25 नवंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 25 November)

History of 25 नवंबर: हर साल 25 नवंबर को महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का प्राथमिक लक्ष्य महिलाओं के खिलाफ हिंसा को रोकने और संबोधित करने के साथ-साथ लोगों को लैंगिक समानता और महिलाओं के मौलिक मानवाधिकारों के बारे में शिक्षित करना है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1999 में 25 नवंबर की तारीख डोमिनिकन गणराज्य की मिराबल बहनों के जीवन का सम्मान करने के लिए महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस की स्थापना की। जिनकी 1960 में क्रूरता से हत्या कर दी गई थी।

चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 25 नवंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी।

25 नवंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 25 November)

25 नवंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास

1879 - साधु वासवानी एक भारतीय शिक्षाविद थे जिन्होंने शिक्षा में मीरा आंदोलन की शुरुआत की। इनका जन्म 25 नवंबर 1879 को हुआ था।

1829 - रामराव माधवराव देशमुख महाराष्ट्र के एक राजनीतिक और अकादमिक व्यक्तित्व थे। जिनका जन्म 25 नवंबर 1829 को हुआ था।

1903 - दुला भाया काग एक भारतीय कवि, गीतकार, लेखक और कलाकार थे। जिनका जन्म 25 नवंबर 1903 को हुआ था।

1921 - भालचंद्र पेंढारकर एक मराठी रंगमंच अभिनेता, गायक और नाटक निर्माता थे। जिनका जन्म 25 नवंबर 1921 को हुआ था।

1926 - भारत के 21वें मुख्य न्यायाधीश रंगनाथ मिश्र का जन्म 25 नवंबर 1926 को हुआ था।

1948- डी वीरेंद्र हेगड़े एक भारतीय परोपकारी और धर्मस्थल मंदिर के वंशानुगत प्रशासक हैं। जिनका जन्म 25 नवंबर 1948 को हुआ था।

1960 - भारतीय रंगमंच, फ़िल्म और टेलीविज़न अभिनेता वीरेंद्र सक्सेना का जन्म 25 नवंबर 1960 को हुआ था।

1964 - द्वारम वेंकटस्वामी नायडू 20वीं सदी के सबसे महत्वपूर्ण कर्नाटक संगीत वायलिन वादकों में से एक थे। जिनका निधन 25 नवंबर 1964 को हुआ था।

1966 - रूपा गांगुली एक भारतीय अभिनेत्री, पार्श्व गायिका और राजनीतिज्ञ हैं। जिनका जन्म 25 नवंबर 1966 को हुआ था।

1969 - भारतीय अभिनेता और निर्देशक देवेन भोजानी का जन्म 25 नवंबर 1969 को हुआ था।

1975 - चंदूलाल जेसंगभाई शाह भारतीय फ़िल्मों के निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक थे। जिनकी मृत्यु 25 नवंबर 1975 को हुई थी।

1978 - भारतीय मॉडल राखी सावंत, जो कि हिन्दी फ़िल्म और टेलीविज़न अभिनेत्री है। इनका जन्म 25 नवंबर 1978 को हुआ था।

1978 - भारतीय अभिनेता निखिल द्विवेदी का जन्म 25 नवंबर 1978 को हुआ था।

1981 - राय चंद बोराल एक बंगाली संगीतकार थे, जिन्हें संगीत के जानकार भीष्म पितामह मानते थे। इनकी मृत्यु 25 नवंबर 1981 को हुई थी।

1982 - भारतीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर झूलन निशित गोस्वामी का जन्म 25 नवंबर 1982 को हुआ था।

1984 - यशवंतराव बलवंतराव चव्हाण एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे। जिनका निधन 25 नवंबर 1984 को हुआ था।

1988 - भारतीय मॉडल, अभिनेता और एंकर रोशेल राव का जन्म 25 नवंबर 1988 को हुआ था।

यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद, आप हमसे हमारे टेलीग्राम चैनल पर भी जुड़ सकते हैं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
History of 25 November: International Day for the Elimination of Violence against Women is observed every year on 25 November. The primary goal of celebrating this day is to prevent and address violence against women, as well as educate people about gender equality and the fundamental human rights of women.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+