8 दिसंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 8 December)

History of 8 December: भारत के सबसे लोकप्रिय और बहुमुखी अभिनेताओं में से एक, धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर, 1935 को पंजाब में हुआ था और उन्होंने अपना अधिकांश बचपन साहनेवाल गांव में बिताया। उनके पिता, केवल किशन सिंह देओल, एक स्कूल के प्रधानाध्यापक थे। बता दें कि धर्मेंद्र को 2012 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 8 दिसंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी।

8 दिसंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 8 December)

8 दिसंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास

1720 - बालाजी बाजी राव भारत में मराठा साम्राज्य के 8वें पेशवा थे। जिनका जन्म 8 दिसंबर 1720 को हुआ था।

1880 - सुखलाल संघवी एक जैन विद्वान और दार्शनिक थे। जिनका जन्म 8 दिसंबर 1880 को हुआ था।

1897 - बाल कृष्ण शर्मा नवीन एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, राजनीतिज्ञ और हिन्दी साहित्य के कवि थे। जिनका जन्म 8 दिसंबर 1897 को हुआ था।

1900 - उदय शंकर एक भारतीय नर्तक और कोरियोग्राफर थे। जिनका जन्म 8 दिसंबर 1900 को हुआ था।

1927 - भारतीय राजनेता प्रकाश सिंह बादल, जो 1970 से 1971 तक पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। इनका जन्म 8 दिसंबर 1927 को हुआ था।

1935 - भारतीय फ़िल्म अभिनेता, निर्माता, राजनीतिज्ञ धर्मेन्द्र, जो हिन्दी फ़िल्मों में काम करते हैं। इनका जन्म 8 दिसंबर 1935 को हुआ था।

1944 - शर्मिला टैगोर एक सेवानिवृत्त भारतीय अभिनेत्री हैं। जिनका जन्म 8 दिसंबर 1944 को हुआ था।

1947 - भाई परमानन्द एक भारतीय राष्ट्रवादी और हिन्दू महासभा के प्रमुख नेता थे। जिनका निधन 8 दिसंबर 1947 को हुआ था।

1971 - गीता गोपीनाथ एक भारतीय अमेरिकी अर्थशास्त्री हैं जो 2019 से अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की मुख्य अर्थशास्त्री हैं। इनका जन्म 8 दिसंबर 1971 को हुआ था।

1971 - भारतीय लेखक और भारतीय योजना एवं प्रबंधन संस्थान में आईआईपीएम थिंक टैंक के निदेशक अरिंदम चौधरी का जन्म 8 दिसंबर 1971 को हुआ था।

1976 - सेवानिवृत्त भारतीय पेशेवर टेनिस खिलाड़ी निरुपमा संजीव का जन्म 8 दिसंबर 1976 को हुआ था।

2019 - 8 दिसंबर 2019 को दिल्ली में एक अवैध बैग फैक्ट्री में आग लगने से 43 लोगों की मौत हुई।

यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद, आप हम से हमारे टेलीग्राम चैनल पर भी जुड़ सकते हैं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
History of December 8: One of India's most popular and versatile actors, Dharmendra was born on December 8, 1935 in Punjab and spent most of his childhood in Sahnewal village. His father, Kewal Kishan Singh Deol, was the headmaster of a school. Dharmendra was awarded the Padma Bhushan in 2012.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X