3 अक्टूबर का इतिहास (History of October 3)

History of 3 October: 3 अक्टूबर 2010 को दिल्ली में 19वें राष्ट्रमंडल खेल आयोजित किए गए थे। बता दें कि राष्ट्रमण्डल खेल यानि की कॉमनवेल्थ गेम्स ब्रिटिश राष्ट्रमण्डल देशों के अन्तर्गत आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिता है। जिसकी मेज़बानी 2010 में दिल्ली को सौंपी गई थी। इससे पहले भारत 1982 में एशियाई खेलों की मेज़बानी कर चुका था। एशिया में भी यह 1998 के क्वालालंपुर, मलेशिया के बाद दूसरा बड़ा आयोजन था। 2010 में भारत में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में कुल 71 देशों ने भाग लिया था। जिसके बाद 2014 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेज़बानी ग्लासगो (स्कॉटलैण्ड और ब्रिटेन) को सौंपी गई थी।

चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 3 अक्टूबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी।

3 अक्टूबर से जुड़ा भारतीय इतिहास

3 अक्टूबर से जुड़ा भारतीय इतिहास

October 2012
  • मुहम्मद अब्दुल हक अंसारी
    मुहम्मद अब्दुल हक अंसारी जो कि भारत के एक इस्लामी विद्वान थे। इनकी मृत्यु 3 अक्टूबर 2012 को हुई थी।
October 2007
  • मूलयिल नारायण मेनन विजयन
    मूलयिल नारायण मेनन विजयन एक भारतीय अकादमिक, वक्ता, स्तंभकार और मलयालम साहित्य के लेखक थे। जिनकी मृत्यु 3 अक्टूबर 2007 को हुई थी।
October 1997
  • सोनिया चहल
    भारतीय शौकिया मुक्केबाज सोनिया चहल का जन्म 3 अक्टूबर 1997 को हुआ था।
October 1994
  • जोगिंदर सिंह राव
    पूर्व क्रिकेटर जोगिंदर सिंह राव की मृत्यु 3 अक्टूबर 1994 को हुई थी।
October 1992
  • गीत सेठी
    3 अक्टूबर 1992 को गीत सेठी ने विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीती थी।
October 1985
  • 21वां शटल मिशन
    21वां शटल मिशन (51J)-अटलांटिस 1-ऑल-मिलिट्री फ़्लाइट 3 अक्टूबर 1985 को लॉन्च किया गया था।
October 1975
  • श्रुति चौधरी
    भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से भारतीय राजनीतिज्ञ श्रुति चौधरी का जन्म 3 अक्टूबर 1975 को हुआ था।
October 1969
  • शारेथ
    भारतीय संगीत निर्देशक और गायक शारेथ का जन्म 3 अक्टूबर 1969 को हुआ था।
October 1963
  • अनीता डोंगरे
    भारतीय फैशन डिजाइनर अनीता डोंगरे एक भारतीय फैशन हाउस की संस्थापक हैं। जिनका जन्म 3 अक्टूबर 1963 को हुआ था।
October 1954
  • सत्यराज
    भारतीय अभिनेता, निर्माता, निर्देशक, मीडिया व्यक्तित्व और एक पूर्व राजनीतिज्ञ सत्यराज, जो तमिल सिनेमा में दिखाई दिए। इनका जन्म 3 अक्टूबर 1954 को हुआ था।
October 1953
  • दीपक मिश्रा
    भारतीय विधिवेत्ता दीपक मिश्रा, जिन्होंने 28 अगस्त 2017 से 2 अक्टूबर 2018 तक भारत के 45वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया। इनका जन्म 3 अक्टूबर 1953 को हुआ था।
October 1949
  • ज्योति प्रकाश दत्ता
    भारतीय बॉलीवुड फिल्म निर्माता, लेखक और निर्देशक ज्योति प्रकाश दत्ता का जन्म 3 अक्टूबर 1949 हो हुआ था। जिन्हें देशभक्तिपूर्ण एक्शन युद्ध फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है।
October 1944
  • परनीत कौर
    भारतीय राजनीतिज्ञ परनीत कौर, जिन्होंने 2009 से 2014 तक भारत सरकार में विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया। इनका जन्म 3 अक्टूबर 1944 को हुआ था।
October 1943
  • गुरचरण दास
    भारतीय लेखक गुरचरण दास, जिन्होंने आदर्श जीवन के शास्त्रीय भारतीय लक्ष्यों पर आधारित एक त्रयी लिखी है। इनका जन्म 3 अक्टूबर 1943 को हुआ था।
October 1932
  • वेंकट पट्टाभि रमन
    भारतीय वकील और राजनीतिज्ञ वेंकट पट्टाभि रमन का जन्म 3 अक्टूबर 1932 को हुआ था, जिन्होंने तमिलनाडु के महाधिवक्ता के रूप में कार्य किया था।
October 1923
  • कादम्बिनी गांगुली
    1923 - कादम्बिनी गांगुली भारत के साथ-साथ पूरे ब्रिटिश साम्राज्य की पहली दो महिला चिकित्सकों में से एक थी। जिन्होंने अपनी अंतिम सांस 3 अक्टूबर 1923 को ली थी।
October 1899
  • प्लेसिड जे. पोडिपारा
    प्लेसिड जे. पोडिपारा एक भारतीय सीरियाई कैथोलिक पादरी और सेंट थॉमस ईसाई समुदाय के विद्वान थे। जिनका जन्म 3 अक्टूबर 1899 को हुआ था।
October 1838
  • मुबारक अली खान
    मुबारक अली खान द्वितीय का जन्म 29 सितंबर 1810 को अहमद अली खान और नजीब उन-निसा बेगम के घर हुआ था और इनकी मृत्यु 3 अक्टूबर 1838 को हुई थी।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
History of 3 October: The 19th Commonwealth Games were held in Delhi on 3 October 2010. Let us tell you that the Commonwealth Games i.e. Commonwealth Games is a sports competition organized under the British Commonwealth countries. Whose hosting was handed over to Delhi in 2010. Earlier, India had hosted the Asian Games in 1982.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X