12 सितंबर 2022 के टॉप 10 करेंट अफेयर्स (Current Affairs 12 September 2022)

Current Affairs 12 September 2022: भारत में दिन-प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्रों का कॉम्पीटिशन बढ़ता जा रहा है। रेलवे, एसएसी, यूपीएससी जैसी प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रत्येक वर्ष लाखों छात्र आवेदन करते हैं। बता दें कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए करेंट अफेयर्स और एतिहासिक दिन से जुड़े से प्रश्नोत्तर पूछे जाते हैं। हालांकि, करेंट अफेयर्स एक ऐसा टॉपिक है जिससे डे टू डे अपडेट रहना जरूरी है। क्योंकि हर दिन कुछ न कुछ देश-दुनिया में घटना जरूर घटित होती है और हर दिन से जुड़ा कुछ न कुछ इतिहास जरूर होता है। इसलिए यदि आप भी किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको करेंट अफेयर्स और उस दिन से जुड़ा इतिहास रोज़ाना पढ़ना चाहिए।

बता दें कि करियर इंडिया हिंदी टीम आपके लिए डेली करेंट अफेयर्स और दिन के इतिहास से जुड़ी सिरीज लेकर आई है। जिसमें की हम आज आपको 12 सितंबर 2022 से जुड़े 10 करेंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्नोत्तर और 12 सितंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताएंगे।

12 सितंबर 2022 के टॉप 10 करेंट अफेयर्स

12 सितंबर 2022 के टॉप 10 करेंट अफेयर्स

1. यूरोपीय देशों के लिए दो अरब डॉलर की सैन्य सहायता की घोषणा किस देश ने की है?
अमेरिका ने यूरोपीय देशों के लिए दो अरब डॉलर की सैन्य सहायता की घोषणा की है।

2. हाल ही में अमेरिका के किस शहर में वायरस फैलने के कारण पोलियो पर आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी गई है?
अमेरिका के न्यूयॉर्क में वायरस फैलने के कारण पोलियो पर आपातकाल की स्थिति घोषित की गई है।

3. 'फार्च्यून इंडिया रिच लिस्ट 2022' में भारत के सबसे अमीर व्यक्ति कौन बने हैं?
गौतम अडानी 'फार्च्यून इंडिया रिच लिस्ट 2022' में भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बने हैं।

4. भारत के सबसे पूर्वी सैन्य गैरीसन का नाम 'जनरल विपिन रावत' के नाम पर किस राज्य में रखा गया है?
अरूणाचल प्रदेश में भारत के सबसे पूर्वी सैन्य गैरीसन का नाम 'जनरल विपिन रावत' के नाम पर रखा गया है।

5. 'फोर्जिंग मेटल : नृपेंद्र राव एंड द पेन्नार स्टोरी' पुस्तक किसने लिखी है?
पवन सी लाल ने 'फोर्जिंग मेटल : नृपेंद्र राव एंड द पेन्नार स्टोरी' नामक पुस्तक लिखी है, जिसका विमोचन हाल ही में किया गया है।

6. पेट्रियट डे (Patriot Day) कब मनाया जाता है?
11 सिंतबर को पेट्रियट डे (Patriot Day)मनाया जाता है।

7. हाल ही में लांच किया गया 'निक्षय 2.0 पोर्टल' किस बीमारी से संबंधित है?
'निक्षय 2.0 पोर्टल' टीबी (TB)से संबंधित है।

8. बलूचिस्तान सरकार ने नसीराबाद जिले में पहली महिला उपायुक्त किसे नियुक्त किया है?
आयशा जेहरी को बलूचिस्तान सरकार ने नसीराबाद जिले में पहली महिला उपायुक्त नियुक्त किया है।

9. दुनिया का पहला संस्कार केंद्र राजस्थान के किस जिले में खोला जाएगा?
राजस्थान के झुंझुनू जिले में दुनिया का पहला संस्कार केंद्र खोला जाएगा।

10. हाल ही में पीयूष गोयल ने कहां 'यूएस इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम' को संबोधित किया है?
लॉस एंजिलिस में पीयूष गोयल ने 'यूएस इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम' को संबोधित किया है।

12 सितंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास

  • 1786 - 12 सितंबर 1786 को लॉर्ड कार्नवालिस ने गवर्नर जनरल और कमांडर-इन-चीफ के रूप में पदभार ग्रहण किया था।
  • 1894 - विभूतिभूषण बंद्योपाध्याय बंगाली भाषा के एक भारतीय लेखक थे। जिनका जन्म 12 सितंबर 1894 को हुआ।
  • 1912 - फिरोज गांधी एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ और पत्रकार थे। जिनका जन्म 12 सितंबर 1912 को हुआ।
  • 1948 - पाकिस्तानी नेता मुहम्मद अली जिन्ना के निधन के एक दिन बाद 12 सितंबर 1948 को भारतीय सेना ने हैदराबाद राज्य पर आक्रमण किया था।
  • 1960 - कुमारवादवेल नटराजन का जन्म 12 सितंबर 1960 को हुआ, वे भारतीय फिल्म अभिनेता और पार्श्व गायक थे।
  • 1967 - अमला अक्किनेनी एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री, भरत नाट्यम नर्तकी और पशु कल्याण कार्यकर्ता है जिनका जन्म 12 सितंबर 1967 को हुआ।
  • 1980 - तेजस्विनी सावंत का जन्म 12 सितंबर 1980 को हुआ। वे महाराष्ट्रीयन शहर कोल्हापुर से भारतीय निशानेबाज है।
  • 1993 - हितेंद्र के देसाई गुजरात के मुख्यमंत्री थे। जिनकी मृत्यु 12 सितंबर 1993 को हुई।
  • 1995- पोन्नुस्वामी सीताराम बैंगलोर में पैदा हुए एक भारतीय क्रिकेटर थे। जिन्होंने अपनी अंतिम सांस 12 सितंबर 1995 को ली।
  • 2007-रंजीत सिंह भारतीय सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे। जिनकी मृत्यु 12 सिंतबर 2007 को हुई।
For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Top 10 Current Affairs of 12 September 2022: Career India Hindi team brings to you daily current affairs and history related series of the day. In which we will tell you about 10 current affairs related questions and answers related to 12 September 2022 and the history related to 12 September.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X