8 August History: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में 8 अगस्त का दिन बेहद खास माना जाता है। क्योंकि इसी दिन 8 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को भारत से निकालने के लिए ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी और कई अहिंसक आंदोलनों का नेतृत्व किया था। भारत छोड़ो आन्दोलन का लक्ष्य भारत से ब्रिटिश साम्राज्य को समाप्त करना था। यह भारत को तुरन्त आजाद करने के लिए अंग्रेजी शासन के विरुद्ध एक सविनय अवज्ञा आन्दोलन था।

आज के इस लेख में हम आपको 8 अगस्त से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि 8 अगस्त को किन प्रमुख हस्तियों का जन्म हुआ था और किनकी मृत्यु हुई थी।
8 अगस्त से जुड़ा भारतीय इतिहास
1908- शास्त्रीय संगीत गायिका सिद्धेश्वरी देवी का जन्म 8 अगस्त 1908 को हुआ।
1915-भारतीय लेखक भीष्म साहनी का जन्म 8 अगस्त 1915 को हुआ।
1921- भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक वुलिमिरि रामालिंगस्वामी का जन्म 8 अगस्त 1921 को हुआ।
1940- भारतीय क्रिकेटर दिलीप सरदेसाई का जन्म 8 अगस्त 1940 को हुआ।
1942- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 8 अगस्त 1942 में बम्बई सत्र में 'भारत छोड़ो प्रस्ताव'पारित किया।
1948- प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ कपिल सिब्बल का जन्म 8 अगस्त 1948 को हुआ।
1949- 12वीं और 13वीं लोकसभा के सदस्य प्रसन्न आचार्य का जन्म 8 अगस्त 1949 को हुआ।
1952- भारतीय क्रिकेटर सुधाकर राव का जन्म 8 अगस्त 1952 को हुआ।
1967- आजादी के बाद पहली बार केंद्र सरकार को 8 अगस्त 1967 को लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।
1967- दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के समूह की स्थापना के लिए 8 अगस्त 1967 को इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और थाईलैंड की बैठक आयोजित की गई।
1968- भारतीय क्रिकेटर अबेय कुरुविला का जन्म 8 अगस्त 1968 को हुआ।
2000- 1968 से 1969 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष रहे एस. निजलिंगप्पा का निधन 8 अगस्त 2000 को हुआ।


Click it and Unblock the Notifications











