लर्निंग सिटीज' में शामिल किया गया है?
त्रिशूर, नीलांबुर और वारंगल को 'यूनेस्को ग्लोबल नेटवर्क ऑफ लर्निंग सिटीज' में शामिल किया गया है।

9 सितंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास

• 1920 - अलीगढ़ के मोहम्मडन एंग्लो-ओरिएंटल कॉलेज (MAO कॉलेज) को 9 सितंबर 1920 के दिन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एमयू) में बदल दिया गया।

• 1943- 9 सितंबर 1943 के दिन मद्रास क्षेत्र में भारतीय सेना के बीच विद्रोह भड़काने के आरोप में चार युवकों को फांसी पर लटका दिया गया।

• 1926- आर एम वीरप्पन का जन्म 9 सितंबर 1926 के दिन हुआ। वे एक भारतीय राजनीतिज्ञ, प्रारंभिक द्रविड़ नेता, और तमिलनाडु के एक फिल्म निर्माता और पटकथा लेखक थे।

• 1950 - श्रीधर फड़के का जन्म 9 सितंबर 1956 को महाराष्ट्र में हुआ। वे भारत के प्रसिद्ध मराठी भाषा के संगीतकार है।

• 1962 - अशोक लोखंडे भारतीय फिल्म, टेलीविजन और थिएटर अभिनेता थे जिनका जन्म 9 सितंबर 1962 को हुआ।

• 1981-बिपिन गुप्ता 1930 और 1960 के दशक के दौरान एक भारतीय अभिनेता और कलाकार थे जिनकी मृत्य 9 सितंबर 1981 को हुई।

• 2008-पलिसरी नारायणकुट्टी मेनन उर्फ पी. एन. मेनन की मृत्यु 9 सितंबर 2008 को हुई। वे मलयालम सिनेमा में भारतीय फिल्म निर्देशक और कला निर्देशक थे।

• 2010-वेणु नागवल्ली एक भारतीय फिल्म अभिनेता, पटकथा लेखक और निर्देशक थे जिन्होंने मलयालम सिनेमा में काम किया। वेणु नागवल्ली की मृत्यु 9 सितंबर 2010 को हुई।

• 1909 - लीला चिटनिस का जन्म 9 सितंबर 1909 को हुआ था। वे भारतीय फिल्म उद्योग में एक अभिनेत्री थीं, जो 1930 से 1980 के दशक तक सक्रिय रहीं।

• 1974-विक्रम बत्रा का जन्म 9 सितंबर 1909 को हुआ था। वे भारतीय सेना के एक अधिकारी थे, जिन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Top 10 Current Affairs of 9 September 2022: Career India Hindi team brings to you daily current affairs and history related series of the day. In which today we will tell you about 10 current affairs related questions and answers related to 9th September 2022 and the history related to 9th September.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X