26 दिसंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 26 December)

History of 26 December: 26 दिसंबर वर्ष 2004 भूलाया नहीं जा सकता है। इस दिन एक तरफ बॉक्सिंग दिवस मनाया जा रहा था और दूसरी तरह भूंकप की वजह से आई सूनामी ने भारत समेत, इंडोनेशिया, श्रीलंका, थाईलैंड और मलेशिया के किनारी तट वाले हिस्सों में बहुत अधिक तबाही मचाई थी। जहां एक तरह लोगों को उनके मालिकों से गिफ्ट प्राप्त हो रहे थे और वह बॉक्सिंग दिवस की छुट्टी की खुशियां मना रहे थे वहिं हिंद महासागर में आई सूनामी के कारण करीब 230,000 लोगों को अपना जान गवानी पड़ी थी। इतिहास में ये सबसे घातक प्राकृतिक आपदाओं में से एक है। बॉक्सिंग डे के दिन आई इस तबाही को बॉक्सिंग डे सूनामी भी कहा जाता है।

चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 26 दिसंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिन किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी।

26 दिसंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 26 December)

26 दिसंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास

1629 - राजस्थान के मारवाड़ के महाराजा जसवंत सिंह राठौड़ का जन्म 26 दिसंबर 1629 में हुआ था।

1705 - 26 दिसंबर को ही गुरु गोबिंद सिंह के पुत्र फतेह सिंह और जोरावर सिंह को इस्लाम में परिवर्तित होने से इनकार करने पर वजीर खान द्वारा मार दिया गया था। अब उन्हें सिख धर्म में सबसे पवित्र शहीदों में से एक मना जाता है।

1876 - भारतीय रिजर्व बैंक के पहले गवर्नर ओसबोर्न स्मिथ का जन्म 26 दिसंबर को 1876 में हुआ था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने एक भी भारतीय रुपये पर अपने हस्ताक्षर नहीं किए थें।

1899 - भारत के क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी उधम सिंह, जिन्हें लंदन में माइकल ओ ड्वायर की हत्या के लिए जाना जाता है, उनका जन्म 26 दिसंबर 1899 को हुआ था।

1929 - तारक मेहता एक भारतीय स्तंभकार, हास्यकार, लेखक और नाटककार थे। जिनका जन्म 1929 में 26 दिसंबर को हुआ था।

1944 - बाबा आमटे एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता जिन्हें विशेष रूप से कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों के पुनर्वास और सशक्तिकरण के लिए अपने काम के लिए जाने जाते थे। उनका जन्म 26 दिसंबर 1944 में हुआ था।

1949 - तिरुवनचूर राधाकृष्णन, केरल के भारतीय राजनीतिज्ञ हैं उनका जन्म 26 दिसंबर 1949 में हुआ था।

1954 - अरूप राहा, भारतीय वायु सेना के 21वें वायुसेनाध्यक्ष के रूप में 31 दिसंबर 2016 तक कार्य किया है, इसके अलावा वह चीफ स्टाफ कमेटी के 54 अध्यरक्ष भी रह चुके हैं। उनका जन्म 26 दिसंबर 1954 में हुआ था।

1958 - राजेश भोला, सामाजिक कार्यकर्ता, मनोचिकित्सक, पत्रकार, लेखक, स्तंभकार और आध्यात्मिक विषयों के लेखक हैं। इनका जन्म 26 दिसंबर को हुआ था।

1978 - भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को 26 दिसंबर 1978 में जेल से रिहा किया गया।

1981 - सावित्री गणेशन एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री, पार्श्व गायिका, नर्तकी होने का साथ-साथ एक निर्देशक और निर्माता भी थीं। मुख्य तौर पर उन्हें तेलुगु और तमिल सिनेमा में उनके काम के लिए जाना जाता है। उनका निधन 26 दिसंबर 1981 में 46 साल की आयु में हुआ था।

1985 - एमसीजी में भारत के विरुद्ध स्टीव वॉ ने 26 दिसंबर को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था।

1988 - वंगवीती मोहन रंगा राव भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राजनीतिज्ञ थें। उनकी मृत्यु 26 दिसंबर 1988 में हुई थी।

1990 - शिवम पाटिल जो कि एक भारतीय अभिनेता, नर्तक के साथ- साथ सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता भी हैं उनका जन्म 26 दिसंबर को दिल्ली में हुआ था।

1991 - भारत में उग्रवादी सिखों ने 26 दिसंबर 1991 में 55 लोगों को मार डाला और करीब 70 लोग को घायल किया।

1999 - भारत के नौवें राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा इंडियन नेशनल कांग्रेस के सदस्य थें। उनकी मृत्यु 26 दिसंबर 1999 में 81 वर्ष की आयु में दिल्ली में हुई थी।

2004 - 26 दिसंबर 2004 में 9.3 तीव्रता का भूकंप के कारण सूनामी पैदा हुई जिसने श्रीलंका, भारत, इंडोनेशिया, थाईलैंड, मलेशिया, मालदीव और हिंद महासागर के किनारों पर तबाही मचाई, जिसमें 230,000 लोग मारे गए।

26 दिसंबर - बॉक्सिंग डे को हर साल 26 दिसंबर क्रिसमस के अगले दिन मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य गरीबों लोगों को उपहार देना है। बॉक्सिंग डे परंपरागत रूप से नौकरों के लिए छुट्टी का दिन होता है, और इस दिन नौकर अपने स्वामी से एक विशेष क्रिसमस बॉक्स प्राप्त करते हैं। इस दिवस की शुरुआत सर्वप्रथम ग्रेट ब्रिटेन से हुई थी। आधिकारिक तौर पर इस दिवस की घोषणा की कोई जानकारी नहीं है। लेकिन आज इस ब्रेटिन के अलावा कई देश मनाते हैं।

यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद, आप हमसे हमारे टेलीग्राम चैनल पर भी जुड़ सकते हैं।

26 December 2022 Daily Current Affairs: जानिए 26 दिसबंर के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में26 December 2022 Daily Current Affairs: जानिए 26 दिसबंर के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में

Happy New Year 2023: स्कूल में नया साल मनाने के लिए टॉप IdeasHappy New Year 2023: स्कूल में नया साल मनाने के लिए टॉप Ideas

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
History of 26 December: 26 December year 2004 cannot be forgotten. On one hand Boxing Day was being celebrated on this day and on the other hand the tsunami caused by the earthquake caused a lot of devastation in the coastal areas of Indonesia, Sri Lanka, Thailand and Malaysia including India. While in a way people were receiving gifts from their owners and celebrating the Boxing Day holiday, about 230,000 people lost their lives due to the tsunami in the Indian Ocean. It is one of the deadliest natural disasters in history. This devastation that came on Boxing Day is also called Boxing Day Tsunami.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X