31 जुलाई से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 31 July)

31 July History: 31 जुलाई का दिन भारत में शहीद उधम सिंह की याद में मनाया जाता है। इसी दिन 1940 में ब्रिटिश सरकार ने उग्र क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक उधम सिंह को माइकल ओ' ड्वायर की हत्या के लिए लंदन में फांसी दी थी। उधम सिंह के बारे में अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- 10 लाइनों में शहीद उधम सिंह का जीवन परिचय

आज के इस लेख में हम आपको 31 जुलाई से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि 31 जुलाई को किन प्रमुख हस्तियों का जन्म हुआ था और किनकी मृत्यु हुई थी।

31 जुलाई से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 31 July)

31 जुलाई से जुड़ा भारतीय इतिहास

1658- मुगल सम्राट औरंगजेब ने 31 जुलाई 1658 को स्वयं को मंगोल का राजा घोषित किया।
1880- भारत के प्रसिद्ध हिन्दी कहानीकार और उपन्यासकार प्रेमचंद का जन्म 31 जुलाई 1880 को हुआ।
1907- भारत के प्रसिद्ध विद्वान, भाषा-वैज्ञानिक और गणितज्ञ दामोदर धर्मानंद कोसांबी का जन्म 31 जुलाई 1907 को हुआ।
1916- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री मोहन लाल सुखाड़िया का जन्म 31 जुलाई 1916 को हुआ।
1924- मद्रास प्रेसीडेंसी क्लब ने 31 जुलाई 1924 में रेडियो प्रसारण संचालित करने का बीड़ा उठाया।
1933- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने 31 जुलाई 1933 में हमेशा के लिए साबरमती आश्रम छोड़ा।
1941- भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और समाज सेवक आशुतोष दास का निधन 31 जुलाई 1941 में हुआ।
1947- प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री मुमताज़ का जन्म 31 जुलाई 1947 को हुआ।
1950- भारत और नेपाल ने 31 जुलाई 1950 में शांति और मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए।
1948- भारत में सबसे पहली राज्य परिवहन सेवा पश्चिम बंगाल में (कलकत्ता) राज्य परिवहन निगम की स्थापना 31 जुलाई 1948 में की गई।
1968- बीसवीं शताब्दी के भारतीय सांस्कृतिक उन्नयन में विशेष योगदान देने वाले विद्वान श्रीपाद दामोदर सातवलेकर का निधन 31 जुलाई 1968 को हुआ।
1980- हिंदी फिल्मों के महान पार्श्र्व गायक मोहम्मद रफी का दिल का दौरा पड़ने से 31 जुलाई 1980 को निधन हुआ।
1993- भारत के पहले तैरते हुए समुद्री संग्रहालय का कलकत्ता (अब कोलकाता) में 31 जुलाई 1993 को उद्घाटन हुआ।
2000- 31 जुलाई 2000 में लोकसभा ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण विधेयक को ध्वनिमत से पारित किया।
2004- आर्थिक सहयोग मंच बिम्सटेक का नाम बदलकर 31 जुलाई 2004 में 'बंगतक्षेस' रखा गया।
2012- प्रो. अशोक सेन को 31 जुलाई 2012 में पहले यूरी मिलनर फंडामेंटल फिजिक्स प्राइज़ (मौलिक भौतिकी पुरस्कार) के नौ विजेताओं में से एक विजेता घोषित किया गया।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
31 July History: The day of 31 July is celebrated in the memory of Shaheed Udham Singh in India. On this day in 1940, the British government hanged fierce revolutionary, freedom fighter and social reformer Udham Singh in London for the murder of Michael O'Dwyer.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+