History of 25 January: भारतीय इतिहास में 25 जनवरी का दिन बहुत महत्व रखता है क्योंकि इस दिन देश में दो महत्वपूर्ण दिवस राष्ट्रीय पर्यटन दिवस और राष्ट्रीय मतदाता दिवस एक साथ मनाएं जाते हैं।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर साल 25 जनवरी को युवा पीढ़ी को जिम्मेदारी से और अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करने पर भी ध्यान केंद्रित करता है। जबकि भारत की प्राकृतिक सुंदरता को पहचानने और भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए पर्यटन के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस भी मनाया जाता है।
चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 25 जनवरी से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी।

25 जनवरी से जुड़ा भारतीय इतिहास
1824 - 19वीं सदी के लोकप्रिय बंगाली कवि और नाटककार माइकल मधुसूदन दत्त का जन्म 25 जनवरी 1824 को हुआ था।
1924 - 25 जनवरी 1924 को फ्रांस के शैमॉनिक्स में पहले शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन किया गया।
1946 - भारतीय फिल्म निर्देशक वी.सी. देसाई का निधन 25 जनवरी 1946 को हुआ था।
1958 - भारतीय फिल्म पार्श्व गायिका कविता कृष्णमूर्ति का जन्म 25 जनवरी 1958 को हुआ, जिन्होंने हिंदी, तेलुगु, मराठी, अंग्रेजी, तमिल, मलयालम, गुजराती, उर्दू, कन्नड़ में गाने गाए हैं।
1969 - भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री, टेलीविज़न होस्ट और निर्माता कविता रंजिनी का जन्म 25 जनवरी 1969 को हुआ था।
1971 - 25 जनवरी 1971 को हिमाचल प्रदेश पूर्ण रूप से 18वां भारतीय संघ राज्य बना।
1979 - भारतीय बॉलीवुड अभिनेता शारिब हाशमी का जन्म 25 जनवरी 1979 को हुआ, जिन्हें ऑस्कर विजेता फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर के लिए जाना जाता है।
1988 - भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा का जन्म 25 जनवरी 1988 को हुआ था, जो भारतीय राष्ट्रीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं।
1988 - भारतीय टेलीविजन प्रस्तोता और कन्नड़ फिल्मों में अभिनय करने वाली अभिनेत्री अनुश्री का जन्म 25 जनवरी 1988 को हुआ था।
1988 - भारतीय टेलीविजन अभिनेता विशाल आदित्य सिंह का जन्म 25 जनवरी 1988 को हुआ था, जिन्हें चंद्रकांता में राजा वीरेंद्र प्रताप सिंह की भूमिका और और बिग बॉस 13 के प्रतियोगी के लिए जाना जाता है।
1986 - भारतीय निर्देशक और निर्माता एस.डी. नारंग की मृत्यु 25 जनवरी 1986 को हुई थी।
1990 - भारतीय मराठी फ़िल्म अभिनेत्री पूजा सावंत का जन्म 25 जनवरी 1990 को हुआ था।
1983 - भारत का सर्वोच्च पुरस्कार आचार्य विनोबा भावे को 25 जनवरी 1983 को भारत रत्न दिया गया।
यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद, आप हमसे हमारे टेलीग्राम चैनल पर भी जुड़ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











