9 अक्टूबर का इतिहास (History of October 9)

History of 9 October: विश्व डाक दिवस प्रत्येक वर्ष 9 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस आयोजन को 1969 में टोक्यो में यूनिवर्सल पोस्टल कांग्रेस द्वारा 1874 में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (यूपीयू) के निर्माण की वर्षगांठ को चिह्नित करने के साधन के रूप में घोषित किया गया था। बता दें कि विश्व डाक दिवस का उद्देश्य लोगों और व्यवसायों के दैनिक जीवन में पोस्ट की भूमिका के साथ-साथ वैश्विक सामाजिक और आर्थिक विकास में इसके योगदान के बारे में जागरूकता लाना है।

चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 9 अक्टूबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी।

9 अक्टूबर से जुड़ा भारतीय इतिहास

9 अक्टूबर से जुड़ा भारतीय इतिहास

  • 1624- शाहजहां और मुमताज़ महल (नूरजहां) का सबसे छोटा पुत्र मुराद बख़्श का जन्म 9 अक्टूबर 1624 को हुआ।
  • 1826- हिन्दी साहित्य के इतिहास से जुड़े सुप्रसिद्ध साहित्यकार राजा लक्ष्मण सिंह का जन्म 9 अक्टूबर 1826 को हुआ।
  • 1873- भारत सरकार के गृह विभाग के कार्यवाहक सचिव विलियम एस मारिस का जन्म 9 अक्टूबर 1873 को हुआ।
  • 1877 - सामाजिक कार्यकर्ता, सुधारक, राजनीतिक कार्यकर्ता, पत्रकार, कवि और निबंधकार गोपबंधु दास का जन्म 9 अक्टूबर 1877 को हुआ थे।
  • 1897- तमिलनाडु राज्य के एक भारतीय वकील, राजनीतिज्ञ और स्वतंत्रता सेनानी मिंजुर भक्तवत्सलम का जन्म 9 अक्टूबर 1897 को हुआ था।
  • 1916 - भारतीय विद्वान, शिक्षाविद्, आलोचक, साहित्यकार, रवींद्र साहित्य के विशेषज्ञ और भाषा विशेषज्ञ खुदीराम दास का जन्म 9 अक्टूबर 1916 को हुआ था।
  • 1924 - इम्मानुवेल देवेंद्रर का जन्म 9 अक्टूबर 1924 को हुआ था जो कि एक स्वतंत्रता सेनानी, नागरिक अधिकार कार्यकर्ता और तमिलनाडु, भारत में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ता थे।
  • 1929 - विपुल बंगाली संगीत निर्देशक, गीतकार और गायक सुधीन दासगुप्ता का जन्म 9 अक्टूबर 1929 को हुआ था।
  • 1945 - भारतीय शास्त्रीय सरोद वादक अमजद अली खान का जन्म 9 अक्टूबर 1945 को हुआ था। जिन्हें भारत सरकार द्वारा सन 1991 में कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया था।
  • 1949 - प्रादेशिक सेना की स्थापना 9 अक्टूबर 1949 को हुई थी।
  • 1950 - संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत की दूसरी महिला राजदूत बनने वाली मीरा शंकर का जन्म 9 अक्टूबर 1950 को हुआ था।
  • 1963- भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, बैरिस्टर, राजनीतिज्ञ और शांति आंदोलन के नेता सैफुद्दीन किचलू की मृत्यु 9 अक्टूबर 1963 को हुई थी।
  • 1968 - भारतीय राजनीतिज्ञ अंबुमणि रामदास का जन्म 9 अक्टूबर 1968 को तमिलनाडु में हुआ था।
  • 1985 - भारतीय फिल्म अभिनेत्री सयानी गुप्ता जो हिंदी फिल्मों में दिखाई देती हैं। इनका जन्म 9 अक्टूबर 1985 को हुआ था।
  • 1987 - भारतीय मॉडल और अभिनेता वेदिता प्रताप सिंह का जन्म 9 अक्टूबर 1987 को हुआ था।
  • 1988- पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी सैफ़ुद्दीन किचलू का निधन 9 अक्टूबर 1988 को हुआ।
  • 1993- कमांडुर राजगोपालाचारी रंगाचारी एक तेज गेंदबाज थे जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इनका निधन 9 अक्टूबर 1993 को हुआ था।
  • 2006- कांशी राम एक भारतीय राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे जिन्होंने बहुजनों के उत्थान और राजनीतिक लामबंदी के लिए काम किया था। इन्होंने अपनी अंतिम सांस 9 अक्टूबर 2006 को ली थी।
  • 2010- भारत के एक हास्य अभिनेता, निर्माता और राजनीतिज्ञ एस. एस. चंद्रन तमिलनाडु की मृत्यु 9 अक्टूबर 2010 को हुई थी।
  • 2013- रघुमुद्री श्रीहरि एक भारतीय अभिनेता थे जो मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में सक्रिय थे। इनका निधन 9 अक्टूबर 2013 को हुआ था।
  • 2015- भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक रवीन्द्र जैन का निधन 9 अक्टूबर 2015 को हुआ।
For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
History of 9 October: World Post Day is celebrated every year on 9 October. The event was announced by the Universal Postal Congress in Tokyo in 1969 as a means of marking the anniversary of the creation of the Universal Postal Union (UPU) in 1874. The purpose of World Post Day is to bring awareness to the role of the post in people's daily lives as well as to global social and economic development.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X