History of 5 February: महर्षि महेश योगी भारत के सबसे प्रतिष्ठित आध्यात्मिक और धार्मिक नेताओं में से एक थे। वह ट्रान्सेंडैंटल मेडिटेशन की तकनीक के लिए अधिक लोकप्रिय हैं। 12 जनवरी 1917 को रायपुर, छत्तीसगढ़ में जन्मे महर्षि का मूल नाम महेश प्रसाद वर्मा था। महान आध्यात्मिक नेता महेश योगी ने 5 फरवरी 2008 को हॉलैंड के व्लोड्रॉप में अंतिम सांस ली थी।

चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 5 फरवरी से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी।
5 फरवरी से जुड़ा भारतीय इतिहास
1916 - भारतीय कवि, लेखक और हिंदी और संस्कृत के आलोचक जानकी बल्लभ शास्त्री का जन्म 5 फरवरी 1916 को हुआ था।
1933 - भारतीय उद्यमी और हृदय रोग विशेषज्ञ प्रताप चंद्र रेड्डी का जन्म 5 फरवरी 1933 को हुआ, जिन्होंने अपोलो अस्पताल की स्थापना की थी।
1936 - भारतीय कवि और कन्नड़ भाषा के लेखक के.एस. निसार अहमद का जन्म 5 फरवरी 1936 को हुआ था।
1949 - बॉलीवुड में अपने काम के लिए पहचाने जाने वाले पूर्व भारतीय अभिनेता राज किरण का जन्म 5 फरवरी 1949 को हुआ था।
1976 - बॉलीवुड में अपने काम के लिए जाने जाने वाले भारतीय फिल्म अभिनेता और निर्माता अभिषेक बच्चन का जन्म 5 फरवरी 1976 को हुआ था।
1979 - अभिलाष टॉमी, भारतीय नौसेना अधिकारी और यॉट्समैन, 2013 में एकल, बिना रुके दुनिया की परिक्रमा पूरी करने वाले पहले भारतीय बनने के लिए जाने जाते हैं।
1990 - भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार का जन्म 5 फरवरी 1990 को हुआ।
1990 - भारतीय संगीतकार और बॉलीवुड फिल्मों में काम करने वाले गायक और गीतकार अनमोल मलिक का जन्म 5 फरवरी 1990 को हुआ।
1999 - भरत नाट्यम, कुचिपुड़ी, कथकली और ओडिसी की भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना इंद्राणी रहमान का निधन 5 फरवरी 1999 को हुआ था।
2008 - भारतीय गुरु महर्षि महेश योगी का निधन 5 फरवरी 2008 को हुआ, जो कि ट्रान्सेंडैंटल मेडिटेशन तकनीक विकसित करने और एक विश्वव्यापी संगठन के नेता और गुरु होने के लिए जाने जाते हैं।
2010 - भोजपुरी और हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता सुजीत कुमार की मृत्यु 5 फरवरी 2010 को हुआ था।
2014 - भारतीय भजन गायिका जुथिका रॉय का निधन 5 फरवरी 2014 को हुआ, जिन्होंने 200 से अधिक हिंदी और 100 से अधिक बंगाली गीत दिए।


Click it and Unblock the Notifications











