26 August History: मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त 1910 को हुआ था, इनका नाम अगनेस गोंझा बोयाजिजू (Agnes Gonxha Bojaxhiu) था। अगनेस, गरीब और बीमार लोगों के प्रति अपनी निस्वार्थ सेवा और करुणा के लिए जानी जाती थीं। जिस वजह से उन्हें सामाजिक कार्यों में विशेष योगदान के लिए 1979 में नोबेल शांति पुरस्कार और 1980 में भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

आज के इस लेख में हम आपको 26 अगस्त से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि 26 अगस्त को किन प्रमुख हस्तियों का जन्म हुआ था और किनकी मृत्यु हुई थी।
26 अगस्त से जुड़ा भारतीय इतिहास
1303- अलाउद्दीन ख़िलजी ने 26 अगस्त 1303 में चित्तौड़गढ़ पर क़ब्ज़ा किया।
1891- हिन्दी साहित्य के एक महान उपन्यासकार चतुरसेन शास्त्री का जन्म 26 अगस्त 1891 को हुआ।
1910- भारत रत्न से सम्मानित मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त 1910 को हुआ।
1914- बंगाल के क्रांतिकारियों ने 26 अगस्त 1914 को कलकत्ता में ब्रिटिस बेडे पर हमला कर 50 माउजर और 46 हजार राउंड गोलियां लूटी।
1927- हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतन्त्रता सेनानी बंसीलाल का जन्म 26 अगस्त 1927 को हुआ।
1928- हीरो साइकिल्स के सह संस्थापक और समाज-सेवी ओम प्रकाश मुंजल का जन्म 26 अगस्त 1928 को हुआ।
1934- प्रसिद्ध विधिवेत्ता, शिक्षा प्रेमी, रचनाकार तथा बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध कवि और संगीतकार अतुल प्रसाद सेन का निधन 26 अगस्त 1934 में हुआ।
1956- प्रसिद्ध राजनेत्री, संजय गांधी की पत्नी मेनका गांधी का जन्म 26 अगस्त 1956 को हुआ।
1964- भारतीय प्रसिद्ध साहित्यकार, गीतकार, ग़ज़लकार दिनेश रघुवंशी का जन्म 26 अगस्त 1964 को हुआ।
1972- भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध सहायक अभिनेता इंद्र कुमार का जन्म 26 अगस्त 1972 को हुआ।
1975- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा 'हिन्दुस्तानी सेवादल' के संस्थापक एन. एस. हार्डिकर का निधन 26 अगस्त 1975 को हुआ।
2008- तेलगु फ़िल्मों के सुपर स्टार चिरंजीवी ने 26 अगस्त 2008 में अपनी नई पार्टी प्रजा राज्यम का उद्घाटन किया।
2012- भारत के प्रसिद्ध अभिनेता और दूरदर्शन कलाकार ए. के. हंगल का निधन 26 अगस्त 2012 को हुआ।


Click it and Unblock the Notifications











