15 सितंबर 2022 के टॉप 10 करेंट अफेयर्स (Current Affairs 15 September 2022)

Current Affairs 15 September 2022: भारत में दिन-प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्रों का कॉम्पीटिशन बढ़ता जा रहा है। रेलवे, एसएसी, यूपीएससी जैसी प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रत्येक वर्ष लाखों छात्र आवेदन करते हैं। बता दें कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए करेंट अफेयर्स और एतिहासिक दिन से जुड़े से प्रश्नोत्तर पूछे जाते हैं। हालांकि, करेंट अफेयर्स एक ऐसा टॉपिक है जिससे डे टू डे अपडेट रहना जरूरी है। क्योंकि हर दिन कुछ न कुछ देश-दुनिया में घटना जरूर घटित होती है और हर दिन से जुड़ा कुछ न कुछ इतिहास जरूर होता है। इसलिए यदि आप भी किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको करेंट अफेयर्स और उस दिन से जुड़ा इतिहास रोज़ाना पढ़ना चाहिए।

बता दें कि करियर इंडिया हिंदी टीम आपके लिए डेली करेंट अफेयर्स और दिन के इतिहास से जुड़ी सिरीज लेकर आई है। जिसमें की हम आज आपको 15 सितंबर 2022 से जुड़े 10 करेंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्नोत्तर और 15 सितंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताएंगे।

15 सितंबर 2022 के टॉप 10 करेंट अफेयर्स

15 सितंबर 2022 के टॉप 10 करेंट अफेयर्स

1. हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?
प्रत्येक वर्ष भारत में 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।

2. भारत और किस देश की नौसेना के बीच JIMEX 2022 सैन्य अभ्यास शुरू हुआ है?
हाल ही में भारत और जापान की नौसेना के बीच JIMEX 2022 सैन्य अभ्यास शुरू हुआ है।

3. किस राज्य सरकार ने 6 सेंट्रल जेलों में 'आर्ट डिस्पेंसेशन सेंटर' लांच किया है?
हाल ही में असम सरकार ने 6 सेंट्रल जेलों में 'आर्ट डिस्पेंसेशन सेंटर' लांच किया है।

4. 'विल पॉवर' हाल ही में किसने नई किताब लिखी है?
हाल ही में सोजर्ड मारिन ने 'विल पॉवर' नई किताब लिखी है।

5. जीन ल्यूक गोडार्ड जिनका हाल ही में निधन हुआ है वे कौन थे?
हाल ही में फिल्म निर्माता जीन ल्यूक गोडार्ड का निधन हुआ है।

6. औघोगिक निवेश आकर्षित करने वाले राज्यों की सूची में कौन सा राज्य टॉप पर रहा है?
औघोगिक निवेश आकर्षित करने वाले राज्यों की सूची में आंध्र प्रदेश टॉप पर रहा है।

7. यूएई की प्रमुख स्वास्थय सेवा कंपनी बुर्जील होल्डिंग्स ने किसे अपना ब्रांड अम्बेसडर नियुक्त किया है?
यूएई की प्रमुख स्वास्थय सेवा कंपनी बुर्जील होल्डिंग्स ने शाहरुख खान को अपना ब्रांड अम्बेसडर नियुक्त किया है।

8. दूसरी बार भारत के अटॉर्नी जनरल कौन बनेंगे?
दूसरी बार भारत के अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी बनेंगे।

9. भारत का पहला वानिकी विश्वविघालय कहां स्थापित होगा?
भारत का पहला वानिकी विश्वविघालय तेलंगाना में स्थापित होगा।

10. किसने लेह में 'लद्दाक स्क्रीन राइटर्स फेयर' का उद्धाटन किया है?
हाल ही में आर के माथुर ने लेह में 'लद्दाक स्क्रीन राइटर्स फेयर' का उद्धाटन किया है।

15 सितंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास

  • 1860- भारत रत्न से सम्मानित भारतीय इंजीनियर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्म 15 सितंबर 1860 में हुआ। जिस वजह से हर साल 15 सितंबर को उनको श्रद्धांजलि देने के लिए भारत में इंजीनियर दिवस मनाया जाता है।
  • 1948- 15 सितंबर 1948 को स्वतंत्र भारत का पहला प्रमुख आईएनएस दिल्ली मुंबई बंदरगाह पर पहुंचा।
  • 1953- एस. विजयलक्ष्मी पंडित को संयुक्त राष्ट्र संगठन महासभा के आठवें सत्र की पहली महिला अध्यक्ष के रूप में 15 सितंबर 1953 को चुना गया था।
  • 1959- दूरदर्शन (डीडी) भारत का लोक सेवा प्रसारक 15 सितंबर 1959 को नई दिल्ली में शुरू किया गया था।
  • 1966- 15 सितंबर 1966 को जेमिनी इलेवन (कॉनराड/गॉर्डन) पृथ्वी पर वापस आया।
  • 1997-Google.com एक डोमेन नाम के रूप में 15 सितंबर 1997 को पंजीकृत हुआ था।
  • 1939 - सुब्रमण्यम स्वामी का जन्म 15 सितंबर 1939 को हुआ। वे भारतीय राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और सांख्यिकीविद् है। जो राज्यसभा में मनोनीत संसद सदस्य के रूप में कार्य करते हैं।
  • 1947 - भूपिंदर सिंह हुड्डा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता जो हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के वर्तमान नेता हैं। जिनका जन्म 15 सितंबर 1947 को हुआ।
  • 1950- मराईमलाई आदिगल एक तमिल वक्ता और लेखक और शुद्ध तमिल आंदोलन के पिता थे। जिन्होंने अपनी अंतिम सांस 15 सितंबर 1950 को ली थी।
  • 1972 - कादिरी वेंकट रेड्डी की मृत्यु 15 सितंबर 1972 को हुई। वे तेलुगु सिनेमा में एक भारतीय फिल्म निर्देशक, लेखक, निर्माता और प्रोडक्शन मैनेजर थे।
For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Top 10 Current Affairs of 15 September 2022: Career India Hindi team brings to you daily current affairs and history related series of the day. In which today we will tell you about 10 current affairs related questions and answers related to 15 September 2022 and the history related to 15 September.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X