History of 30 January: भारत में हर वर्ष 30 जनवरी को देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की याद में और देश के गौरव की रक्षा के लिए शहीद दिवस मनाया जाता है। इसके अलावा, भारतीय इतिहास में 30 जनवरी 1948 का दिन का इसलिए भी याद किया जाता है क्योंकि इसी दिन नाथूराम गोडसे ने देश के राष्ट्रपिता कहे जाने वाले महात्मा गांधी की तीन बार गोली मारकर हत्या की थी।
चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 30 जनवरी से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी।

30 जनवरी से जुड़ा भारतीय इतिहास
1924 - विपश्यना ध्यान के एक बर्मी-भारतीय शिक्षक एस एन गोयनका का जन्म 30 जनवरी 1924 को हुआ था।
1929 - भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेता रमेश देव का जन्म 30 जनवरी 1929 को हुआ, जिन्होंने 285 से अधिक हिंदी फिल्मों में काम किया।
1951 - भारतीय जनता पार्टी के सदस्य और वर्तमान में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री और सूचना मंत्री के रूप में कार्यरत प्रकाश जावड़ेकर का जन्म 30 जनवरी 1951 को हुआ था।
1957 - भारतीय फिल्म निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक प्रियदर्शन का जन्म 30 जनवरी 1957 को हुआ था।
1971 - राजसमंद संसदीय सीट से भारतीय संसद सदस्य और भारतीय जनता पार्टी की सदस्य दीया कुमारी का जन्म 30 जनवरी 1971 को हुआ था।
1975 - भारतीय अभिनेता और लोकप्रिय एंकर अनूप सोनी का जन्म 30 जनवरी 1975 को हुआ था।
1987 - पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स 2007 पूजा गुप्ता का जन्म 30 जनवरी 1987 को हुआ था।
1999 - भारतीय नर्तक और अभिनेता फैसल खान का जन्म 30 जनवरी 1999 को हुआ था।
1874 - सबसे महान तमिल कवियों/ संतों में से एक रामलिंगा स्वामीगल, जिन्हें रामलिंगा आदिगल के नाम से जाना जाता है, इनका निधन 30 जनवरी 1874 को हुआ था।
1928 - तत्कालीन मद्रास प्रेसीडेंसी के एक गांव कुदमुल के समाज सुधारक कुदमुल रंगा राव का निधन 30 जनवरी 1928 को हुआ, जिन्होंने 1897 में "डिप्रेस्ड क्लासेस मिशन" की स्थापना की थी।
1948 - भारतीय वकील, उपनिवेशवाद विरोधी राष्ट्रवादी और राजनीतिक नैतिकतावादी महात्मा गांधी की हत्या 30 जनवरी 1948 को हुई थी।
1960 - भारतीय अर्थशास्त्री और महात्मा गांधी के करीबी सहयोगी जे.सी. कुमारप्पा का निधन 30 जनवरी 1960 को हुआ था।
1968 - भारतीय कवि, लेखक, निबंधकार, नाटककार और एक पत्रकार माखनलाल चतुर्वेदी का निधन 30 जनवरी 1968, जिन्हें भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने के लिए विशेष रूप से याद किया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











