26 नवंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 26 November)

History of 26 नवंबर: भारत के संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। जिसे राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है। संविधान सभा ने 26 नवंबर, 1949 को भारत के संविधान को अपनाया और यह 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ, जिसे देश में गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। संविधान दिवस बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और संविधान के अन्य संस्थापकों के अमूल्य योगदान को सम्मान देने और श्रद्धांजलि देने के लिए भी मनाया जाता है।

चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 26 नवंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी।

26 नवंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 26 November)

26 नवंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास

1890 - महाराजाधिराज सर राज राजेश्वर सवाई श्री तुकोजीराव तृतीय होल्कर XIII बहादुर जीसीआईई इंदौर के महाराजा थे जो मराठों के होल्कर वंश से संबंधित थे।

1890 - सुनीति कुमार चटर्जी एक भारतीय भाषाविद्, शिक्षाविद और साहित्यकार थीं। जिनका जन्म 26 नवंबर 1890 को हुआ था।

1917 - भारतीय राजनेता बिरेन मित्रा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक नेता थे। जिनका जन्म 26 नवंबर 1917 को हुआ था।

1921 - वर्गीस कुरियन एक सामाजिक उद्यमी थे, जिनके "बिलियन-लीटर आइडिया", ऑपरेशन फ्लड ने डेयरी फार्मिंग को भारत का सबसे बड़ा आत्मनिर्भर उद्योग बना दिया। वर्गीस कुरियन का जन्म 26 नवंबर 1921 को हुआ था।

1923 - वेंकटराम पंडित कृष्णमूर्ति एक भारतीय छायाकार थे। जिनका जन्म 26 नवंबर 1923 को हुआ था।

1971 - विट्ठल पलवणकर एक भारतीय क्रिकेटर थे। जिनका निधन 26 नवंबर 1971 को हुआ था।

1972 - भारतीय अभिनेता, मॉडल, फ़िल्म निर्माता और टेलीविज़न व्यक्तित्व अर्जुन रामपाल का जन्म 26 नवंबर 2022 को हुआ था।

1975 - रिलंगी वेंकट रमैया एक भारतीय फ़िल्म चरित्र अभिनेता थे। जिनकी मृत्यु 26 नवंबर 1975 को हुई थी।

1988 - जसदीप सिंह गिल, पंजाबी और हिंदी भाषा के संगीत और फिल्मों से जुड़े भारतीय गायक और अभिनेता का जन्म 26 नवंबर 1988 को हुआ था।

1990 - दक्षिण भारतीय फ़िल्म उद्योग में काम करने वाली भारतीय अभिनेत्री मीरा नंदन का जन्म 26 नवंबर 1990 को हुआ था।

1990 - भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री अनुप्रिया कपूर का जन्म 26 नवंबर 1990 को हुआ था।

1998 - भारतीय राजनीतिज्ञ सावजीभाई कोराट, गुजरात के कैबिनेट मंत्री थे। जिनका निधन 26 नवंबर 1998 को हुआ था।

2005 - गोपाल विनायक गोडसे नाथूराम गोडसे के छोटे भाई थे। जिनकी मृत्यु 26 नवंबर 2005 को हुई थी।

1989 - तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नेतृत्व वाली भारत की कांग्रेस पार्टी 26 नवंबर 1989 को आम चुनाव में वी.पी. सिंह के नेतृत्व वाले विपक्षी मोर्चे से हार गई।

2003 - भारत ने कश्मीर में 26 नवंबर 2003 को पाकिस्तान के युद्धविराम के प्रस्ताव को स्वीकार किया।

2008 - 26 नवंबर 2008 को हुए मुंबई में आतंकवादी हमले में 164 लोग मारे गए थे और 250 से अधिक लोग घायल हुए थे।

यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद, आप हमसे हमारे टेलीग्राम चैनल पर भी जुड़ सकते हैं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
History of 26 November: Constitution Day is celebrated every year on 26 November to commemorate the adoption of the Constitution of India. Also known as National Law Day. The Constituent Assembly adopted the Constitution of India on 26 November 1949 and it came into force on 26 January 1950, which is celebrated as Republic Day in the country.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+