3 नवंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 3 November)

History of 3 November : भारत के इतिहास में का ये दिन भूले नहीं भूलाया जा सकता है जहां सिखों के खिलाफ चलाए विरोधी दंगो में भारत के 3000 से अधिक सीखों की मारा गया था। इंदिरा गांधी द्वारा ऑपरेशन ब्लू स्टार चलाया गया था। इस ऑपरेशन में हरमंदिर साहिब सिख मंदिर परिसर पर सैन्य कार्रवाई की गई थी। इसमें इंदिरा गांधी ने जरनैल सिंह भिंडरावाले और उनके अनुयायियों को स्वर्ण मंदिर से हटाने का आदेश दिये थे। इस ऑपरेशन की हर जगहा निंदा की गई थी। उसी साल इंदिरा गांधी के सिख अंगरक्षकों द्वारा 31 अक्टूबर 1984 को उनके नई दिल्ली के आवास पर उनकी हत्या कर दी गई थी। इसके बाद देश में 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक सिख विरोधी दंगे हुए जिसमें केवल तीन में ही पूरे भारत में 3350 मारे गए थे और सिर्फ दिल्ली में ही 2700 के आस-पास सिख मारे गए।

इस लेख के माध्यम से हम आपको 3 नवंबर को हुई एतिहासिक घटनाओं के साथ ये भी बताया जाएगा की इस दिन किन प्रमुख हस्तियों का जन्म हुआ था और किन हस्तियों की मृत्यु हुई थी। आइए आपको बताएं आज के इतिहास के बारे में।

3 नवंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 3 November)

3 नवंबर का इतिहास

1618- छठा मुगल सम्राट औरंगजेब का जन्म 3 नवंबर को हुआ था।

1688- हिंदू राजपूत शासक जय सिंह द्वितीय का जन्म 3 नवंबर को आमेर में हुआ था। वह 29 वें कछवाहा राजपूत शासक थें। इन्होंने ही बाद में जयपुर को अपनी राजधानी बनाया था।

1838 - आज की तिथि में भारत के सबसे बड़े अखबार द टाइम्स ऑफ इंडिया की स्थापना 3 नवंबर 1838 में हुई थी।

1878 - बैंगलोर नागरत्नम्मा का जन्म 3 नवंबर को हुआ था। वह कर्नाटका गायका, विद्वान, संस्कृतिक कार्यकर्ता, वेश्य ही नहीं बल्कि वह कला की संरक्षक और इतिहासकारी भी थीं।

1890- भारत के पहले मुख्य न्यायाधीश सर हरिलाल जेकिसुनदास कनिया का जन्म 3 नवंबर को हुआ था और दिल्ला में 6 नवंबर 1951 में 61 वर्ष की उम्र में उनकी मृत्यु हो गई थी।

1906- भारतीय सिनेमा के संस्थापके तौर पर जाने जाने वाले पृथ्वीराज कपूर जो एक अभिनेता भी थें का जन्म 3 नवंबर को हुआ था। उन्होंने 1944 में पृथ्वी थिएटर की स्थापना की थी।

1933- भारत के महान अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन का जन्म 3 नवंबर को हुआ था। उन्हें भारत सरकार द्वारा 1999 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। हाल ही में वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के तौर पर कार्य कर रहे हैं।

1984 - इंदिरा गांधी के अंगरक्षकों द्वारा उनकी हत्या के बाद भारत के सिक्षों के खिलाफ संगठित पोग्रोम्स की श्रृंखला थी। 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक पूरे तीन दिन तक चले सिख विरोधी दंगों में 3350 सीख पूरे भारत में मारे गए थे। अकेले दिल्ली में कुल 2800 सिखों की जान गई थी।

1935 - हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालमऔर सिंहली भाषा में 10,000 से अधिक गानें गाने वाली आंध्र प्रदेश की गायका पिल्लवलु गजपति कृष्णवेनी का जन्म 3 नवंबर को हुआ था।

1938- ईरानी पारसी अंजुमन (1918) और ईरान लीग (1922) की स्थापना करने वाले दिनशाह एक भारतीय वकील थें। जिनका जन्म 3 नवंबर को हुआ था।

1949- समाजवादी पार्टी की सदस्य अभिनेत्री पूनम सिंहा का जन्म 3 नवंबर को हुआ था। उन्होंने 1968 में मिस यंग इंडिया खिताब अपने नाम किया था।

1974 - हिंदी, मराठी, कन्नड़, तमिल और गुजराती फिल्मों की अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी का जन्म 3 नवंबर को हुआ था उन्हें उनके एक्टिंग के लिए नेशनल फिल्म अवार्ड मिला था और अभी तक में इन्होंने करीब 70 फिल्मों में काम किया है।

1984- फेमस शो भाभी जी घर पर हैं की गोरी मेम के नाम से फेमस सौम्य टंडन जो एक टीवी होस्ट, फिल्म और टीवी एक्ट्रेस है। इनका जन्म 3 नवंबर को हुआ था।

1985- अपनी अवाज से सबके मन को मोहने वाली मोनाली ठाकुर का जन्म 3 नवंबर को हुआ था। वह अभी तक 150 से अधिक गाने गा चुकी हैं।

1990- राजस्थान की मशहूर लोक गायिका अल्लाह जिलाई बाई की मृत्यू 3 नवंबर को हुई थी।

1992 - हिंदी फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता प्रेम नाथ मल्होत्रा जिन्हें प्रेम नाथ के नाम से ज्यादा जाना जाता है की मृत्यु 3 नवंबर को हुई थी। इन्होंने करीब 100 फिल्मों में कार्य किया था।

2003- भारत में फिलैंथरोपिस्ट के तौर पर कार्य करने वाली और सामुदायिक आयोजन इंदिराम्मा अयंगर मैसूर की मृत्यू 3 नवंबर को हुई थी।

2010- महाभारत का इंग्लिश में अनुवाद करने वाले पुरुषोत्तम लाल एक भारतीय कवि, अनुवादक, प्रोफेसर, निबंधकार और प्रकाशक थें। उनकी मृत्यु 3 नवंबर 2010 में हुई थी।

2019- दिल्ली की एयर क्ववालिटी अपने सबसे खरबा सत्तर पर थी जो की 900 एक्यूआई दर्ज की गई थी। इस स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा की गई थी।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
History of 3 November : This day in the history of India cannot be forgotten where more than 3000 Sikhs of India were killed in the anti-Sikh riots. Operation Blue Star was launched by Indira Gandhi. In this operation, military action was taken on the Harmandir Sahib Sikh temple complex. In this, Indira Gandhi ordered the removal of Jarnail Singh Bhindranwale and his followers from the Golden Temple. This operation was condemned everywhere.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+