22 सितंबर 2022 के टॉप 10 करेंट अफेयर्स (Current Affairs 22 September 2022)

Current Affairs 22 September 2022: भारत में दिन-प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्रों का कॉम्पीटिशन बढ़ता जा रहा है। रेलवे, एसएसी, यूपीएससी जैसी प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रत्येक वर्ष लाखों छात्र आवेदन करते हैं। बता दें कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए करेंट अफेयर्स और एतिहासिक दिन से जुड़े से प्रश्नोत्तर पूछे जाते हैं। हालांकि, करेंट अफेयर्स एक ऐसा टॉपिक है जिससे डे टू डे अपडेट रहना जरूरी है। क्योंकि हर दिन कुछ न कुछ देश-दुनिया में घटना जरूर घटित होती है और हर दिन से जुड़ा कुछ न कुछ इतिहास जरूर होता है। इसलिए यदि आप भी किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको करेंट अफेयर्स और उस दिन से जुड़ा इतिहास रोज़ाना पढ़ना चाहिए।

बता दें कि करियर इंडिया हिंदी टीम आपके लिए डेली करेंट अफेयर्स और दिन के इतिहास से जुड़ी सिरीज लेकर आई है। जिसमें की हम आज आपको 22 सितंबर 2022 से जुड़े 10 करेंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्नोत्तर और 22 सितंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताएंगे।

22 सितंबर 2022 के टॉप 10 करेंट अफेयर्स

22 सितंबर 2022 के टॉप 10 करेंट अफेयर्स

1. अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस कब मनाया जाता है?
21 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जाता है।

2. सतर्कता अधिकारियों के लिए 05 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कहां शुरू हुआ है?
सतर्कता अधिकारियों के लिए 05 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम लेह में शुरू हुआ है।

3. कौनसी राज्य सरकार 'आजीविका कार्य योजना' के लिए 261 करोड़ रुपये का निवेश करेगी?
ओडिशा सरकार 'आजीविका कार्य योजना' के लिए 261 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

4. किस भाषा की फिल्म हाल ही में 'छेलो शो' ऑस्कर 2023 के लिए नामित हुई है?
गुजारती भाषा की फिल्म 'छेलो शो' ऑस्कर 2023 के लिए नामित हुई है।

5. किस राज्य के मंत्रिमंडल ने शराब बनाने को वैध बनाने का फैसला लिया है?
मणिपुर राज्य के मंत्रिमंडल ने शराब बनाने को वैध बनाने का फैसला लिया है।

6. किसने 'स्केल एप' लांच किया है?
धर्मेंद्र प्रधान ने हाल ही में 'स्केल एप' लांच किया है।

7. पांग ल्हबसोल महोत्सव 2022 किस राज्य में मनाया गया है?
हाल ही में पांग ल्हबसोल महोत्सव 2022 सिक्किम में मनाया गया है।

8. किस बैंक ने किसान क्रेडिट कार्ड के डिजिटलीकरण की घोषणा की है?
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने हाल ही में किसान क्रेडिट कार्ड के डिजिटलीकरण की घोषणा की है।

9. ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापना के लिए हीरो मोटोकॉर्प ने किसके साथ समझौता किया है?
ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापना के लिए हीरो मोटोकॉर्प ने एचपीसीएल के साथ समझौता किया है।

10. किस राज्य सरकार ने 'दैलताबाद किले' का नाम बदलकर 'देवगिरि किला' करने की घोषणा की है?
महाराष्ट्र सरकार ने 'दैलताबाद किले' का नाम बदलकर 'देवगिरि किला' करने की घोषणा की है।

22 सितंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास

  • 1954- मुदनाकुडु चिन्नास्वामी का जन्म 22 सितंबर 1954 को हुआ। जिन्होंने दलितों और अप्रतिबंधित समुदायों की आवाज़ का समर्थन करने वाले भारतीय वक्ता, कवि और लेखक का उल्लेख किया।
  • 1960 - पवन कुमार चामलिंग का जन्म 22 सितंबर 1960 को हुआ, जो भारतीय राजनीतिज्ञ और सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री है।
  • 1981- राजश्री ठाकुर, भारतीय अभिनेत्री को हिंदी टेलीविजन नाटक सात फेरे: सलोनी का सफर में सलोनी के रूप में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है। इनका जन्म 22 सितंबर 1981 को हुआ।
  • 1867 - वी एस श्रीनिवास शास्त्री एक भारतीय राजनीतिज्ञ, प्रशासक, शिक्षक, वक्ता और भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता थे। जिनका जन्म 22 सितंबर 1867 को हुआ था।
  • 1875 - मानेकजी नसरवानजी ढल्ला एक पाकिस्तानी पारसी पुजारी और धार्मिक विद्वान थे। जिनका जन्म 22 सितंबर 1875 को हुआ।
  • 1539-गुरु नानक देव सिख धर्म के संस्थापक थे और दस सिख गुरुओं में से पहले थे। जिन्होंने अपनी अंतिम सांस 22 सितंबर 1539 को ली थी।
  • 1970- शरदिंदु बंद्योपाध्याय एक भारतीय बंगाली भाषा के लेखक थे। जिनकी मृत्यु 22 सितंबर 1970 को हुआ था।
  • 1913 - 22 सितंबर 1913 को 12 पुरुषों और 4 महिलाओं (श्रीमती कस्तूरबा गांधी सहित) से युक्त भारतीय निष्क्रिय प्रतिरोधों के पहले जत्थे को वोक्सस्ट्रस्ट में गिरफ्तार किया गया था।
  • 1965- 22 सितंबर 1965 को भारत-पाकिस्तान युद्ध समाप्त हुआ था।
  • 1982- दलीप मेंडिस ने श्रीलंका बनाम भारत के लिए जुड़वां क्रिकेट टन 22 सितंबर 1982 को पूरा किया था।
  • 1986- 22 सितंबर 1986 को मद्रास में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट क्रिकेट एक टाई पर समाप्त हुआ था।
  • 2019- "हाउडी, मोदी!" अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ह्यूस्टन, टेक्सास में भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी के लिए 22 सितंबर 2019 को एक सामूहिक रैली की थी।
For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Top 10 Current Affairs of 22nd September 2022: Career India Hindi team brings to you daily current affairs and history related series of the day. In which today we will tell you about 10 current affairs related questions and answers related to 22 September 2022 and the history related to 22 September. Also, some prominent personalities will tell about who was born and who died on this day.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X