6 August History: इतिहास में 6 अगस्त का दिन बेहद दर्दनाक दिन माना जाता है क्योंकि इसी दिन अमेरिका वायु सेना के एक विमान ने जापान में स्थित हिरोशिमा पर 6 अगस्त 1945 को "लिटिल बॉय" नाम का पहला परमाणु बम गिराया। जिसके कारण हिरोशिमा में लाखों लोगों की मृत्यु हुई और पूरा शहर बुरी तरह बर्बाद हो गया। हिरोशिमा पर आज भी इसके प्रभाव देखे जा सकते हैं।

आज के इस लेख में हम आपको 6 अगस्त से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि 6 अगस्त को किन प्रमुख हस्तियों का जन्म हुआ था और किनकी मृत्यु हुई थी।
6 अगस्त से जुड़ा भारतीय इतिहास
1862- मद्रास उच्च न्यायालय की स्थापना 6 अगस्त 1862 में की गई।
1906- प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी चित्तरंजन दास और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने मिलकर "वंदेमातरम" समाचार पत्र का प्रकाशन 6 अगस्त 1906 में प्रारंभ किया।
1915- भारत के पांचवें लोकसभा अध्यक्ष गुरदयाल सिंह ढिल्लों का जन्म 6 अगस्त 1915 को हुआ।
1921- भारतीय स्वतंत्रता सेनानी तथा गुजरात और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल के. एम. चांडी का जन्म 6 अगस्त 1921 को हुआ।
1933- भारतीय क्रिकेटर ए. जी. कृपाल सिंह का जन्म 6 अगस्त 1933 को हुआ।
1959- भारत के प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता राजेन्द्र सिंह का जन्म 6 अगस्त 1959 को हुआ।
1970- भारतीय, अमेरिकी फ़िल्म निर्देशक एम. नाइट श्यामलन का जन्म 6 अगस्त 1970 को हुआ।
1925- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता सर सुरेन्द्रनाथ बेनर्जी का निधन 6 अगस्त 1925 को हुआ।
1982- प्रसिद्ध मलयालम साहित्यकार एस. के. पोट्टेक्काट्ट का निधन 6 अगस्त 1982 को हुआ।
1981- भारतीय नेता भूपेश गुप्ता का निधन 6 अगस्त 1981 को हुआ।
1996- नासा ने 6 अगस्त 1996 में मंगल ग्रह पर जीवन होने की संभावना जताई।
2002- भारत और पाकिस्तान में तनाव के कारण ऑस्ट्रेलिया ने 6 अगस्त 2002 में पाकिस्तान से अपने नागरिकों को वापस बुलाया।
2006- भारतीय राजनीतिज्ञ एवं दलित नेता सूरज भान का निधन 6 अगस्त 2006 को हुआ।
2007- मध्य त्रिनिदाद में एक पुराने हिन्दू मन्दिर को 6 अगस्त 2007 में क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
2007- हंगरी के वैज्ञानिकों ने 6 अगस्त 2007 में लगभग 80 लाख साल पुराने देवदार के वृक्ष का जीवाश्म प्राप्त करने का दावा किया।
2008- सरकारी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) को 6 अगस्त 2008 में अन्ध्र प्रदेश के कृष्णापट्टनम में 880 मेगावाट का सुपर क्रिटिकल बॉयलर लगाने का आर्डर मिला जो इस श्रेणी का पहला आर्डर है।
2010- जम्मू-कश्मीर में 6 अगस्त 2010 को अचानक बाढ़ आने से कम से कम 255 लोग मारे गए।


Click it and Unblock the Notifications











