4 August History: भारतीय सिनेमा के मशहूर गायक किशोर कुमार को जन्म 4 अगस्त 1929 को हुआ। वे एक अच्छे अभिनेता के रूप में भी जाने जाते हैं। हिन्दी फ़िल्म उद्योग में उन्होंने बंगाली, हिन्दी, मराठी, असमी, गुजराती, कन्नड़, भोजपुरी, मलयालम, उड़िया और उर्दू सहित कई भारतीय भाषाओं में गाया था।
किशोर कुमार को सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक के लिए 8 फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार, मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लता मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा, मध्य प्रदेश सरकार ने हिंदी सिनेमा में उनके योगदान के लिए उनके नाम पर "किशोर कुमार पुरस्कार" भी शुरू किया।

आज के इस लेख में हम आपको 4 अगस्त से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि 4 अगस्त को किन प्रमुख हस्तियों का जन्म हुआ था और किनकी मृत्यु हुई थी।
4 अगस्त से जुड़ा भारतीय इतिहास
1522 ई.- मेवाड़ के शासक और महाराणा प्रताप के पिता राणा उदयसिंह का जन्म 4 अगस्त 1522 ई. को हुआ।
1730 ई.- भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध मराठा वीर सदाशिवराव भाऊ का जन्म 4 अगस्त 1730 ई. को हुआ।
1845- प्रसिद्व भारतीय वकील और सामाजिक कार्यकर्ता फिरोजशाह मेरवानजी मेहता का जन्म 4 अगस्त 1845 को हुआ।
1915- प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मन सेना ने 4 अगस्त 1915 को वारसॉ पर क़ब्ज़ा किया।
1924- भारतीय साहित्यकार इन्दु प्रकाश पाण्डेय का जन्म 4 अगस्त 1924 को हुआ।
1930- यूरोपीय देश बेल्जियम में 4 अगस्त 1930 को बाल मजदूर कानून बनाया गया।
1931- भारतीय क्रिकेटर नरेन तमहाने का जन्म 4 अगस्त 1931 को हुआ।
1937- भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार एवं पुरातत्त्व के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान काशी प्रसाद जायसवाल का निधन 4 अगस्त 1937 को हुआ।
1947- 4 अगस्त 1947 को जापान में सुप्रीमकोर्ट की स्थापना की गई।
1956- भारत का पहला परमाणु अनुसंधान रिएक्टर 'अप्सरा'4 अगस्त 1956 को शुरू हुआ।
1967- विश्व के सबसे लम्बे नागार्जुन सागर बांध का निर्माण 4 अगस्त 1967 में हुआ।
1967- अमरीका ने 4 अगस्त 1967 को नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
2004-'नासा' ने 4 अगस्त 2004 को एल्टिक्स सुपर कम्प्यूटर केसी को 'कल्पना चावला' का नाम दिया।
2006- उड़ीसा की महिला मुख्यमंत्री तथा लेखिका नंदिनी सत्पथी का निधन 4 अगस्त 2006 को हुआ।
2007- नासा ने 4 अगस्त 2007 में मंगल ग्रह की खोज के लिए फ़ीनिक्स मार्स लैंडर नामक एक अमरीकी अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण किया।
2008- सरकार ने 4 अगस्त 2008 को भारतीय जहाजरानी निगम (एससीआई) को नवरत्न का दर्जा प्रदान किया।


Click it and Unblock the Notifications











