29 नवंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 29 November)

History of 29 नवंबर: जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा एक फ्रांसीसी मूल के भारतीय एविएटर थे, जिनकी मृत्यु 29 नवंबर 1993 को हुई थी। वह भारत के पहले लाइसेंस प्राप्त पायलट थे, जिन्होंने 1929 में योग्यता प्राप्त की थी। जेआरडी टाटा का जन्म 29 जुलाई 1904 को पेरिस में रतनजी दादाभाई टाटा के घर हुआ था। जेआरडी टाटा को उनके असाधारण योगदान के लिए, 1983 में फ्रेंच लीजन ऑफ ऑनर और 1992 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 29 नवंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी।

29 नवंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 29 November)

29 नवंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास

1869 - ठक्कर बापा एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता थे, जिन्होंने भारत के गुजरात में आदिवासी लोगों के उत्थान के लिए काम किया। इनका जन्म 29 नवंबर 1869 को हुआ था।

1908- एस.एन. कृष्णन एक भारतीय फिल्म अभिनेता-हास्य अभिनेता, रंगमंच कलाकार, पार्श्व गायक और लेखक थे। जिनका जन्म 29 नवंबर 1908 को हुआ था।

1951 - प्रमथेश चंद्र बरुआ स्वतंत्रता-पूर्व युग में एक भारतीय अभिनेता, निर्देशक और भारतीय फ़िल्मों के पटकथा लेखक थे। जिनका निधन 29 नवंबर 1951 को हुआ था।

1958 - भारत में समकालीन फैशन उद्योग के अग्रणी रोहित खोसला का जन्म 29 नवंबर 1958 को हुआ था।

1965 - भारतीय व्यापारी और क्रिकेट प्रशासक ललित कुमार मोदी का जन्म 29 नवंबर 1965 को हुआ था।

1978 - भारतीय गायक, संगीत निर्देशक, रिकॉर्ड निर्माता, अभिनेता शेखर रवजियानी का जन्म 29 नवंबर 1978 को हुआ था।

1982 - भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ दिव्या स्पंदना, जो कर्नाटक के मांड्या से लोकसभा में सांसद थीं। इनका जन्म 29 नवंबर 1982 को हुआ था।

1984 - भारतीय फ़िल्म और टेलीविज़न अभिनेत्री नेहा पेंडसे का जन्म 29 नवंबर 1984 को हुआ था।

1986 - भारतीय अभिनेता और मॉडल तनुज विरवानी का जन्म 29 नवंबर 1986 को हुआ था।

1987 - भारतीय फिटनेस मॉडल, अभिनेत्री और पूर्व एमटीवी इंडिया प्रस्तोता गुरबानी जज का जन्म 29 नवंबर 1987 को हुआ था।

1989 - पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी, फ़िल्म अभिनेत्री और टेलीविज़न प्रस्तोता चित्राशी रावत का जन्म 29 नवंबर 1989 को हुआ था।

1992 - लॉरेंस ट्रेवर पिकाची एक भारतीय जेसुइट पुजारी, मदर टेरेसा के आध्यात्मिक मार्गदर्शक और बाद में कलकत्ता के आर्कबिशप थे। जिनकी मृत्यु 29 नवंबर 1992 को हुई थी।

1993 - जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा एक भारतीय एविएटर, उद्यमी और टाटा समूह के अध्यक्ष थे। जिनका निधन 29 नवंबर 1993 को हुआ था।

यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद, आप हमसे हमारे टेलीग्राम चैनल पर भी जुड़ सकते हैं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
History of 29 November: Jehangir Ratanji Dadabhai Tata was a French-born Indian aviator who died on 29 November 1993. He was India's first licensed pilot, having qualified in 1929. JRD Tata was awarded the French Legion of Honor in 1983 and Bharat Ratna in 1992, for his extraordinary contribution.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X