History of 26 January: भारतीय इतिहास में 26 जनवरी का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इस दिन 26 जनवरी 1950 को में संविधान लागू किया गया था। भारत में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में बेहद खास तरीके से मनाया जाता है। इस दिन का स्वागत परेड और भारतीय सशस्त्र बलों को श्रद्धांजलि के साथ किया जाता है।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश भर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और इस दिन को हर्षोल्लास के साथ एक राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है। इसके अलावा, भारत के इतिहास में 26 जनवरी का दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इस दिन यानि कि 26 जनवरी 1930 को भारत को पूर्ण स्वराज भी घोषित किया गया था।

चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 26 जनवरी से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी।
26 जनवरी से जुड़ा भारतीय इतिहास
1905 - 26 जनवरी 1905 को दक्षिण अफ्रीका में दुनिया का सबसे बड़ा हीरा कलिनन हीरा मिला।
1915 - कन्नड़ भाषा के भारतीय कवि के.एस. नरसिम्हास्वामी का जन्म 26 जनवरी 1915 को हुआ था।
1929 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 26 जनवरी 1929 को भारत की स्वतंत्रता के लक्ष्य की घोषणा की।
1950 - 26 जनवरी 1950 को डॉ राजेंद्र प्रसाद भारत के पहले राष्ट्रपति चुने गए।
1952 - 1947 से 1949 तक भारतीय रियासत जोधपुर के शासक हनवंत सिंह का निधन 26 जनवरी 1952 को हुआ था।
1956 - भारतीय छायाकार और फिल्म निर्देशक पी. सी. श्रीराम का जन्म 26 जनवरी 1956 को हुआ, जो मुख्य रूप से भारतीय फिल्म उद्योग में काम करते हैं।
1968 - भारतीय फिल्म अभिनेता रवि तेजा का जन्म 26 जनवरी 1968 को हुआ था, जो तेलुगु सिनेमा में अपने काम के लिए जाने जाते हैं।
1971 - भारत सरकार में विदेश मंत्रालय के वर्तमान आधिकारिक प्रवक्ता रवीश कुमार का जन्म 26 जनवरी 1971 को हुआ था।
1972 -भारतीय-इतालवी एमटीवी वीजे मारिया गोरेटी का जन्म 26 जनवरी 1972 को हुआ था।
1978 - भारतीय छायाकार ओम प्रकाश का जन्म 26 जनवरी 1978 को हुआ, जो कि तमिल, हिंदी, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में काम करते हैं।
1980 -भारतीय हास्य अभिनेता, गीतकार, पटकथा लेखक, और विचारक वरुण ग्रोवर का जन्म 26 जनवरी 1980 को हुआ था।
1985 - भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री कीरत भट्टल का जन्म 26 जनवरी 1985 को हुआ।
1987 - भारतीय फ़िल्म निर्देशक अद्वैत चंदन का जन्म 26 जनवरी 1987 को हुआ था।
1991 - भारतीय क्रिकेटर विजय शंकर का जन्म 26 जनवरी 1991 को हुआ, जो भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं।
2008 - कर्नाटक राज्य सरकार के पहले रोमन कैथोलिक मंत्री ब्लासियस डिसूजा की मृत्यु 26 जनवरी 2008 को हुआ था।
2010 - भारतीय फिल्म अभिनेता और निर्माता गुम्मदी वेंकटेश्वर राव का निधन 26 जनवरी 2010 को हुआ, जिन्हें मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा और कुछ तमिल फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं।
2012 - केंद्र शासित प्रदेश पांडिचेरी के तीन बार मुख्यमंत्री बने एम. ओ. एच. फारूक का निधन 26 जनवरी 2012 को हुआ था।
2012 - पंजाबी, उर्दू, हिंदी और अंग्रेजी में लिखने वाले भारतीय लेखक करतार सिंह दुग्गल की मृत्यु 26 जनवरी 2012 को हुआ था।
यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद, आप हमसे हमारे टेलीग्राम चैनल पर भी जुड़ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











