History of 27 October: भारत में 27 अक्टूबर का दिन इसलिए खास माना जाता है क्योंकि इस दिन 27 अक्टूबर 2017 को भारत में सिर से जुड़े हुए जुड़वा बच्चों को अलग करने का पहला ऑपरेशन नई दिल्ली में पूरा हुआ था।
चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 27 अक्टूबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी।

27 अक्टूबर से जुड़ा भारतीय इतिहास
- 1670- बंदा सिंह बहादुर, एक सिख योद्धा और खालसा सेना के कमांडर थे। जिनका जन्म 27 अक्टूबर 1670 को हुआ था।
- 1901- अब्बासुद्दीन अहमद एक बंगाली लोकगीत संगीतकार और गायक थे। जिनका जन्म 27 अक्टूबर 1901 को हुआ था।
- 1904 - जतिंद्र नाथ दास एक भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता और क्रांतिकारी थे। जिनका जन्म 27 अक्टूबर 1904 को हुआ था।
- 1952 - भारतीय पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल, जो बॉलीवुड में काम करती हैं। इनका जन्म 27 अक्टूबर 1952 को हुआ था।
- 1959 - भारतीय फिल्म बिरादरी में भारतीय फिल्म लेखक और उपन्यासकार रणबीर पुष्प का जन्म 27 अक्टूबर 1959 को हुआ था।
- 1965 - मोहन कपूर, भारतीय अभिनेता जो फिल्म और टेलीविजन में काम करते हैं। इनका जन्म 27 अक्टूबर 1965 को हुआ था।
- 1967 - भारतीय फिल्म अभिनेता, निर्माता और व्यवसायी गोपालकृष्णन पद्मनाभन पिल्लई का जन्म 27 अक्टूबर 1967 को हुआ था।
- 1968 - भारतीय स्टैंड-अप कॉमेडियन और फिल्म व टेलीविजन अभिनेता सुदेश लहरी का जन्म 27 अक्टूबर 1968 को हुआ था।
- 1974-चक्रवर्ती पद्मनाभन रामानुजम एक भारतीय गणितज्ञ थे, जिन्होंने संख्या सिद्धांत और बीजगणितीय ज्यामिति के क्षेत्र में काम किया। रामानुजम का निधन 27 अक्टूबर 1974 को हुआ था।
- 1975 - वायलार रामवर्मा एक भारतीय कवि और मलयालम भाषा के गीतकार थे। जिनकी मृत्यु 27 अक्टूबर 1975 को हुई थी।
- 1976 - भारतीय अभिनेत्री और मॉडल पूजा बत्रा का जन्म 27 अक्टूबर 1976 को हुआ था।
- 1984 - भारतीय पूर्व क्रिकेटर इरफ़ान पठान, जिन्होंने खेल के सभी प्रारूप खेले। इनका जन्म 27 अक्टूबर 1984 को हुआ था।
- 1985 - भारतीय-अमेरिकी पूर्व पेशेवर टेनिस खिलाड़ी सुनीता राव का जन्म 27 अक्टूबर 1985 को हुआ था।
- 1987- भारतीय क्रिकेटर विजय मर्चेंट ने अपनी अंतिम सांस 27 अक्टूबर 1987 को ली थी।
- 2001- प्रदीप कुमार एक भारतीय अभिनेता थे जिन्हें हिंदी, बंगाली और अंग्रेजी फिल्मों में उनके काम के लिए जाना जाता है। इनका निधन 27 अक्टूबर 2001 को हुआ था।
- 2007- भूपेंद्र नाथ कौशिक फ़िक्र एक हिंदी और उर्दू भाषा के कवि, लेखक और व्यंग्यकार थे। जिनकी मृत्यु 27 अक्टूबर 2007 को हुई थी।
- 2007-सत्येंद्र कपूर बॉलीवुड फिल्मों में एक भारतीय चरित्र अभिनेता थे। जिनका देहांत 27 अक्टूबर 2007 को हुआ था।
For Quick Alerts
For Daily Alerts
English summary
History of 27 October: The day of 27 October is considered special in India because on this day, on 27 October 2017, the first operation to separate twins conjoined in India was completed in New Delhi. In today's article, let us tell you about the history related to October 27, what are the major historical events related to this day.
Story first published: Thursday, October 27, 2022, 0:03 [IST]


Click it and Unblock the Notifications











