19 सितंबर 2022 के टॉप 10 करेंट अफेयर्स (Current Affairs 19 September 2022)

Current Affairs 19 September 2022: भारत में दिन-प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्रों का कॉम्पीटिशन बढ़ता जा रहा है। रेलवे, एसएसी, यूपीएससी जैसी प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रत्येक वर्ष लाखों छात्र आवेदन करते हैं। बता दें कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए करेंट अफेयर्स और एतिहासिक दिन से जुड़े से प्रश्नोत्तर पूछे जाते हैं। हालांकि, करेंट अफेयर्स एक ऐसा टॉपिक है जिससे डे टू डे अपडेट रहना जरूरी है। क्योंकि हर दिन कुछ न कुछ देश-दुनिया में घटना जरूर घटित होती है और हर दिन से जुड़ा कुछ न कुछ इतिहास जरूर होता है। इसलिए यदि आप भी किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको करेंट अफेयर्स और उस दिन से जुड़ा इतिहास रोज़ाना पढ़ना चाहिए।

बता दें कि करियर इंडिया हिंदी टीम आपके लिए डेली करेंट अफेयर्स और दिन के इतिहास से जुड़ी सिरीज लेकर आई है। जिसमें की हम आज आपको 19 सितंबर 2022 से जुड़े 10 करेंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्नोत्तर और 19 सितंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताएंगे।

19 सितंबर 2022 के टॉप 10 करेंट अफेयर्स

19 सितंबर 2022 के टॉप 10 करेंट अफेयर्स

1. विश्व बांस दिवस कब मनाया जाता है?
18 सितंबर को विश्व बांस दिवस मनाया जाता है।

2. हैदराबाद मुक्ति दिवस समारोह का उद्धाटन हाल ही में किसने किया?
अमित शाह ने हैदराबाद मुक्ति दिवस समारोह का उद्धाटन किया।

3. चीन के साथ कौनसा देश मून रोवर मिशन पर साझेदारी करेगा?
चीन और यूएई मून रोवर मिशन पर साझेदारी करेंगें।

4. मुंबई इंडियंस के स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी 'एमआई अमीरात' ने किसे अपना मुख्य कोच नियु्क्त किया है?
शेन बांड

5. किस संस्था ने 'आंगन 2022' सम्मेलन का आयोजन किया है?
ऊर्जा दक्षता ब्यूरो ने 'आंगन 2022' सम्मेलन का आयोजन किया है।

6. विदेश मंत्री एस जयशंकर हाल ही में किस देश की आधिकारिक यात्रा पर गये हैं?
एस जयशंकर हाल ही में अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर गए हैं।

7. संपत्ति पंजीकरण को डिजिटाइज करने वाला पहला राज्य कौन सा बना है?
संपत्ति पंजीकरण को डिजिटाइज करने वाला पहला राज्य महाराष्ट्र बना है।

8. किस देश की जलवायु कार्यकर्ता वैनेसा नकाटे को UNICEF का सद्भावना राजदूत नियुक्त किया गया है?
युगांडा की जलवायु कार्यकर्ता वैनेसा नकाटे को UNICEF का सद्भावना राजदूत नियुक्त किया गया है।

9. किस बैंक ने तीन साल के लिए सुमंत कठापालिया को अपना एमडी और सीईओ नियुक्त किया है?
इंडसइंड बैंक ने तीन साल के लिए सुमंत कठापालिया को अपना एमडी और सीईओ नियुक्त किया है।

10. विश्व जल कांग्रेस और प्रदर्शनी 2022 की मेजबानी किस देश ने की है?
विश्व जल कांग्रेस और प्रदर्शनी 2022 की मेजबानी डेनमार्क ने की है।

19 सितंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास

  • इंटरनेशनल टॉक लाइक ए पाइरेट डे हर साल 19 सितंबर को मनाया जाता है ताकि लोगों को पुराने जमाने के समुद्री लुटेरों की तरह बात करने और कपड़े पहनने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।
  • 1933-सुनिथ फ्रांसिस रॉड्रिक्स, सेवानिवृत्त भारतीय सेना अधिकारी जो भारतीय सेना के थल सेनाध्यक्ष थे। जिनका जन्म 19 सितंबर 1933 को हुआ था।
  • 1937 - सरोजा वैद्यनाथन का जन्म 19 सितंबर 1937 को हुआ, वे एक कोरियोग्राफर, गुरु और भरतनाट्यम की एक उल्लेखनीय प्रतिपादक थे।
  • 1938 - ताहिर हुसैन एक भारतीय फिल्म निर्माता और निर्देशक थे जिन्हें हिंदी सिनेमा में उनके कामों के लिए जाना जाता था। ताहिर का जन्म 19 सितंबर 1938 को हुआ था।
  • 1944- गाइ गिब्सन द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान रॉयल एयर फ़ोर्स में एक प्रतिष्ठित बॉम्बर पायलट थे। जिनकी मृत्यु 19 सितंबर 1944 को हुई थी।
  • 1957 - नाथ परंपरा के गुरु योगी विलासनाथ महाराज, जो भारत और विदेशों में परंपरा के विकास और प्रसार के लिए प्रयास कर रहे हैं। उनका जन्म 19 सितंबर 1957 को हुआ था।
  • 1965 - बलवंतराय मेहता एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने गुजरात भारत के दूसरे मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था। जिन्होंने अपनी अंतिम सांस 19 सितंबर 1965 को ली थी।
  • 1960 - भारत और पाकिस्तान के बीच कराची में सिंधु नदी जल बंटवारे समझौते पर हस्ताक्षर 19 सितंबर 1960 को किए गए थे।
  • 2000- 19 सितंबर 2000 को कर्णम मल्लेश्वरी ने भारोत्तोलन के लिए ओलंपिक कांस्य पदक जीता था।
  • 2007-एमएस धोनी को आईसीसी विश्व ट्वेंटी 20 के लिए पहली बार 19 सितंबर 2007 को भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया था।
For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Top 10 Current Affairs of 19 September 2022: Career India Hindi team brings to you daily current affairs and history related series of the day. In which today we will tell you about 10 current affairs related questions and answers related to 19th September 2022 and the history related to 19th September.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X